Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
उडुपी : खाड़ी देश में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भविष्य संवारने निकले शांतनु शेट्टीगर की किस्मत ने ऐसा करवट ली कि वे देखते-ही-देखते करोड़पति बन गए। अबू धाबी की चर्चित ‘बिग टिकट’ लॉटरी ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है। शांतनु ने इस ड्रॉ में 2 करोड़ दिरहम का बंपर इनाम जीता है, जिसकी भारतीय कीमत करीब 49 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। साधारण प्रवासी से अरबपति बनने तक का सफर मंगलवार को जब बिग टिकट ड्रॉ के नतीजे ऑनलाइन घोषित किए गए, तो शांतनु का नाम विजेता के रूप में सामने आया। आयोजकों की ओर…
जमशेदपुर : राम नृत्य स्टूडियो एवं आरम्भ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उभरते कलाकारों के लिए डांस एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 3 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। ड्राइंग प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में सुदीक्षा हंसदा ने प्रथम स्थान, नैतिक कुमार ने द्वितीय स्थान तथा प्रयांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में ओम मल्लिक प्रथम, दीक्षिता हंसदा द्वितीय और दानिश महतो तृतीय स्थान पर रहे। डांस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में स्मृति महतो…
रांची : रांची के मेन रोड इलाके से गुरुवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध बिल्डर और जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर 45 वर्षीय अनुराग सरावगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। तेज आवाज से मची अफरा-तफरी बताया जा रहा है कि देर रात अचानक अपार्टमेंट परिसर में एक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति नीचे जमीन पर गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। इसकी…
नई दिल्ली : झारखंड में उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत नवाचार रिसर्च इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल (NRIIC) द्वारा “झारखंड से भारत” विषय पर उच्चस्तरीय संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में झारखंड और पूर्वी भारत से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटर लीडर्स और नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया। संवाद का उद्देश्य राज्य में पूंजी, मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देना तथा झारखंड को राष्ट्रीय उद्यमिता मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाना रहा। झारखंड को उद्यमिता का केंद्र बनाने पर जोर…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज छात्रावास में ‘छात्रावास परिवार’ की ओर से आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ’13वाँ मागे मिलन समारोह-2026′ आगामी 8 फरवरी (रविवार) को कॉलेज परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास:- समारोह के अध्यक्ष मनोरंजन हेम्ब्रम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य शहरों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को आदिवासी ‘हो’ समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, रीति-रिवाजों और अपनी हासा-भाषा के प्रति जागरूक करना है।…
लातेहार : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के तहत प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के करकट इलाके में तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नियमित वाहन जांच के दौरान टीम ने एक कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, SST की टीम करकट इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी में रखे एक बैग से भारी मात्रा में…
बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आरोप है कि एक संगठित गैंग ने प्रेम जाल, ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक वीडियो के जरिए दर्जनों नहीं बल्कि 300 से ज्यादा हिंदू लड़कियों को शोषण का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजफरुल हक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, इस रैकेट में शामिल आरोपियों ने पहले लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उनका भरोसा जीतकर आपत्तिजनक वीडियो…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-12 से वार्ड पार्षद पद के लिए रूबी सरकार ने सोमवार को निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कारों और परंपराओं का पालन करते हुए नामांकन से पूर्व अपने घर एवं समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। नामांकन के दौरान रूबी सरकार के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। यह भागीदारी न सिर्फ उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि वार्ड संख्या-12 में बदलाव और विकास की मजबूत इच्छा को भी प्रतिबिंबित करती है। नामांकन के बाद…
रांची : अनगड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर स्थित हेसल टोल प्लाजा पर महिला चिकित्सक के पति और टोल कर्मियों के बीच मारपीट हुई। यह घटना सोमवार देर रात 12.37 मिनट बजे के करीब हुई। इस मौके पर फायरिंग भी हुई। आरोप है कि फायरिंग में निशाना चूकने पर टोलकर्मी विकास की जान बच गई। मौके पर से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। हालांकि पिस्टल नहीं मिली है। इस मामले में दोनों पक्षों ने अनगड़ा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करायी। एक पक्ष से टोल प्लाजा के मैनेजर संतोष पाठक और दूसरे पक्ष से इटकी…
जमशेदपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल , तमोलिया, पारडीह चौक द्वारा कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति समुदाय को जागरूक करने हेतु एक व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहियाओं (समुदाय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) एवं स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी रही, जो सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सीनियर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित कुमार एवं सीनियर कैंसर सर्जन डॉ आशीष कुमार के द्वारा इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से कैंसर के सामान्य जोखिम कारकों, प्रारंभिक लक्षणों, नियमित जांच के महत्व तथा उपलब्ध…