Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
पीड़ित महिला का आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। सतपुली: उत्तराखंड के इस शहर में महिला के साथ दरिंदगी की मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने रेप करने के बाद उसको रास्ते में ही उतार दिया। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार दूसरे युवक की तलाश जारी है। कल्जीखाल…
दो अलग-अलग कमेटी गठित कर उपायुक्त व सिविल सर्जन ने मांगी रिपोर्ट – टीम को तीन दिन के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का मिला निर्देश चाईबासा : झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति काफी लचर और चिंताजनक है। आए दिन इलाज के अभाव के आम लोगों की जान जा रही है। बीते दिनों पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जब स्वास्थ्य उपकेंद्र के बंद रहने एवं एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं हो पाने के चलते एक नवजात की मौत हो गई। मामला सामने आने के…
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में शनिवार को एक पुलिस जीप ने ब्रेक फेल होने के बाद चार लोगों को कुचल दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लोगों ने जीप में चल रहे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना के वक्त पुलिस टीम डुमरांव शहर के डुमरेजनी माई रोड पर जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हादसे के बाद नाराज लोगों ने जैसे ही पुलिस टीम पर अटैक किया…
BIHAR : छठ पर छुट्टी मनाने आए असम राइफल्स जवान की हत्या कर दी गई है। जवान करुणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह (32) की लाश बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना इलाके में गोधना गांव स्थित एनएच 28 के किनारे मिली। मृतक जवान समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना इलाके के साहिट वृंदावन गांव का रहने वाला था। जवान की गला दबाकर हत्या की गई है। हाथ और पैर भी टूटे मिले हैं।हत्या के विरोध में साहिट में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शनिवार को आवागमन बाधित कर दिया। इधर, पहचान के बाद बछवाड़ा पुलिस ने विद्यापतिनगर थाना को घटना की…
सूरत। गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना सामने आई है। इस घटना में बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। दरअसल, सूरत रेलवे स्टेशन पर दीवाली के मौके पर घर जाने के लिए पिछले दो दिनों से भारी भीड़ उमड़ रही थी। शनिवार को जैसे ही छपरा जाने वाली ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसमें छपरा के रहने वाले वीरेंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि काफी यात्रियों को गिरने से चोट आयी है। वहीं एक अन्य व्यक्ति का उपचार चल रहा है। उसकी…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शनिवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल रघुवर दास ने मंदिर समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर…
जमशेदपुर : गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित माँ काली पूजा के पंडाल का शनिवार देर शाम उद्घाटन हुआ. पूजा कमिटी के सदस्यों ने समाज को नवीन संदेश देते हुए वृद्धाश्रम की माताओं से पूजा पंडाल उद्घाटित कराया. कमिटी सदस्यों की माताओं ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. कमिटी का मानना है कि माँ की आराधना और मातृशक्ति से बेहतर कोई नहीं कर सकता. समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित भी किया. पूजा कमिटी द्वारा निर्मित 14 फीट की माँ दुर्गा काली की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है. सम्मानित होने…
अयोध्या. भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अगले साल जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिवाली के मौके पर राम मंदिर को पूरे जोर-शोर के साथ सजाया गया। राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा देशभर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है. देखे वीडियो https://twitter.com/i/status/1723422325004268024 अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही उसकी सुरक्षा को लेकर भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राम…
हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली 12 नवंबर दिन रविवार मनाई जाएगी. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है. दीपावली की रात को महानिशा की रात भी कहा जाता है. कहते हैं कि इस रात्रि महालक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं. दिवाली पर जो भी लक्ष्मी जी से धन-संपन्नता का वरदान पाना चाहता है, उसकी प्रार्थना जरूर स्वीकृत होती है. मां लक्ष्मी धन और संपत्ति की देवी हैं. ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है.…
BHOPAL । बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शिकायत के मुताबिक पुलिस ने उसके पति के दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है. करीब डेढ़ साल तक एक महिला के साथ साझा अपार्टमेंट में रहने के बाद उसने शादी की बात करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय महिला एक निजी कंपनी में काम करती है। करीब डेढ़ साल पहले वह अपने पति को छोड़कर पति के दोस्त सुरेश पखाड़े के साथ जबलपुर से भोपाल आ…