Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स डे समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत करना तथा उन्हें एक सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. याह्या मजूमदार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया और छात्रों को प्रेरित…
जमशेदपुर : डिमना बस्ती में वर्षों से जारी पेयजल संकट को लेकर आज सौरभ विष्णु, अध्यक्ष जन विकास मंच एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। बैठक में लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वर्षों बीत जाने के बावजूद पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। चुनाव के समय सभी प्रत्याशी पानी की समस्या दूर करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद जनता की परेशानी जस की तस बनी रहती है। पानी की किल्लत के कारण लोगों…
जमशेदपुर : प्रमुख श्रमिक संगठन इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) में पुराने और अनुभवी नेताओं की एक बार फिर घर वापसी हुई है। अंजनी पांडेय और रवि नंदन सिंह ने अपनी टीम के साथ इंटक में पुनः शामिल होकर मजदूरों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दोनों नेताओं का स्वागत किया. राकेश्वर पांडेय ने कहा कि अंजनी पांडेय और रवि नंदन सिंह लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्हें श्रमिकों की समस्याओं और उनके समाधान का अच्छा अनुभव है।…
जवाहरनगर रोड नंबर-14 के फॉरेस्ट एरिया में चल रही थी खरीद-बिक्री, 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर और 530 रुपये नकद बरामद जमशेदपुर : शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानगो थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 68 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 4.93 ग्राम बताया गया है, और 530 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 1…
दो POS एजेंट भी पुलिस की गिरफ्त में, एक ही आधार पर जारी करते थे कई सिम कार्ड; 5 मोबाइल और 9 सिम बरामद जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो POS एजेंट और Jio कंपनी का एक कर्मचारी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी KYC प्रक्रिया का दुरुपयोग कर ग्राहकों के पहचान दस्तावेजों पर अतिरिक्त सिम कार्ड जारी करते थे और उन्हें साइबर अपराधियों को बेच देते थे। शनिवार को सिटी एसपी ललित…
घाटशिला। मिर्गी से पीड़ित मरीजों को नियमित उपचार, नि:शुल्क दवा और निरंतर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में विशेष जांच एवं फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान कुल 240 मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 197 पुराने मरीजों का फॉलोअप किया गया, जबकि 43 नए मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के माध्यम से मरीजों को नियमित दवा सेवन, उपचार जारी रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया।…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने वकीलों द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे रील्स और वीडियो को लेकर एक सख्त सूचना जारी की है. एसोसिएशन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ सदस्य अदालत परिसर और न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. एसोसिएशन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक कुछ वकील हाईकोर्ट परिसर की तस्वीरें या वीडियो गानों के साथ पोस्ट कर रहे हैं. न्यायालय कक्ष की तस्वीरें या वीडियो, जिनमें बहस करने की बनावटी मुद्रा बनाई गई हो ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फीस…
अनंतपुर : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार सुबह एक सरकारी स्कूल के अंदर हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। लकड़ी काटने वाली आरी लेकर स्कूल में घुसे 21 वर्षीय युवक ने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के वक्त कक्षा में पढ़ाई चल रही थी और शिक्षक भी मौजूद थे। दिनदहाड़े स्कूल के भीतर हुई इस घटना से विद्यार्थियों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। घटना के बाद…
जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर मिलावट से बचाव और लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने ‘शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली’ अभियान शुरू किया है। संस्था पिछले 50 वर्षों से इस परंपरा को निभाती आ रही है। इस वर्ष भी नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर मिठाइयां एवं राजस्थानी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि समाज को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस बार काजू बर्फी, दिलखुशहाल, महीनदाना लड्डू, भुजिया, सुहाली, दालमोठ, कचौड़ी,…
जमशेदपुर : पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर के महेश मिश्रा ने झारखंड का नाम रोशन किया है। 31 अक्टूबर 2026 को टेल्को स्थित राजस्थान सेवा समिति, गायत्री नगर में आयोजित झारखंड केसरी बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में महेश ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जेमको मिश्रा बगान निवासी बलभद्र मिश्रा के पुत्र महेश ने बेंच प्रेस में 145 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 182.5 किलोग्राम वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी वह बंगाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें मुख्य अतिथि एवं…