Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा और 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास योजनाओं पर चर्चा होगी। 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सदन में पेश करेंगे। सत्र की शुरुआत 18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। पहले दिन शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी… 20 फरवरी को वर्ष 2025-26 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन में रखी जाएगी और सरकार उसका जवाब देगी.. 23 फरवरी को अनुपूरक बजट…
देहरादून : आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने बड़ा निर्णय लिया है। अब बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के मंदिर परिसर से 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र में श्रद्धालु मोबाइल से रील, वीडियो या फोटो नहीं बना सकेंगे। यह फैसला धामों की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के समीप वीडियो और रील बनाने में व्यस्त हो जाते थे, जिससे दर्शन व्यवस्था प्रभावित होती थी और…
नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी पड़ने लगी है. तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन बारिश से मौसम बदलने वाला है.इससे फौरी राहत ही मिलेगी और सूरज फिर तमतमाने लगा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. इससे फरवरी में ही मार्च जैसी प्रचंड गर्मी का अहसास होगा. 18 फरवरी को बारिश के कारण गर्मी में थोड़ी कमी होगी और तापमान 27 से 29 डिग्री तक रहेगा, जो फिर 22 फरवरी तक 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा.…
जमशेदपुर : नारायण आईटीआई में भारत की प्रसिद्ध राष्ट्रवादी कवयित्री एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभद्रा कुमारी चौहान केवल एक महान कवयित्री ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की निर्भीक सेनानी भी थीं। उनका जन्म 16 अगस्त 1904 को प्रयागराज में हुआ था और बचपन से ही…
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मानगो एवं आसपास के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने दाईगुटू छोटा हनुमान मंदिर के समीप आयोजित कलश यात्रा, हीरा होटल स्थित शिव मंदिर, समता नगर रोड नंबर–15 शिव मंदिर, संकोसाई रोड नंबर–5 (जेपी स्कूल के पास) स्थित मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा, दाईगुटू प्राचीन शिव मंदिर में प्रातःकालीन कलश यात्रा एवं सायंकालीन शिव बारात कार्यक्रम, शारदा सिटी एनएच–33 स्थित शिव मंदिर तथा डिमना रेसिडेंसी स्थित शिव–दुर्गा मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल…
जमशेदपुर : चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में हुई हत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में मृतक के भाई अरविंद शर्मा ने देहरादून पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। अरविंद को इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। उसके सरेंडर के बाद मामले में कई अहम तथ्यों के सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में कारोबारी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को हत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन शूटरों की पहचान आकाश प्रसाद, आशुतोष कुमार और विशाल…
रूटलाइन से मंदिर प्रांगण तक हर हर महादेव की गूंज, सुव्यवस्थित जलार्पण देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर पर आज का दिन बाबा नगरी के लिए विशेष बन गया। बाबा मंदिर प्रांगण, आसपास के इलाकों और रूटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। अहले सुबह से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवरामझा चौक, नेहरू पार्क और क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ते दिखे और सुगम रूप से जलार्पण करते रहे। महाशिवरात्रि पर अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर रखी थीं।…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइंस एवं साकची पूर्वी मंडल क्षेत्रों में विधायक निधि से स्वीकृत करीब 52 लाख रुपये की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। विकास योजनाओं में सीतारामडेरा मंडल के बाबूडीह स्थित आदिवासी कब्रिस्तान में शौचालय, गार्ड रूम एवं पाथवे का निर्माण शामिल हैं। इसके साथ ही, इंद्रानगर, भालूबासा में काली मंदिर (जोड़ा मंदिर) के समीप सड़क एवं नाली निर्माण कार्य सम्पन्न किया गया है।…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को डिजिटल वॉलिंटियर्स मीट का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कई डिजिटल वॉरियर्स ने भाग लिया। इस दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट युवा, महिला, किसान, मध्यम वर्ग और उद्यमियों को सशक्त बनाने वाला बजट है, जिसके सकारात्मक प्रभाव और लाभकारी प्रावधानों को डिजिटल माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के…
जमशेदपुर : पुलवामा के अमर बलिदानियों को नमन करने का इससे बेहतर मार्ग और क्या हो सकता है कि देश की युवा शक्ति अपने रक्त से मानवता की सेवा का संकल्प ले। जन जागृति विकास मंच द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल उन वीरों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा भाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है। 🇮🇳 वीरता को नमन: रक्तदान शिविर की मुख्य बातें इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए देशभक्तों और संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई: प्रमुख उपस्थिति : बजरंग दल प्रांत सह संयोजक जनार्दन…