Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : करमटोली चौक से मोरहाबादी होते हुए सांइस सिटी तक 2.2 किलीमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस फ्लाईओवर निर्माण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लगभग तैयार कर ली गई है।इसे बनाने में करीब 351 करोड़ की लागत आने का आकलन किया गया है। इसकी तकनीकी स्वीकृति भी मिल गई है, फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पथ निर्माण सचिव के पास भेजी गई है। निकाय चुनाव संबंधी आचार संहिता हटने के बाद राज्य सरकार से इसके निर्माण की मंजूरी लेने का प्रयास विभाग करेगा।इस फ्लाईओवर की चौड़ाई उपर 10 मीटर एवं…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में झारखंड के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झामुमो जुगसलाई में अपनी करारी हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कही। सोमवार को जारी एक बयान में अनिल मोदी ने कहा कि झामुमो की हालत ऐसी हो चुकी है कि उसे यह तक समझ नहीं आ रहा कि जनता के सामने किस चेहरे को उतारे। जुगसलाई की जनता विकास के नाम पर झामुमो की वर्षों की…
जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब के मूर्ति के अनावरण तथा निर्धारित महा रक्तदान शिविर को लेकर चर्चा की गई। गहन विचार – विमर्श के बाद अब तक के तैयारियों को संतोषजनक बताया गया। शहर के लोगों एवं कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से सूचना प्रेषित कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं शहर के गणमान्य लोगों को जल्द ही आमंत्रण पत्र भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्ष शशि भूषण…
मुरी : स्वर्गीय सुनील महतो स्टेडियम, सिल्ली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम पवन इलेवन, रामगढ़ की टीम हुई जिसे 50000/- रुपये की पुरुस्कार प्रदान की गई। उप विजेता गोंझू ब्रदर्स रही जिसे 30000/- रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई। सरना यूनाइटेड और लोवादाग फ़ुटबॉल क्लब सेमी फ़ाइनल की विजेता रही। दोनों टीमों को 11000/- रुपये की राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सिल्ली के विद्यायक अमित महतो ने संबोधित करते हुए कहा की स्टेडियम का इस्तेमाल खेल के विकास के लिए करने हेतु मैं…
जमशेदपुर : झारखंड की बेटी श्रेया अधरजी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की महिला फिटनेस (वोमेन्स फिजिक्स) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर मिस इंडिया 2026 का खिताब झारखंड के नाम किया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उन्होंने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड को गर्व महसूस कराया।रविवार को सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्ष रानी गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोनारी आदर्श नगर स्थित श्रेया अधरजी के आवास पर पहुंचा।मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज छात्रावास परिवार द्वारा आयोजित ’13वाँ मागे मिलन समारोह-2026′ आज कॉलेज परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का प्रांगण आदिवासी ‘हो’ समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उल्लास का साक्षी बना। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज छात्रावास परिवार के तत्वावधान में आयोजित ’13वाँ मागे मिलन समारोह-2026′ न केवल एक उत्सव, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाकुंभ साबित हुआ। इस अवसर पर कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में जुटे, जिससे पूरा परिसर ‘हो’ संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथियों का…
मुरी : सिल्ली विस के बांसिया मे कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि बिधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित की। उनके साथ साथ शहीद स्व रामपदो महतो एवं शहीद अलबर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दे कर याद किया गया। मेला में कृषि प्रदशनी लगाया गया और उन्हें पुरुस्कृत किया गया।आस पास के ग्रामीण लोग एक जुट हो कर टुसू एवं चौड़ल के साथ नाचते हुए मेले में पहुंचे । चौड़ल के चारों तरफ ढोल नगाड़े पीटते हुए आदिवासी पारम्परिक नृत्य…
कृषि जमीन की रक्षा करे सरकार – सुफल महतो बुंडू : बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर माझीडीह,कुबाडीह, पुरानानगर, महेशपुर,खाटंगा,डोमनडीह गांव के कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण की कोशिश के खिलाफ प्रभावित किसानों ने शिवटंगरा मैदान में विरोध प्रदर्शन कर कृषि जमीन नहीं देने का लिया शपथ। कृषि जमीन हमारा जान है,जान देंगे- जमीन नहीं देंगे, जमीन अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लघंन नहीं चलेगा, चौड़ीकरण के नाम पर कृषि जमीन पर नये रोड का निर्माण नहीं चलेगा, सरकार कृषि जमीन की रक्षा करे ,बिना ग्राम सभा जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप…
राँची : अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में अवैध रूप से हथियार निर्माण और बिक्री की खबर पर राँची पुलिस ने 6 फरवरी को सायं 6:40 बजे कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस निरीक्षक अनगढ़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए ग्राम सीताडीह में नारायण लोहरा के आवास पर छापामारी की। तलाशी के दौरान नारायण लोहरा ने अवैध हथियार निर्माण एवं बिक्री की बात स्वीकार की। उनके बताए अनुसार, उनके घर से 10 निर्मित सिंगल बैरल बंदूकें, घर के…
आसनसोल : हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही से तीन वर्षीय बच्ची प्रियंका मुखर्जी की मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब रानीगंज के सियारसोल निवासी बिजय मुखर्जी अपनी बीमार बेटी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बच्ची को बुखार और उल्टी की शिकायत थी, जिसके बाद उसे रात करीब 9:30 बजे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्ची को केवल ऑक्सीजन पर रखा और उसे रात भर कोई दवा नहीं दी गई। बच्ची बार-बार…