Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक शक्तिशाली जीवित बम मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का अमेरिकी निर्मित बम है, जिसका वजन करीब 227 किलो (500 पाउंड) बताया जा रहा है। नदी किनारे इस तरह का घातक विस्फोटक मिलने की खबर के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। बम पर अंकित है ‘American Made’ नदी किनारे मिले इस विशालकाय बम पर स्पष्ट रूप से “AN-M64 500-LB… American Made… Unexploded (UXO)” अंकित है। जानकारों के अनुसार, यह दूसरे विश्व युद्ध के…
मुरी : पुजा पाठ, धार्मिक जुलूस, ईद, सरहुल त्योहार घुमधाम से मने, इसके लिए शांति समिति की बैठक बुलायी जाती है। अच्छा कदम होता है। लोग प्रशासन की प्रशंसा करते हैं। तो क्या बालु की कलाबजारी रोकने, देशी शराब भटटी बंद करने, कोयला की तस्करी आदि मुख्य रूप से गैर कानूनी काम को प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार आम जनता के साथ बैठक करेगी। शायद ऐसा नहीं होगा। बालु की उगाही में अच्छा खासा रकम आता है। शराब भटटी एवं कोयला से भी। लक्ष्मी आने का कोई समझौता ठीक नहीं है। सोनाहातु के कांची नदी, सिल्ली के राढु नदी से…
मुरी : सिल्ली लुपुंग टोला मेन आखड़ा में सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर सिल्ली सरना समिति के अध्यक्ष भरत सिंह मुंडा, सचिव गोंदरा उरांव, कोषाध्यक्ष दुर्गा चरण बेदिया एवं अन्य सदस्यों ने आज से तैयारी का शुभारंभ कर दिया है। आज उपवास रखा गया है। अगामी 21 मार्च को पूजा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सरना समिति के सदस्यों ने प्रशासन से शौचालित शौचालय, जल का प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवेदन किया है। शोभायात्रा पिस्का, मोदी डीह, हाकेदाग, गेडेवीर गोडाडीह क्षेत्र से निकल कर सिल्ली आखडा़ में पहुचेगी। रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
मुरी : सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर मुरी ओपी में शांति समिति की बैठक बुलायी ग ई, जिसकी अध्यक्षता मूरी प्रभारी राहुल मेहता ने की। समिति का संचालन फारुख ने की। समाज के जागरूक एवं उतरदायी लोगों ने ठोस विचार रखे,ताकि कही त्योहार में बिध्न बाधा न उत्पन्न हो जाए। जैसे नशा मुक्त हो। उस दिन कम से कम शराब भटटी बंद रहे। तेज रफ्तार वाले बाक्स पर अंकुश लगे। इन सभी विचारों सुनने के बाद सिल्ली प्रखंड के मैडम अरूणिमा एक्का ने कही कि त्योहार में जब तक लोग घर न लोट जाए, प्रशासन डटा रहेगा और सहयोग…
जमशेदपुर : नवरात्र , नववर्ष एवं ईद के मौके पर टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन दोगुने खुशी का दिन रहा। पर्व त्यौहारों के इस मौके पर बृहस्पतिवार का दिन मजदूरों के लिए खास रहा। वेतन समझौते पर श्रम विभाग, यूनियन एवं प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौते के बाद मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य तथा प्रबंधन की ओर से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएचआरओ सीताराम कांडी, वीपीओ विशाल बादशाह, प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव…
जमशेदपुर : चैत्र मास शुक्ल पक्ष तृतीया के पावन अवसर पर सरहुल पूजा को लेकर शहर में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में 21 मार्च 2026 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए लाइसेंसी सुखराम लकड़ा ने बताया कि यह शोभायात्रा आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय की सांस्कृतिक एकता और परंपरा का प्रतीक होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में उरांव, हो, मुंडा, मुखी, भुइयाँ, लोहरा, तुरी सहित विभिन्न जनजातीय समुदायों के महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे पारंपरिक परिधान और वाद्ययंत्रों के साथ भाग लेंगे। कार्यक्रम में…
जमशेदपुर : गैस की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। Indian National Congress के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित प्रेस क्लब के सामने नाली में पाइप लगाकर गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रयास किया और गैस चूल्हा जलाकर चाय व पकौड़ा बनाने की कोशिश की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की Bharatiya Janata Party सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीतियों पर जमकर हमला बोला। परविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कभी…
जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव की आयोजन की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। 21 मार्च 2026 शनिवार को संध्या 04:00 बजे सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन साकची स्वर्णरेखा नदी में किया गया है। मारवाड़ी समाज की महिलाएं सामूहिक गणगौर विर्सजन करेगी। गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों लोक पर्व में से एक है। गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है इस दिन कुंवारी कन्या और सुहागन महिलाएं व्रत रखती है। माता पार्वती और साथ भगवान शिव की पूजा करती है। होली के दूसरे दिन से…
जमशेदपुर : शहर में फैशन और लाइफस्टाइल का रंगारंग माहौल देखने को मिला, जहां “बावरी फिरकी” लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन का सफल संचालन प्रेरणा गर्ग और पियूषा अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें शहरवासियों को प्रीमियम शॉपिंग और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स का शानदार अनुभव मिल रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन सुधा गुप्ता ने किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में तनुश्री बोस की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे स्थानीय व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। 18 और 19 मार्च को आयोजित इस एग्ज़ीबिशन में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और डिजाइनर्स ने…
जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण में हो रही देरी को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प के तहत जोरदार तरीके से इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से इस महत्वाकांक्षी परियोजना में विशेष पहल और सक्रिय भूमिका निभाने की मांग की। सदन में उठाए गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा उठाए गए 19 बिंदुओं का जवाब राज्य सरकार की ओर से केंद्र को भेज दिया गया है। इस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार द्वारा भेजे गए जवाब…