Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : ईपीएल ईआरसी प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ। टेल्को क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस लीग मैच का उद्घाटन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह बतौर मुख्य अतिथि किये। इस लीग मैच में कुल आठ टीमें भाग ली। जिसमें प्रमुख रूप से डिजाइन, एसेंबली, टेस्टिंग, एक्सल , ईआरसी की टीमें शामिल थी। दो दिवसीय लीग मैच का फाइनल आगामी 21 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि आरके सिंह सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत अपनी ओर से सबों को शुभकामनाएं दिये। उन्होंने कहा…
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने डिमना बस्ती, डिमना रोड, वाटिका ग्रीन, गौड़ बस्ती, टिचर्स कॉलोनी, दलमा वेस शांति विहार, चन्द्रावती नगर, बगान एरिया, बालीगूमा, इन्द्रा कॉलोनी आशियाना गायत्री होम्स, वाटिका ग्रीन सिटी में डोर-टू-डोर संपर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किया। पदयात्रा के दौरान मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहा है के महिलाओं और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण,नए शिक्षा संस्थानों का निर्माण एवं डिजिटल शिक्षा व स्मार्ट क्लास उपलब्ध करवाई जाएगी.उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट क्रम संख्या 11, चुनाव चिह्न ‘कार्पेट’…
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का महा संगम कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं, सोनारी स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जा रहा है. सफाई कार्य जारी हैं, बहुत सारे कार्यकर्त्ता जुस्को एवं जमशेदपुर अशेष के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं.कार्यक्रम के तैयारियों के संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्णरेखा घाट पर संध्या बेला में मनमोहक आरती का आयोजन किया जा रहा है।…
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के डिमना, आस्था स्पेस टाउन स्थित चुनावी कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का पहली बार चुनावी कार्यालय में आगमन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।विधायक सरयू राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संध्या सिंह को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव मानगो के भविष्य से जुड़ा हुआ है और जनता को विकास, पारदर्शिता एवं ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में एकजुट होकर निर्णय लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हाथियों के हमलों को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथियों के हमलों से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोकना प्राथमिकता है। इसके लिए प्रभावी उपाय जल्द लागू किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को केवल 12 दिनों के भीतर मुआवजा देने का निर्देश दिया, ताकि 피해 का तुरंत निवारण हो सके। साथ ही, पिछले 5 वर्षों में हुई घटनाओं और मुआवजा राशि का पूरा डेटा…
गोविंदपुर : MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में SSC (MTS) ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सेंटर कोऑर्डिनेटर की सूचना पर पुलिस ने दो परीक्षार्थियों और एक केंद्र कर्मचारी को गिरफ्तार किया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार परीक्षार्थियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाई ईयरपीस जैसे अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनकी मदद से बाहर से उत्तर बताए जा रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि परीक्षा केंद्र के रजिस्ट्रेशन मैनेजर ने उपकरण उपलब्ध कराए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि नकल कराने के लिए प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये में सौदा…
गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही विशेष निगरानी के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षक उत्पाद गिरिडीह के निर्देश पर गावाँ थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में ड्रोन से मिली लोकेशन के आधार पर शुक्रवार देर रात छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा-महुआ और भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। जब्ती में 11,100 किलोग्राम जावा महुआ और 570 लीटर अवैध चुलाई शराब शामिल है। मामले में दो अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं, जिनके…
जमशेदपुर : भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान, जमशेदपुर द्वारा काशीडीह गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया साथ ही नवीन पतंजलि योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान के निदेशक गनौरी प्रसाद, पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, उत्पल महापात्र, भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापिका, शिक्षक – शिक्षिकाएं, अभिभावक व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्राणायाम के साथ हुई तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने माता-पिता का…
जनसुनवाई और संगठनात्मक मजबूती का केंद्र बनेगा नया कार्यालय : देवेंद्र नाथ महतो सिल्ली : झारखंड की उभरती राजनीतिक पार्टी ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ द्वारा संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को सिंहपुर चौक में प्रखंड स्तरीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बंता मोड़ से भव्य बाइक रैली के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बनाया। इसके उपरांत पुलवामा हमला में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जयघोष किया गया। तत्पश्चात फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों…
मुरी : बिधायक अमित महतो ने राहे प्रखंड के बसंत पुर गाँव में पच्पन लाख की लागत से स्वागत उपकेन्द्र निर्माण की सौगात दी जिसका शिलान्यास उदघाटन श्री मति लखीमनी देवी ने किया वही डोकाद में दो धुमकुडिया भवन निर्माण पहला मो लखीमनी की भतीजी मनसरी देवी और दुसरा श्री मति देवी के करकमलों से पट का शिलान्यास किया गया पारमडीह में बारह लाख की लागत से शौचालय और डीप बोरिंग का शिलान्यास सोरी देवी के हाथों से किया गया। बिधायक अमित महतो ने कहा कि सरकार के द्वारा दी गई योजनाओं की लाभ उठावे और आगे भी हर समस्या…