Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : पड़हा राजा सोम मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी समाज में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी आक्रोश के तहत शुक्रवार को लोधामा–कर्रा रोड रिंग रोड ब्रिज, सिठियो के पास ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस रोड जाम के कारण रांची–खूंटी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, सोम मुंडा खूंटी जिले के निवासी थे और आदिवासी समाज में उनका महत्वपूर्ण स्थान था। उनकी हत्या को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे…
पश्चिम बंगाल : कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान सियासी पारा उस वक्त अचानक चढ़ गया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद उस स्थान पर पहुंच गईं, जहां जांच एजेंसी की कार्रवाई चल रही थी। ईडी ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में IPAC के कोलकाता प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की थी। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच और आवश्यक पूछताछ में जुटी हुई थी, तभी मुख्यमंत्री का अचानक घटनास्थल पर पहुंचना राजनीतिक रूप से बड़ा संकेत माना जा रहा है। ममता बनर्जी ने मौके पर ही इस…
रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी मौजूद रहे। संवाददाता सम्मेलन का मुख्य विषय झारखंड में लागू किए गए पंचायती उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 यानी पेसा कानून में कथित छेड़छाड़ रहा। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने पेसा कानून के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ कर आदिवासियों की रूढ़िजन्य परंपराओं और सामाजिक रीतियों को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आदिवासी परंपराएं छोड़ दी…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक 9 जनवरी 2026 को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा।मुंबई उच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस सोनक की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। उनकी नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट को एक अनुभवी और सशक्त नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कानूनी करियर रहा बेहद समृद्ध जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक अक्टूबर 1988 में…
नई दिल्ली : देश के संसदीय इतिहास में एक बार फिर नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंटरी अफेयर्स (CCPA) की बैठक में संसद के आगामी बजट सत्र की अहम तारीखों को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026, रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। 26 साल बाद रविवार को आम बजट हाल के वर्षों में यह पहला मौका होगा, जब आम बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। इससे पहले 28 फरवरी 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में तत्कालीन…
जमशेदपुर। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) सत्र 2025–2027 के लिए ओपन राउंड प्रवेश प्रक्रिया की मेधा सूची जारी कर दी गई है।महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ओपन राउंड के अंतर्गत जारी की गई मेधा सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालय कार्यालय में नियमानुसार पूर्ण की जाएगी। प्रवेश से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, तिथियाँ एवं दिशा-निर्देश कॉलेज द्वारा शीघ्र ही अधिसूचित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय के एडमिशन को-ऑर्डिनेटर…
उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर से बुधवार को एक बेहद दुखद हादसा सामने आया. यहां घर में पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक इमर्शन वॉटर हीटर रॉड की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवती और उसकी 19 वर्षीय बहन की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. मामला रम्पुरी इलाके का है. पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान निधि (21) के रूप में हुई है. बताया गया कि निधि गलती से इमर्शन रॉड के संपर्क में आ गई, जिससे उसे तेज करंट लगा. यह देख उसकी…
भरतपुर। जिले में एक महिला ने अपने पति से बात करने के शक में स्कूली छात्रा की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बहुत बात करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार (6 जनवरी) को जनकपुर इलाके में महिला छात्रा को समझाने ही पहुंची थी, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बीच सड़क मारपीट करने लगे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरे को बाल खींचकर, नाखून से नोंच कर मारते नजर आए। घटना के…
रांची : केंद्र सरकार ने रांची से साहेबगंज के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के मिसिंग हिस्सों में फोरलेन और सिक्सलेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक तक गंगा नदी पर पुल निर्माण के प्रस्ताव पर भी सहमति जताते हुए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से झारखंड का पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों के साथ सीधा और बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होगा। इससे खनन, औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। यह निर्णय मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत…
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को दर्जनों महिलाएं रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। जिससे न केवल मुख्यमंत्री की छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी गया है। महिलाओं का कहना है कि ऐसे बयानों से सार्वजनिक जीवन में मर्यादा भंग होती…