Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 से पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी ने बुधवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह जनता की मांग और भरोसे पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है….. किरण देवी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसी के बल पर वह चुनाव लड़ रही हैं. उनका कहना है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना और उनके…
जमशेदपुर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को, आजाद बस्ती के परिसर में विद्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से बस्ती के गणमान्य लोग, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और छात्र-छात्राओं के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभा के दौरान विद्यालय में कमरों की कमी और जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित अभिभावकों और बस्ती वासियों ने एक स्वर में विद्यालय के नए भवन निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि छात्रों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके। आम सभा में सर्वसम्मति…
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित उत्कल समाज विद्यालय प्रांगण में उत्कल गौरव, स्वतंत्र ओड़िशा के निर्माता मधुसूदन दास जी की 92वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित मधु बाबू की प्रतिमूर्ति पर शिक्षकों एवं छात्रों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मधुसूदन दास जी के जीवन, संघर्ष और योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मधु बाबू ने स्वतंत्र ओड़िशा प्रदेश के गठन, ओड़िया भाषा की पहचान और ओड़िया जाति के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके त्याग और बलिदान ने ओड़िशा के…
मुरी : राहे,सोनाहातु ,बासाहातु,ठूगरुडीह, कटयाडीह,शीशीटांड़, महेशपुर,डोमनडीह,गोमदा,नुरु,नवाडीह,पारमडीह,पुरनानगर,सिरीडीह,कनताटोला सहित दर्जनों गांवों में किसान सभा ने किसान विरोधी आम बजट के खिलाफ बजट की प्रतियां एवं मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। सरकार जबाब दोआदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि खाद,बीज,कृषि उपकरणों में सब्सिडी की बारी कटौती अन्नदाता किसानों के ऊपर सबसे बड़ा हमला है। सदस्य बिसमबर महतो, जिला कौंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, पांडूराम मुंडा, अंचल कौंसिल सदस्य जगन्नाथ मुंडा,अजमबर मुंडा, भोलानाथ महतो,जनक महतो,बलराम महतो,बाघ सिंह मुंडा, द्रोण महतो,हरेश महतो,…
जमशेदपुर : आजसू पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने घोषणा की कि जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह एवं मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संध्या सिंह को आजसू पार्टी का पूर्ण समर्थन रहेगा। कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी दोनों प्रत्याशियों को तन-मन-धन से सहयोग करेगी और उनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह और संध्या सिंह जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं और क्षेत्र के…
मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 3 फरवरी को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर एअर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स के पंख आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि यह घटना उड़ान के दौरान नहीं, बल्कि जमीन पर हुई, जिससे किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर के लिए रवाना होने से पहले टैक्सीवे पर पुशबैक की स्थिति में खड़ी थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी।…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड सुनील तिवारी का तबादला कर दिया गया है उनको पुणे भेजा गया है उनकी जगह अनुराग छारिया को नया प्लान हेड बनाया गया है 9 फरवरी से इस बदलाव को लागू किया जाएगा,नए प्लान हेड पुणे से ही आ रहे हैं।
मुरी : पांच परगना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध फुटबॉल खेल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 फरवरी 2026 को लगातार 55 वर्ष आयोजन धूम धाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया । मौके पर जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फाइनल विजेता टीम मुंडा ब्रदर्स को प्राथम पुरूस्कार एक लाख चालीस हजार रुपये और ट्रॉफी पुरस्कृत किया । उप विजेता टीम एमके ब्रदर्स टाटीसिल्वे टीम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईडी ऑफिसर सष्टि रंजन महतो और स्वामी सत्यनारायण महतो द्वारा द्वितीय पुरस्कार एक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की कई टीमों ने एक साथ कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल और बर्द्धमान सहित राज्य के करीब 9 से 10 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी को आशंका है कि अवैध कोयला खनन और ट्रांसपोर्टेशन से अर्जित भारी काले धन को हवाला नेटवर्क के जरिए इधर-उधर किया गया है। पुलिस अधिकारी समेत कई संदिग्ध रडार पर ईडी की…
नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जम्मू उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने करीब ₹200 करोड़ के धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में भारत पेपर्स लिमिटेड (BPL) और उसके निदेशकों व संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है। ईडी ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। यह आरोप पत्र 30 जनवरी को जम्मू स्थित धन-शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विशेष अदालत में दायर किया गया। इन लोगों के खिलाफ दाखिल हुआ आरोप पत्र ईडी द्वारा जिन आरोपियों को चार्जशीट किया गया है, वे हैं— अनिल कुमार परवीन कुमार बलजिंदर कुमार राजिंदर कुमार अनिल कश्यप इन सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग…