Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
लोकतंत्र सवेरा : सीआईएसएफ ने अपने बल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीनियर कांस्टेबलों के लिए एक विशिष्ट इंसिग्निया (चिन्ह) की शुरुआत की है। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति उनकी दीर्घकालिक, अनुशासित और समर्पित सेवा के अनुभव को सम्मानित एवं मान्यता प्रदान करना है। नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में एक औपचारिक आदेश जारी कर 32545 कांस्टेबलों को यह इंसिग्निया धारण करने के लिए अधिकृत किया गया है।
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी ने ईडी द्वारा पेश किए गए टीवी और फ्रिज के ₹29,000 के बिलों को “ब्रह्मास्त्र” बताते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए। यह बयान अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने के बाद आया है, जिसके चलते केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।
चाईबासा : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में एक और जवान घायल हो गया है। यह घटना सारंडा वन क्षेत्र के मारंगपोंगा जंक्शन स्थित घने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान रविवार सुबह माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से हुई। इसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट से उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। घटना के बाद…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा टाटा मोटर्स कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन प्रांगण में 28/2/2026 शनिवार को अपराह्न 1 बजे से आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण ने किया। आमसभा में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष बीके शर्मा व अनिल शर्मा, संयुक्त महामंत्री एच एस सैनी व अजय भगत, कोषाध्यक्ष एमके सिंह मंच पर उपस्थित थे। आमसभा का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। आमसभा में बड़ी संख्या में मजदूरों ने उपस्थिति दर्ज कर हस्ताक्षर किया तथा सभा पटल…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में समाज को नई वैचारिक दिशा देने वाली “सर्वतंत्र” की अवधारणा पर आधारित आधिकारिक वेबसाइट का आज भव्य एवं गरिमामयी समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर शहर के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वतंत्र के संस्थापक तारानंद सिंह ने कहा कि “सर्वतंत्र केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानव समाज को हर प्रकार की मानसिक, सामाजिक और वैचारिक गुलामी से मुक्त करने का जनआंदोलन है। इसका उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना…
कोलकाता/नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रतिनियुक्त न्यायिक अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा अलग से निर्देश जारी करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सीजेआइ सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि बंगाल में एसआइआर में हमारे आदेश बिल्कुल स्पष्ट हैं और इसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसआइआर में नियुक्त न्यायिक अधिकारी पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और चुनाव आयोग को भी चेतावनी दी कि वे कोर्ट के आदेश की सीमा…
कतरास : कतरास क्षेत्र के कतरास स्थित ए के डब्लू एम सी में संचालित भूमि पैच में गैलरी खुलने से धुआँ निकलने लगा। धुएँ से प्रभावित होकर पाण्डेयडीह टिलहा के ग्रामीणों ने तेतुलमारी–राजगंज मुख्य मार्ग को लगभग आधे घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि पैच के कार्य के दौरान गैलरी कटने से लगातार धुआँ निकल रहा है, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नया मोड़ तेतुलमारी मुख्य सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताई। सूचना…
जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना परिवार का स्थापना दिवस गुरुवार की शाम जिलाध्यक्ष मोहित सिंह के नेतृत्व में भुइयाडीह में श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत माँ करणी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माँ करणी से समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा की कामना की। जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना परिवार सदैव समाज के मान–सम्मान, स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा 28 फरवरी, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह आमसभा कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन प्रांगण में शनिवार को अपराह्न 1 बजे से आयोजित होगी। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन के सभी सदस्यों से निर्धारित आमसभा में ससमय भाग लेने की अपील की है। बताते चलें कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने संविधान के तहत प्रतिवर्ष नियमित रूप से वार्षिक आमसभा आयोजित करती रही है। इस आमसभा में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है तथा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त सेवा निधि,…
जमशेदपुर : महाराष्ट्र और झारखंड के बीच आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025–2026 का भव्य समापन समारोह श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से युवाओं के बीच एकता, आपसी समझ और राष्ट्रीय एकीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अतिफ हबीब उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से राज्यों के बीच मित्रता, सहयोग और समन्वय के सेतु को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने राष्ट्र के निर्माण तथा सांस्कृतिक समरसता में युवाओं…