Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने शंकोसाईं, केदार बागान एवं जेपी स्कूल क्षेत्र में व्यापक पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और समर्थन जताया। पदयात्रा के क्रम में संध्या सिंह ने क्षेत्र की गलियों और बस्तियों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क अवसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था और समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर संध्या सिंह…
जमशेदपुर : सवर्ण आर्मी के संयोजक अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बाबर खान द्वारा दिया गया बयान — “भगवा दफन होगा” — न सिर्फ़ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह करोड़ों सनातन आस्थावानों, राष्ट्रवादी सोच और सामाजिक समरसता पर सीधा हमला है। ऐसे शब्द किसी एक रंग के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता, संस्कृति और आत्मा के खिलाफ ज़हर उगलने जैसा है। चुकी मेयर चुनावी माहौल में इस तरह के बयान घृणित मानसिकता दिखाई पड़ता है. आज भगवा किसी दल या संगठन का प्रतीक नहीं, बल्कि यह त्याग, तपस्या, बलिदान और राष्ट्रबोध का रंग है। इतिहास गवाह है…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने संध्या समय जवाहरनगर रोड नंबर-15 एवं गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और आगामी चुनाव को लेकर समर्थन मांगा। भ्रमण के क्रम में संध्या सिंह ने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि मानगो की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है और एनडीए का नेतृत्व ही नगर निगम को सुव्यवस्थित एवं विकसित दिशा दे सकता है।…
नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत झारखण्ड के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता में आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भी जिला अध्यक्षों को सभी निर्णायक शक्तियाँ प्रदान कर दी गई है। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और जमीनी जुड़ाव को मजबूत करना ही कांग्रेस संगठन की मजबूती की कुंजी है। राहुल गाँधी ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी, बुथ…
कोल्हान : झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव ने न केवल सत्तारूढ़ गठबंधन में, बल्कि राजनीतिक दलों के भीतर भी दरार को उजागर कर दिया है। एक ओर धनबाद में झरिया से बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के पति ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में उतरकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, चंपाई सोरेन उम्मीदवारों के चयन को लेकर हुई बैठकों और रायशुमारी से खुद को अलग रखे जाने से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से उन्हें किसी…
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आयु सीमा निर्धारण के फैसले के विरोध में आज अभ्यर्थियों ने रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। क्या है विवाद? जेपीएससी ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार वर्ष मानकर तय की है।अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे। 13वीं जेपीएससी से तुलना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि 13वीं जेपीएससी परीक्षा में आयु…
चतरा : शहर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामले में दिनदहाड़े एक महिला से 50 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बैंक से पैसा निकालकर जा रही थी महिला भुक्तभोगी महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है। वह वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव निवासी अजय यादव की पत्नी बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार सुनीता देवी बैंक ऑफ इंडिया से 50,000 रुपये की निकासी कर झूमड़ा मोहल्ला स्थित अपने भाई प्रकाश कुमार के घर जा रही…
रांची : रामगढ़ कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गृह विभाग और उद्योग विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रामगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था और औद्योगिक विवाद से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है। गृह व उद्योग विभाग पर सवाल अंबा प्रसाद ने कहा कि गृह मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय दोनों राज्य के मुख्यमंत्री के अधीन संचालित होते हैं, ऐसे में प्रशासनिक जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में आईपीएस और आईएएस अधिकारियों की…
जमशेदपुर : समुदाय-आधारित पहल के रूप में शिक्षा, स्थिरता (Sustainability) और सशक्तिकरण के माध्यम से वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत ReLearn Foundation, जिसकी स्थापना वर्ष 2015 में हुई थी, ने अपना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर फाउंडेशन से जुड़े सदस्य, स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय-आधारित पहलों के माध्यम से शिक्षा को सशक्त साधन बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को दोहराना रहा। कार्यक्रम के दौरान ReLearn Foundation द्वारा वर्ष 2015 से अब तक शिक्षा, स्थिर विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रमुख…
सरायकेला-खरसावां जिला किसान सभा का 8वां जिला सम्मेलन सम्पन्न सरायकेला : झारखंड राज्य किसान सभा, सरायकेला-खरसावां जिला किसान सभा का 8वां जिला सम्मेलन कामरेड विजय महतो नगर,महतो नगर, श्यामसुंदर महतो मंच – रघुनाथपुर में शिवप्रसाद पाण्डेय, हरे कृष्ण महतो,तारापदो रवानी, के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय किसान सभा देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है, आजादी के संघर्षों से लेकर देशभर में किसान आन्दोलन का गौरवशाली इतिहास रहा है,एक मह के अन्दर मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी 4 लेबर कोड,…