Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
धनबाद : नगर निकाय चुनाव के तहत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने सभी प्रत्याशियों और आम नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा संदेश जारी किया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने, भड़काऊ भाषण,…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन समय वेतन समझौता संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है। फलस्वरूप शनिवार को यूनियन की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया। गौरतलब हो कि पिछले दिनों यूनियन की ओर से बैठक आयोजित की गई थी जिसमें तमाम कमेटी मेंबर्स एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संवाद स्थापित कर चार्टर्ड ऑफ डिमांड के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे । तमाम सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद यूनियन की ओर से मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंपा गया। अब जल्द ही वार्ता होगी ।
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवार जनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के सभी पदाधिकारी , कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस…
जमशेदपुर : धरातल पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ की पहल पर जमशेदपुर के चर्चित व्यवसायी व समाजसेवी स्वर्गीय आशीष डे की 73वीं जयंती के अवसर पर वर्ष का सबसे बड़ा सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्वर्गीय आशीष डे की धर्मपत्नी डोलन डे ने किया। इस अवसर पर दलमा की तलहटी बोड़ाम प्रखंड के पाकोटोड़ा, गागीबूरु, बेल्डीहटोला और डांगडुंग गांवों में रहने वाले 60 सबर परिवारों के बीच एक माह का सूखा राशन एवं दैनिक जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। इस वर्ष आशीष डे की जयंती को पूरी तरह सबर परिवारों के नाम…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग पहुंचे रजरप्पा रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग आज रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम…
जमशेदपुर : झारखंड में होने वाले नगर निगम और नगर परिषद चुनाव को लेकर जौहर जनसेवक पार्टी और जनसेना पार्टी ने संयुक्त रूप से जनता से अहम अपील की है। दोनों दलों ने मतदाताओं से कहा है कि वे ऐसे प्रत्याशी को ही चुनें जो साफ-सुथरी छवि वाला, समाज के लिए ईमानदारी से काम करने वाला और जाति-धर्म व आपसी मतभेद से दूर रहने वाला हो। पार्टी नेताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की बुनियाद होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि जनता ऐसे जनप्रतिनिधि को चुने जो जनसेवा को राजनीति से ऊपर रखे, आम नागरिकों की…
चाईबासा : नगर पालिका चुनाव को लेकर चाईबासा में सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता (ओबीसी वर्ग) ने पत्रकार बंधुओं से लोकतंत्र की रक्षा में अहम भूमिका निभाने की अपील की है। देवी शंकर दत्ता ने कहा कि वे इस नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। उनका क्रम संख्या दो है और चुनाव चिन्ह ‘छड़ी’ है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत रखने में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव…
रांची : स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित 108 एंबुलेंस सेवा जल्द ही पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल रूप में दिखाई देगी। अब यह सेवा ओला और उबर की तर्ज पर संचालित होगी, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीज या घायल व्यक्ति अपने मोबाइल के माध्यम से 108 एंबुलेंस बुक कर सकेंगे। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एंबुलेंस बुक करने पर मरीज को केवल नजदीकी सरकारी अस्पताल ही नहीं, बल्कि अपनी पसंद के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। अभी तक…
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर उन्होंने सहमति दे दी है और जल्द ही उनके साथ पर्यटन प्रचार की शूटिंग शुरू होगी। धोनी झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों का प्रचार करेंगे, जिससे राज्य की पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही, दलमा अभ्यारण्य में शनिवार से पर्यटकों के लिए सफारी सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवन का आनंद बढ़ेगा। राज्य के पेयजल स्वच्छता विभाग में भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और कुछ को…
कोडरमा : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गड़ियाई बिरहोर टोला से 1 फरवरी से दस बच्चे लापता हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चे परसाबाद में आयोजित भोज में शामिल होने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे, जिससे उनके परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त हो गई है। परिजनों ने इस संबंध में 3 फरवरी को मुखिया को सूचित किया, जिसके बाद मुखिया ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि प्रारंभिक तौर पर इस घटना की रिपोर्ट में लापरवाही सामने आई, लेकिन अब एसपी अनुदीप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष…