Author: LOKTANTRA SAVERA

​जमशेदपुर : सोनारी स्थित परदेसीपाड़ा में टाटा क्लब द्वारा आयोजित ‘श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति’ के पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। वर्ष 1984 से निरंतर आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ पुरोहितों द्वारा भूमि अर्चन और कलश स्थापना कर किया गया। ​समिति के अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि चार दशक पुरानी इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष और भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में…

Read More

रांची :  इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को 80 के दशक या अन्य मजेदार रूपों में बदलने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। बिना सोचे-समझे लोग अपनी निजी तस्वीरें AI जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर रहे हैं। इस बढ़ते चलन को देखते हुए रांची साइबर अपराध थाना ने आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। साइबर पुलिस ने AI प्लेटफॉर्म्स पर अपनी फोटो अपलोड करने से जुड़े पांच मुख्य सुरक्षा जोखिमों के बारे में बताया है। पुलिस के अनुसार, आपके चेहरे की पहचान के लिए आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल किया…

Read More

मुरी/सोनाहातू : सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारेन्दा मोड़ के समीप सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब नौ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पापड़ाहुड़ा, कुशीनगर निवासी रमेश महतो और सिंधुबाला देवी मोटरसाइकिल संख्या जेएच-01 एन-1161 से अपने एक रिश्तेदार के यहां नजदीकी गांव आए थे। सोमवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच दोनों बारेन्दा चौक से पहले देवासरना के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा संख्या जेएच-10…

Read More

जमशेदपुर : टेल्को स्थित श्री गणेश कार्तिक मंदिर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय योग सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जमशेदपुर के विभिन्न पतंजलि निःशुल्क योग कक्षाओं से 50 से अधिक योग शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं साधकों ने हिस्सा लिया । सम्मेलन की अध्यक्षता पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, पतंजलि लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट गुलाब सिंह, वरिष्ठ योग शिक्षक शालिग्राम मिस्त्री, अर्जुन शर्मा, उमापति लाल दास, शिवप्रसाद सिंह एवं वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा उपस्थित थे। सम्मेलन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार…

Read More

एआई के उपयोग और दुष्परिणाम पर हुई चर्चा, नई कमेटी का गठन जमशेदपुर। कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ समारोह खासमहल स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पत्रकारों ने संयुक्त रूप से केक काटकर संगठन के प्रथम वर्षगांठ की खुशी मनाई। कार्यक्रम में संगठन की एक वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही वर्तमान दौर में पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता और इसके संभावित दुष्परिणामों पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंच के महासचिव सुनील पांडेय ने किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों…

Read More

जमशेदपुर : विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया में एक विशेष Basic Life Support (BLS) एवं First Aid Training Programme का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमशेदपुर पुलिस के लगभग 75 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट की तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन संयुक्त रूप से ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय अग्रवाल एवं डॉ अख़लाक़ अहमद ने किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अचानक हृदयाघात, बेहोशी, सांस रुकने जैसी आपात स्थितियों में त्वरित…

Read More

जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने रविवार, 13 सितंबर 2026 से निर्जला तीज व्रत का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री श्री शिव शीतला माता मंदिर, बागुनहातु के प्रांगण में छत्तीसगढ़ी महिला समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने करूं भात खाकर तीज व्रत का संकल्प लिया। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला उपवास अखंड सौभाग्य एवं पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में…

Read More

जमशेदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से चोरी कर ग्रामीण इलाकों में खपाते थे वाहन, आठ वाहन व दो मोबाइल बरामद जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के कब्जे से अब तक 25 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने आठ वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र…

Read More

चांडिल। चौका थाना क्षेत्र में विवादास्पद परिस्थिति में हुई राम विकास महतो की मौत के मामले में पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त फूलचंद मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान आरोपी फूलचंद मांझी ने स्वीकार किया कि खेत से प्रतिदिन खीरा चोरी होने के कारण उसने लोहे के तार से खेत की घेराबंदी कर उसमें बिजली प्रवाहित कर दी थी, ताकि चोरी करने वाला करंट की चपेट में आ जाए। सुबह खेत में राम विकास महतो 52, को मृत पाया गया। इसके…

Read More

जमशेदपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)–2027 की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम का प्रथम चरण ‘विकसित भारत प्रश्नोत्तरी (Viksit Bharat Quiz)’ है, जिसका आयोजन MY Bharat पोर्टल पर किया जा रहा है। इसमें देशभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। क्विज का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत @2047 की परिकल्पना से जोड़ना, उनमें जिज्ञासा एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार रखने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता में भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क है। क्विज में 20…

Read More