Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
राँची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पूर्व हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में घाटशिला उप चुनाव जीतने वाले सोमेश सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलायी जा सकती है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के स्तर पर इसको लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। यहां मालूम हो कि स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है। इस जीत से सोमेश सोरेन के अलावा झामुमो और हेमंत सोरेन सरकार का भी कद बढ़ा है। घाटशिला की जनता ने सोमेश सोरेन को…
नई दिल्ली : अमेरिका से प्रत्यर्पित कर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया गया। अनमोल के एयरपोर्ट पर उतरते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रांची : राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सौगातों की बौछार करने वाले हैं. 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम में एक साथ 8514 नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे ! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिन पदों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित करने वाले हैं, उसमें उप समाहर्ता के 207, पुलिस उपाधीक्षक 35, राज्य कर पदाधिकारी 56, कारा अधीक्षक 2, झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 के 10, जिला समावेष्टा 1, सहायक निबंधक 8, श्रम अधीक्षक 14, प्रोबेशन पदाधिकारी 6, निरीक्षक उत्पाद 3, दंत चिकित्सा पदाधिकारी 22, सहायक आचार्य 8000…
CHAIBASA : हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड में उतरा, जहां कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अमित रेणु और CRPF और कोबरा बटालियन के कमांडेंट सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। इसके बाद प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार पहुंची, जहां नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों, समन्वय की जरूरत, फोर्स की तैनाती और संसाधनों की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद NDA नई सरकार का गठन करने जा रही है. बुधवार को नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना गया. वे आज गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को बहुत प्यार दिया है, इसीलिए सरकार बन गई…
मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई जोनल यूनिट ने एक सफल अभियान चलाते हुए नवी मुंबई में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बुधवार को एनसीबी ने इस मामले में जब्त किए गए लगभग 25 किलोग्राम नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट कर दिया। जब्त किए गए ड्रग्स में उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन, हाइड्रोपोनिक गांजा (हाइड्रो गांजा) और गांजा गमीज शामिल थे। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि यह सिंडिकेट विदेशी तस्करों से सीधा संपर्क रखता था और ड्रग्स को छिपाकर भारत में…
CHATRA : पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार अवैध अफीम की खेती करने वालों की गिरफ्तारी हेतु समकालीन अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में दिनांक – 19/11/2025 को हंटरगंज थाना अंतर्गत तिलहेत पंचायत में अफीम की खेती करने वाले तीन अभियुक्तों जो हंटरगंज थाना, काण्ड संख्या -03/25 दिनांक-07.01.25 धारा -27(a)/28/29/30 NDPS एक्ट एवं 33 वन अधिनियम में लम्बे समय से फरार चल रहे थे, उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया I गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता- 1. युगेश गंझु, पिता किशुन गंझु , सा0 – लुटा – फटहा, थाना- हंटरगंज, जिला- चतरा । 2. त्रियोगी कुमार…
जमशेदपुर : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल जमशेदपुर झारखंड का प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर आगमन पर महामहिम राज्यपाल महोदय संतोष गंगवार जी से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ा एव मंडल का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया और व्यापार मंडल द्वारा हो रहे कार्यों को बताया। साथ ही ये भी बताया कि इस संस्था में नारी शक्तियों को भी काफी प्राथमिकताएं दी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने राज्यपाल से ज्ञापन सौप दुकानदार भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया और साथ ही निवेदन किया कि जल्द ही उनकी समस्या का निदान हो। साथ ही उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने सरकार द्वारा…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर ने नांदी फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जो देशभर में सामाजिक सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के लिए कार्यरत एक प्रतिष्ठित पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट है। इस समझौते का उद्देश्य युवा बालिकाओं को आधुनिक रोजगार बाजार की मांगों के अनुरूप तैयार करना और उन्हें ऐसे स्किल्स से लैस करना है, जिनसे वे न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें, बल्कि आत्मविश्वास और क्षमता के साथ अपने करियर की दिशा तय कर सकें। इस पहल के तहत शुरू किया जा रहा रोजगार कौशल विकास कार्यक्रम युवा महिलाओं को उद्योग-मानकों पर आधारित कौशल प्रदान करेगा,…
RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची स्थित चुटिया थाना क्षेत्र में सोमवार को देर रात एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंद दिया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज रफ्तार से आ रही कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को…