Author: LOKTANTRA SAVERA

कोडरमा: कोडरमा से 20 किमी दूर हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कोड लाइन के परसाबाद स्टेशन पर दोपहर 12 बजे ओवरहेड तार टूटने से रेलवे लाइन पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर व एक यात्री घायल हो गये। मृतक मजदूर का नाम जोबी मांझी है। जिस समय घटना हुई उसी समय अप लाइन से 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से निकल रही थी। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका ओवरहेड हाइटेंशन तार के गिरने से छत पर गड़गड़ाहट की आवाज सुन यात्रियों ने चेन पुलिंग कर…

Read More

जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस चार शातिर साइबर ठगों को दबोचा है। आरोपित नदी के किनारे झाड़ियों में बैठकर साइबर ठगी कर रहे थे। इन शातिरों के पास से एक आईपैड दो डोंगल मिले हैं। शातिर इस डोंगल का इस्तेमाल अपने मोबाइलों के लिए वाई-फाई के जरिए नेट से कनेक्ट करने को करते थे। ये अपने मोबाइल को वाई-फाई से कनेक्ट करते और लोगों को काल कर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे। वाई-फाई से मोबाइल कनेक्ट कर चल रही थी साइबर ठगी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपित नारायणपुर थाना क्षेत्र के भागाबंध रांगाडीह गावं का नाजिर…

Read More

उत्तर प्रदेश । द्वापर में महाभारत में द्रौपदी को जुए में हार जाने की कहानी तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन कलियुग में भी एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया। जुए में पत्नी को हारने के बाद जो कुछ घटनाक्रम हुआ, वो किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है। मामला यूपी के अमरोहा जिले का है। पति ने अपनी पत्नी को ही जुए में दांव पर लगा दिया और उसे भी हार गया। इसके बाद पत्नी को दिल्लीह में गिरवी रख दिया। विवाहिता के घर वालों को जानकारी हुई तो वह दिल्ली पहुंचे और बेटी को छुड़ाकर…

Read More

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल ( बर्मामाइंस ) के स्पोट्स डे सुमन मोलवाकर स्टेडियम ( टेल्को ) में सम्पन्न हुई, जिसमे प्रेम नगर के ये तीनो भाइयो ( आयुष, अनुभव, युवराज ) ने सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन किया। ये तीनो भाई बर्मामाइन्स केरला पब्लिक स्कूल में स्टैंडर्ड 9 के विद्यार्थी है। पिछले 6 वर्षों से ये तीनो खेल के हर क्षेत्र में स्कूल का नाम रौशन कर रहे है। अब तक के प्रतियोगिता में तीनो भाइयो ने 7 गोल्ड जीता जिसमे से आयुष को बेस्ट अर्थलिट का अवार्ड मिला।इन तीनो के उम्दा प्रदर्शन से प्रभावित होकर ऑल इंडिया न्यूजपेपर एसोशिएशन के झरखंड…

Read More

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम स्थित बहरागोड़ा थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओडिशा के रास्ते झारखंड आ रहे दो कार से भारी मांत्रा में गाजां बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आऱोपियों से पूछताछ कर रही है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार… पकड़ में आए दोनों आरोपियों की पहचान आकाश नामात औऱ सौरभ कुमार दास के रूप में की गई है. जो मूल रूप से घाटशिला का रहने वाले बताए जा रहे है.…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील के खेल विभाग द्वारा 26 अक्टूबर से 10 नवंबर 2023 तक आर्मरी ग्राउंड जमशेदपुर में इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए और ग्रुप एचआर एवं आईआर के चीफ जुबिन पलिया सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रतिभागियों की खेल भावना को प्रोत्साहन देने के लिए चीफ स्पोर्ट्स मुकुल चौधरी भी उपस्थित थे।टूर्नामेंट में टाटा स्टील की 35 जेडीसी इकाइयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। इस वर्ष की प्रतियोगिता में 560 से…

Read More

साहिबगंज : जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर संताली टोला में शुक्रवार को रेलवे लाइन पर नवविवाहिता का शव मिला। मृतक नवविवाहित की पहचान मुशहरिया गांव के डांगा टोला के शमीम शेख की पत्नी साहीदुन बीबी के रूप में हुई है। मृतका शादी 27 अक्टूबर को प्रेम विवाह किया था। मायके के लोगों ने हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने की बात कही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार दास और पाकुड़ रेल थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार साह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर विस्फोटक बनाने का सामान सहित भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद हुआ है।पिछले 10 अक्टूबर से पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में जंगल और पहाड़ के बीच सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर टोंटों थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव से नक्सलियों को…

Read More

जमशेदपुर : धनतेरस से शुरू पंच दिवसीय दीपोत्सव दीपावली को लेकर पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने उज्जवला महोत्सव मनाया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रतिकुलपति डॉ ऋषि रंजन आचार्य समेत वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. इस क्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा व ज्ञान की ज्योत से अपनी अंतरात्मा में उजियारा लानने के साथ ही समाज, राज्य व देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में सहभागिता निभाने की सीख दी.इस महोत्सव में यूनिवर्सिटी कैंपस विभिन्न कार्यक्रमों के जश्न में सराबोर रहा. महोत्सव में रंगोली से लेकर…

Read More

PATNA: तामिलनाडु में प्रवासी बिहारियों के साथ मारपीट और हिंसा के कथित मामले में फंसे बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है। समाचार चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक मदुरै कोर्ट ने त्रिपुरारी कुमार उर्फ मनीष कश्यप की जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही मनीष पर लगाए गए NSA की धाराओं को भी हटा लिया है। कश्यप के समर्थकों और परिजनों में इससे काफी खुशी देखी जा रही है। मनीष कश्यप की तुरंत रिहाई पर संशय है क्योंकि उन पर बिहार में भी मामले दर्ज हैं। केस अभी चलता रहेगा। देखना होगा कि…

Read More