Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
BOKARO : बोकारो स्टील सिटी के पत्थरकट्टा चौक इलाके में मंगलवार रात पुराने विवाद के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करते हुए मौके पर खड़ी एक कार में आग लगा दी, जिससे कार जलकर राख हो गई। इस दौरान पुलिस के साथ आरोपियों की पहचान कराने गया स्थानीय युवक कुणाल सिंह अचानक लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जबलपुर : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर स्थित प्रिंसिपल बेंच में सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। रीवा निवासी दयाशंकर पांडे अपने अजन्मे बच्चे का भ्रूण लेकर अदालत पहुंच गए। बताया गया कि जब कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें भ्रूण मिला, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। यह घटना कोर्ट नंबर 17 की बताई जा रही है, जहां जस्टिस हिमांशु जोशी की बेंच में सुनवाई चल रही थी। दयाशंकर पांडे पहले जबलपुर की ऑटोमोबाइल कंपनी शुभ मोटर्स में अकाउंटेंट के पद पर काम करते थे। उनका आरोप है…
नई दिल्ली : आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस मामले में जारी किया गया है, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश पर भी रोक लगा दी, जिसमें मामले की जांच करने वाले CBI अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई (डिपार्टमेंटल एक्शन) करने का…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे। इस दौरान वे चाय बागान बहुल क्षेत्र तेजपुर और उसके आसपास के इलाकों का भ्रमण करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई सभाओं और कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन असम में रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों के बीच जाएंगे और उनसे संवाद करेंगे। इस दौरान वे उनके…
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सोमवार को इस मामले का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष किया गया। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि अगर ऐसा बिना पर्याप्त जांच के किया गया, तो इससे कई लोगों के मतदान के संवैधानिक अधिकार पर असर पड़ सकता है। मामले…
धनबाद : थाना क्षेत्र के बरटांड़ के समीप पांडे मीट हाउस में 27 फरवरी को रंगदारी को लेकर संचालक के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना में दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मारपीट का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में कुल पाँच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवार जनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , बीके शर्मा, एच एस सैनी , अनिल शर्मा, अजय भगत, एमके सिंह, एस एन सिंह समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल…
मुरी : मजदूर का शोषण बंद हो- देवेन्द्र नाथ महतो । देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में टाटा स्टील जमशेदपुर मेन गेट दो घंटा से जाम जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में टाटा स्टील कंपनी जमशेदपुर मेन गेट दो घंटा से जाम । पिछले बीस सालों से कार्यरत सिल्ली मारदू निवासी रोबिन महतो का कार्य के दौरान दुर्घटना से मौत। मौके पर जेएलकेएम के राम प्रसाद महतो, मीनाक्षी देवी, भानुमति देवी, सुलोचनामहतो भानुप्रिया महतो अभिषेक वर्मा गणेश कुम्हार तपन महतो देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि मृतक परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजा, तीनों बेटा को…
मुरी : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झारखंड राज्य कमिटी का छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था चौक में जत्था एवं सभा किया गया। किसान – मजदूर विरोधी नीतियां नहीं चलेगा ,4 लेबर कोड ,बिज और बिजली विधेयक रद्द करो, मनरेगा की वापसी करना होगा, भारत – अमेरिका व्यापार समझौता नहीं चलेगा, इरान पर अमेरिका – इजराइल हमला पर रोक लगाओ, एम् एस पी की कानूनी गारंटी करो, किसानों की आत्महत्या क्यों, झारखंड में जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की रक्षा करना होगा, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, नीजीकरण नहीं चलेगा,युद्ध नहीं शान्ति चाहिए,कौन बनाता हिन्दुस्तान,देश का मजदूर किसान,24 मार्च को दिल्ली चलो…
राँची : प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल ली जाने वाली री-एडमिशन और वार्षिक फीस को लेकर पेरेंट्स परेशान है। इस संबंध में सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा ने राँची डीसी को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है। वहीं सख्त नियम बनाने की मांग की है। जिससे कि स्कूल अलग अलग चार्ज के नाम पर पैसे न वसूल सके। शिकायत में कहा गया है कि कई परिवार स्कूल हर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में छात्रों से री-एडमिशन फीस, एनुअल चार्ज या री इनरोलमेंट के नाम पर भारी रकम वसूलते हैं। जबकि स्टूडेंट पहले से उसी स्कूल में पढ़ रहे होते हैं।…