Author: LOKTANTRA SAVERA

हजारीबाग : जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार से जुड़े छह लोगों की मौत हो गई। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में लाइनमैन शिव कुमार भुइयां अपनी कार से परिवार के साथ गयाजी के आमस में एक पारिवारिक शादी समारोह में जा रहे थे। धनबाद के नंबर प्लेट वाली कार जब चौपारण की दनुआ घाटी के जोड़राही पुल के समीप पहुंची, तब अचानक आगे चल रहे एक ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार सवार कुछ समझ पाते, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार…

Read More

नई दिल्ली : वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. होटल में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी भी मौजूद थे. फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत ट्रंप को मेज के नीचे छुपाया और किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाल लिया. दरअसल हिल्टन होटल में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ होने वाला था. इस दौरान होटल में 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे. होटल से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है. इस घटना…

Read More

नई दिल्ली : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में शनिवार रात लगभग पौने नौ बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में अचानक फायरिंग की घटना हुई। गोलियों की आवाज सुनते ही राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मोर्चा संभाला और उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। इस घटना के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने मीडिया से बात और घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने खुलासा किया कि हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला है और उसके पास से कई खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध का नाम…

Read More

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज औफ एजुकेशन में “रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमिटी” के तत्वाधान में चल रहे पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम (एफडीपी ) का समापन 25 अप्रैल 2026 को हुआ ।  एफडीपी का मुख्य विषय “सिस्टमेटिक वे ऑफ़ रिसर्च पेपर राइटिंग” था, जिसके अन्तर्गत प्रथम सत्र में “लिटरेचर रिव्यु : बियॉन्ड कॉपी-पेस्ट” द्वितीय सत्र में” यूजिंग ICT , टुलस इन रिसर्ज पेपर” तृतीय सत्र में “रिसर्च एथिक्स एंड प्लेगरिज्म इन हायर एजुकेशन”, चतुर्थ सत्र “एपीए/डाटा एनालिसिस” तथा पाँचवें तथा अंतिम सत्र में “पब्लिशिंग विथाउट फियर : नेवीगेशन जर्नल एंड पीयर रिव्यु” के बारे में विस्तार से रिसोर्स पर्सन…

Read More

चांडिल : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि “दिनकर जी हिंदी साहित्य के ऐसे महान कवि थे, जिनकी रचनाओं में राष्ट्रभक्ति, वीरता और सामाजिक चेतना की अद्भुत झलक मिलती है। उनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था और वे आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उन्होंने आगे…

Read More

जमशेदपुर : शिक्षा के साथ-साथ करियर निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली जमशेदपुर की प्रतिष्ठित संस्था, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और पेशेवर कौशल का परिचय देते हुए ‘अरीना एनिमेशन’ में सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों के 5 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज ऑफर किया गया है। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन और तकनीकी विभाग के छात्रों ने अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों पर स्थान पक्का किया है।…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील के LD#1 (प्राइमरी स्टील मेकिंग) विभाग ने अपनी कार्यकुशलता और टीम वर्क का लोहा मनवाते हुए एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। LD#1 की टीम ने एक ही दिन में एक वेसल से 50 हीट टैप करने का अभूतपूर्व कारनामा कर दिखाया है। अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, विश्व में हुए अव्वल प्राप्त जानकारी के अनुसार, LD#1 ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड (48 हीट) को ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले विश्व स्तर पर यह रिकॉर्ड 49 हीट का था, जिसे अब टाटा स्टील की इस जांबाज टीम ने 50 हीट बनाकर अपने नाम कर लिया है।…

Read More

● भक्तों का उमड़ा सैलाब, ग्यारह सौ महिलाएं सिर पर कलश रखकर हुई शामिल जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गाजे-बाजे, भक्तिमय संगीत, घोड़े और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में ग्यारह सौ से अधिक महिलाएं सिर पर कलश एवं नारियल लेकर शामिल हुई। बैंड-बाजे, डीजे पर बजते भक्ति गीत और सुसज्जित रथ के साथ…

Read More

जमशेदपुर (परसुडीह) : शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सनकी युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी इस आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। नशे की हालत में मां और बच्चों को पीटा जानकारी के अनुसार, राजा प्रसाद नामक युवक, जो पेशे से चालक है, पिछले तीन दिनों से नशे की हालत में घर में लगातार विवाद कर रहा था। गुरुवार सुबह…

Read More

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे माउंट व्यू स्कूल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक ने व्यक्ति को करीब 50 फीट तक घसीट दिया। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा…

Read More