Author: LOKTANTRA SAVERA

● जनजातीय समाज की आस्था के केंद्रों को मिलेगा नया स्वरूप जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू नेअपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न जनजातीय समुदायों के पूजा स्थलों एवं सांस्कृतिक केंद्रों के विकास को लेकर पहल की है। गुरुवार को उन्होंने झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में मुलाकात कर विस्तृत पत्र सौंपा तथा संबंधित मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने मंत्री चमरा लिंडा को अवगत कराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जनजातीय समाजों द्वारा पूजा स्थलों, सरना…

Read More

ADITYAPUR : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड 31 की प्रत्याशी किरण देवी ने क्षेत्र में व्यापक जन संवाद अभियान चलाकर लोगों से सीधा संवाद किया। घर-घर संपर्क कर उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन की चाबी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक भवन आम जनता के उपयोग के लिए बना है, लेकिन इसकी चाबी नगर निगम के पास होने के कारण जरूरतमंदों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती और महंगी दर पर उपलब्ध…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी एवं रोड नंबर 14, वार्ड नंबर 19 में घर-घर जाकर मतदाता पर्चियों का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के नाम मिलान कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। अंसार खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में बनी सड़क, नाली और बिजली के केबल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे नेताओं से सावधान रहें जो केवल चुनाव के समय ही क्षेत्र में…

Read More

मुरी : गुरुवार के दिन सिल्ली प्रखंड कार्यालय से आमीन गणेश महतो को एसीबी के टीम ने आठ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार लोवादाग निवासी वासुदेव महतो ने जमीन के नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर माह में किया था। नापी की प्रक्रिया इसी महीने पूरी हुई है तथा नक्शा एवं रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग लगातार की जा रही थी जिसकी शिकायत एसीबी की टीम रांची को किया गया था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए एसीबी की टीम ने इसकी जांच करवाई जहां मामला सही पाया गया।…

Read More

बलियापुर (धनबाद) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय की माननीय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू आज बलियापुर पहुंचे और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे आनंद महतो के सबसे छोटे सुपुत्र तथा वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई स्व. डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री एवं विधायक गांडेय रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा बलियापुर हवाई पट्टी पहुंचे। वहां उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके पश्चात वे ग्राम बड़ादाहा स्थित विधायक…

Read More

गिरिडीह : समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध पत्थर, बालू, कोयला एवं अभ्रक उत्खनन पर रोक लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीसीएल पट्टा क्षेत्र तथा वन क्षेत्रों में मायका (अभ्रक) और कोयला के अवैध उत्खनन पर विस्तार से चर्चा की गई। बालू घाटों के संचालन, अवैध भंडारण, उठाव एवं परिवहन पर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध खनन, परिवहन…

Read More

देवघर : जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय आवंटन और उसके व्यय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त बजटीय आवंटन का समयबद्ध और शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित व्यय प्रस्तावों की शीघ्र स्वीकृति की जाए और योजनाओं की प्रगति नियमित रूप से समीक्षा की जाए ताकि निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरे हों। जिला कोषागार पदाधिकारी…

Read More

सिल्ली : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More

रांची। वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के उद्देश्य से वर्ष 2008 में गठित विशेष बल झारखण्ड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस टेन्डर ग्राम स्थित प्रांगण में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर झारखण्ड जगुआर के कमांडो दस्ते ने नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। पिछले 18 वर्षों में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए इस विशेष बल ने राज्य में शांति एवं विकास की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में क्रॉस रोड नंबर 14 स्थित डॉक्टर जाकिर हुसैन स्कूल में वोट पर्ची तैयार कर घर-घर वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही लोगों को समझाया गया कि वे मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता को 11वें नंबर पर गुलाबी पर्ची, कारपेट के चुनाव चिन्ह पर अपना बहुमूल्य मत दें। वोट पर्ची तैयार करने एवं वितरण अभियान में स्कूल के संस्थापक मोहम्मद इरफान अंसारी,…

Read More