Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव गृह मंत्रालय को लेकर है—इस बार सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास न रखते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंप दिया है। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं रहेगा, जबकि पहले हर सरकार में गृह विभाग उन्हीं के पास रहता था। दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग मिला है। वहीं मंगल पांडे को एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ…
बच्चो के सेहत के साथ खिलवाड़, 10 दिन पहले एक्सपायरी ब्रेड खिलाया गया झारखंड : चतरा जिला शहर के पकरिया में संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में शुक्रवार की सुबह बच्चों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसे गये. ब्रेड खाते ही दस बच्चे बीमार पड़ गये. बच्चों को अचानक उल्टी, पेट दर्द व सिर दर्द होने लगी. इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को अटल क्लिनिक पहुंचाया, जहां बच्चों को इंजेक्शन व दवा दिये गये. कई बच्चों की तबीयत अब भी खराब है. बच्चों के अनुसार उन्हें एक्सपायरी ब्रेड नाश्ते में दिया गया था. कुछ…
धनबाद : कोल इंडियी की अनुषंगी कंपनी Bharat Coking Coal Limited (BCCL) में कोयला खनन के ठेके में वर्चस्व स्थापित करने के बाद धनबाद कोयलांचल की राजनीति में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे एलबी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एलबी सिंह के खिलाफ ईडी ने शिकंजा कस दिया है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई शुरू की। दोनों राज्यों में करीब 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई का फोकस धनबाद की देव-प्रभा कंपनी का मालिक एलबी सिंह बताए जा रहे हैं।…
‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ कहा- सभी नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 21 से 28 नवम्बर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । ये वाहन पूरे जिले…
पटना : बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक संकेत साफ दिखे, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें जिस चेहरे पर ठहर गईं,वह थे-उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश। वजह सिर्फ यह नहीं कि वह बिना चुनाव लड़े सीधे मंत्री बन गए, बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने जींस, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपक प्रकाश को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। जींस-शर्ट पहनकर शपथ, सोशल मीडिया पर बवाल पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में जैसे ही दीपक प्रकाश मंत्री पद का वचन लेने आगे बढ़े, कैमरों…
चांडिल : सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज़ में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। यह घटना करीब सवा दस बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। CCTV फुटेज विवाद में हुई फायरिंग होटल मालिक रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि यह वारदात होटल में दो दिन पहले हुए विवाद से जुड़ी है। रंजीत कुमार के अनुसार, दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल में मारपीट की घटना हुई थी। गुरुवार रात, मारपीट में शामिल दूसरे गुट के…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को यूनियन एवं प्रबंधन की ओर से वृहस्पतिवार को डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत 3 व 4 नवंबर को आदित्यपुर स्थित क्रूज होटल में कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के 38 वें गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन की टीम को विजेता घोषित किया गया था। बताते चलें कि इस सम्मेलन में राज्य भर से कुल 29 टीमें भाग ली थी। सभी टीम गुणवत्ता एवं नवीनीकृत बदलाव पर अपने – अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। जिसका मुआयना निर्णायक मंडली द्वारा करने…
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसी हुई है. थाना प्रभारी ने तीन लोगों को जेल की हवा खिलाने के लिए भेज दिया है. हालांकि यह पुराना मामला है और वारंटी भी है. बहरहाल, एक मामले के मुताबिक जेल गए लोगों में बागबेड़ा थाना कांड संख्या- 114/24 18/11/25 धारा- 304(2)/115/352/3(5) B.N.S के प्राथमिक के अभियुक्त आकाश कुमार मिश्रा और बिट्टू साहू हैं. दोनों गांधीनगर के रहने वाले हैं. वहीं एक अन्य मामले में जीआर -1265/22 के अभियुक्त अरुण प्रसाद गांधीनगर निवासी को भी 19 नवंबर 25 को वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया गया है.
जमशेदपुर : घाटशिला उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला आईटी प्रभारी मनी मोहंती को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राजनीतिक।द्वेषवश आचार संहिता उल्लंघन के एक झूठे और निराधार मामले में फँसाए जाने का प्रयास किया गया। इस प्रकरण में किसी भी प्रकार का तथ्यात्मक आधार न होने के बावजूद, विपक्ष ने चुनावी माहौल को प्रभावित करने के उद्देश्य से गलत धाराएँ लगवाईं। भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रारंभ से ही इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र बताया था और कहा था कि सत्य अंततः सामने आएगा। इसी प्रकरण को लेकर मनी…
रांची : झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को डायरेक्टर जनरल (डीजी) रैंक में प्रोन्नति दे दी गई है। 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। उनकी इस पदोन्नति के साथ अब झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के कुल चार अधिकारी हो गए हैं। तदाशा मिश्रा के साथ अब जिन अधिकारियों के पास डीजी रैंक है, उनमें अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और मनविंदर सिंह भाटिया शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की यह टीम पुलिस प्रशासन में अनुभव, रणनीति और नेतृत्व को और मजबूत करेगी। तदाशा मिश्रा को प्रोन्नति…