Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : टेल्को के बारीनगर क्षेत्र में आज उस समय एक बेहद खुशनुमा और गरिमामयी माहौल देखने को मिला, जब पवित्र हज यात्रा मुकम्मल कर लौटे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सह बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य गुड्डू हैदर ने हज यात्री रियाजुद्दीन खान को शाल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका पारंपरिक व सम्मानपूर्वक स्वागत किया। दुआओं में देश और समाज की तरक्की की कामना स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने कहा कि हज यात्रा का मुकम्मल होना बेहद खुशनसीबी…

Read More

जामताड़ा। शनिवार को कुंडहित में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 योजना के तहत हो रहे सर्वेक्षण और लाभुकों के चयन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें प्रत्येक पंचायत से लगभग 600 लोगों का नाम सूचीबद्ध किया गया है। माधव चंद्र महतो ने योजना में संभावित अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए बिचौलियों की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ बिचौलिये ऐसे परिवारों को दोबारा आवास दिलाने का प्रयास कर रहे हैं,…

Read More

रांची/तमाड़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने शनिवार को तमाड़ स्थित ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मां देवड़ी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। राज्य के इस सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर शीश नवाकर मुख्यमंत्री दंपति ने पूरे झारखंड परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत, पुरोहितों ने कराया पूजन मंदिर प्रांगण पहुंचने पर मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य पुजारी और पुरोहितों के सानिध्य में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

डुमरिया : पुर्वी सिहभूम जिले के डुमरिया प्रखण्ड के केन्दुआ पंचायत अन्तर्गत गाँव बोमरो टोला ईचाकुटी में व्याप्त भीषण जल संकट के बीच ग्रामीणों की परेशानी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ महीनों से दो प्रमुख जलमीनार खराब पड़ी है, जिसके कारण स्थानीय लोग खेतों में बने कच्चा कुआ का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ईचाकुटी बाड़ेटोला में जलमिनार नही होने से प्राथमिक विधालय ईचाकुटी में बने जलमिनार से गाँव में पाईप लाइन जोड़ा गया है परंतु दुर्भाग्य की बात है पाईप लाइन द्वारा पानी सफलाई नही होने पर बाड़ेटोला के ग्रामिणों को खेतों में बने कच्चा…

Read More

राजनगर : राजनगर प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भीमखंदा स्थित बोंगबोंगा नदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गम्हरिया पंचायत के सोलगड़िया गांव से लगभग 8 से 10 महिलाएं और कुछ बच्चे भीमखंदा में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ आए तीन छोटे बच्चे खेलते-खेलते नदी घाट के समीप पहुंच गए। खेल के दौरान अचानक एक मासूम का पैर फिसल गया और वह गहरे…

Read More

रांची : राजधानी रांची से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों वोकेशनल (व्यावसायिक) शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया है। शिक्षक पिछले 14 महीनों से अपने बकाए वेतन (मानदेय) को जारी करने की मांग को लेकर बेहद आक्रोशित हैं। परिवार भुखमरी की कगार पर, सरकार मौन क्यों? प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि पिछले 14 महीनों से उन्हें एक रुपया भी वेतन नहीं मिला है। इसके कारण उनके सामने घर चलाने, बच्चों की पढ़ाई और गंभीर बीमारियों के इलाज तक का संकट खड़ा हो…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा एमबीए, एम.कॉम ., बीबीए एवं बी.कॉम. (ऑनर्स) के अंतिम सत्र के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। बीबीए, बी.कॉम. (ऑनर्स) और एमबीए के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह, भावनाएं और उपलब्धियां के कई यादगार पल देखने को मिले। समारोह की शुरुआत अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के स्वागत के साथ की गयी। यह अवसर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यक्तिगत विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का उत्सव रहा । इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह…

Read More

जमशेदपुर : भीषण गर्मी के दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से EYA Foundation द्वारा आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं Tata Steel के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 126 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में Jusco श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान शिविर में Tata Steel के…

Read More

बोकारो (झारखंड): पुलिस ने जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के समीप स्थित एक लाइन होटल और जनरल स्टोर (किराना दुकान) की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी (अंग्रेजी) शराब और बीयर बेची जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। मुख्य बिंदु: कहाँ हुई कार्रवाई: बालीडीह थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास स्थित एक लाइन होटल और किराना दुकान। क्या हुआ बरामद : भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और…

Read More

रांची : झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब राज्य में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में आपदा राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, राहत वितरण में तेजी लाने तथा विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य दुर्घटना प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना और आपदा प्रबंधन…

Read More