Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : एलपीजी गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) में शिफ्ट होने के लिए आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के जरिए कंपनियां उपभोक्ताओं को स्वच्छ और सुविधाजनक ईंधन की ओर प्रोत्साहित कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च से पहले पीएनजी कनेक्शन लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक की फ्री गैस दी जा रही है। इसके अलावा कई कंपनियां रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दे रही हैं, जबकि कुछ जगहों पर यह शुल्क पूरी तरह माफ भी किया जा रहा है। कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष राहत…
जमशेदपुर : ग्रामीण युवाओं को स्टार्टअप की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एक्सलर्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा राज ब्रदर्स एवं डी फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय वेबिनार “स्टार्टअप स्पार्क 3.0” का सफल आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता एक्सलर्स चैंबर के निदेशक रवि राज ने युवाओं को स्टार्टअप की यात्रा—आइडिया से लेकर सस्टेनेबल ग्रोथ तक—का व्यावहारिक रोडमैप बताया। उन्होंने बिज़नेस आइडिया डेवलपमेंट, फंडिंग के स्रोत, निवेशकों से संवाद, आवश्यक कानूनी व तकनीकी डॉक्यूमेंटेशन तथा ज़ीरो से मार्केटिंग शुरू कर टिकाऊ विकास तक पहुँचने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम स्टार्टअप स्पार्क सीरीज़ का तीसरा…
जमशेदपुर : आगामी त्योहारों जैसे रामनवमी, हिन्दू नववर्ष यात्रा, ईद और चैती छठ को लेकर आज बर्मामाइंस थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बस्तीवासियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। इनमें प्रमुख रूप से पीने के पानी की व्यवस्था, खराब स्ट्रीट लाइट, सड़कों की स्थिति और नालियों से बहते गंदे पानी की समस्या शामिल रही। इन मुद्दों पर गंभीरता से…
मोतिहारी : जिले के चकिया क्षेत्र में हुए एक बड़े एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया गया, जबकि STF का एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों और अपराधियों के बीच ऑपरेशन के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों अपराधियों को ढेर कर दिया, लेकिन इस दौरान एक बहादुर जवान ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया…
जमशेदपुर : बिष्पुटुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्पुटुर बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारत साइकिल कंपनी नामक दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते दुकान के अंदर धुआं और आग फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर टाटा स्टील की तीन अग्निशमन गाड़ियां पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की घटना के बाद बाजार क्षेत्र…
जमशेदपुर : शहर में बढ़ रही छिनतई की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में महिला से हैंडबैग छीनकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उनके पास से छीना गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे मोदी पार्क गोलचक्कर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने धतकीडीह निवासी एक महिला से हैंडबैग छीन लिया। छिनतई के दौरान आरोपियों ने महिला को धक्का दे…
पटना : बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इनमें से चार सीटों पर एनडीए की जीत पहले से लगभग तय मानी जा रही थी, जबकि पांचवीं सीट पर मुकाबला कड़ा था। इस सीट पर एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम और महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह आमने-सामने थे। इस सीट पर दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद शिवेश जीत गए हैं। मतदान के दौरान एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला, जबकि महागठबंधन के चार विधायक मतदान प्रक्रिया में शामिल…
CUTTACK/ ODISHA : ओडिशा के कटक में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की जानकारी दी है। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री तुरंत अस्पताल पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया। इस घटना पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने जताया दुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ओडिशा के अस्पताल में आग लगने की घटना पर…
कटक : ओडिशा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सोमवार (16 मार्च, 2026) की देर रात अस्पताल के ट्रॉमा केयर यूनिट स्थित ICU में भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। कैसे हुई घटना? जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच लगी। उस वक्त ICU में कुल 23 मरीज भर्ती थे, जिनमें से अधिकांश वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। आग इतनी तेजी से फैली कि धुएं के कारण मरीजों का दम घुटने लगा। अस्पताल…
जमशेदपुर : लौहनगरी में 18 मार्च को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर 17 घंटे का कड़ा प्रतिबंध (No Entry) लगाया गया है। 🕒 नो एंट्री का समय और दायरा उपायुक्त (DC) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार: प्रभावी तिथि: 18 मार्च 2026। समय: सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक। प्रतिबंध: सभी प्रकार के भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर, मल्टी-एक्सल…