Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक परामर्श जारी कर नागरिकों से ट्राई डीएनडी ऐप के माध्यम से स्पैम कॉल/एसएमएस की शिकायत करने का आग्रह किया है। परामर्श में कहा गया है कि केवल व्यक्तिगत डिवाइस पर नंबर ब्लॉक करने से स्पैम को स्रोत पर नहीं रोका जा सकता है। ट्राई ने पिछले एक साल में, नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, स्पैम और धोखाधड़ी वाले संदेश भेजने में शामिल 21 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग एक लाख संस्थाओं को डिस्कनेक्ट एवं ब्लैकलिस्ट किया है। यह दर्शाता है कि उपयोगकर्ताओं की सामूहिक शिकायतें देश…
जमशेदपुर : संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में समाहरणालय, जमशेदपुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया तथा संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया। उपायुक्त ने कहा कि संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा,…
नोएडा : नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज, फर्जी जॉइनिंग लेटर, एटीएम और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। थाना फेस-1 पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 नवंबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने सेक्टर-16 स्थित 44ए क्षेत्र से तीन…
सरायकेला खरसावां : जिले के चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी स्थित होटल टाटा हाईवे में कुछ अपराध कर्मियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार एक विशेष दल गठित किया गया था। गिरफ्तार हुए आरोपी : पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय आज सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आज़ादनगर थाना क्षेत्र के निवासी शाहबाज आलम, आजाद नगर थाना निवासी शहीद रजा एवं मोहम्मद फैजान आलम उर्फ मठा शामिल हैं। कांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश : कांड और अन्य आरोपियों…
जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने B.Ed और D.El.Ed सत्र 2023-2025 के लिए अपना वार्षिकोत्सव (एनुअल डे )मनाया।श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के अध्यक्ष (चेयरमैन) सुखदेव महतो इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और स्वागत नृत्य के साथ हुआ इस दिन विद्यार्थियो को उनके करिकुलर और को-करिकुलर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया । B.Ed से नूपुर भट्टाचार्जी और D.El.Ed से ईशा पांडे को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की उपाधि दी गई। अन्य विद्यार्थियों को भी कई उपाधियाँ दी गई , जैसे – सुजीत पात्रो को मिस्टर हार्मोनियस, मुस्कान राय…
जमशेदपुर : उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय “फ्यूचरप्रेन्योर हैकाथॉन: ए स्टार्टअप प्रतियोगिता” का आज उत्साहपूर्ण और सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. प्रीति किरण ने किया। सेल के अन्य सदस्यों डॉ. शमीमुल, डॉ. गोपाल चंद्र, डॉ. ओजस्विनी मोहंता, श्री कविंद्रा, सुश्री जया रानी महतो और श्री अविनाश ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 27 टीमों और करीब 150 छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता तथा समस्या समाधान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इस…
दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका एयरपोर्ट पर बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. इसके साथ ही जिलावासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी दी. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. लोगों से ये अपील है कि आप हमारा साथ दें, अपना एक हाथ बढाएं, हम उसे दोनों हाथों से थामकर प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. सीएम ने कहा कि राज्य के गठन के 25…
नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को देश से पूरी तरह खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक की समयसीमा तय की थी। अब इस डेडलाइन को करीब आता देख माओवादियों ने सरकार से एक गुजारिश की है। दरअसल हाल ही में प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) स्पेशल जोनल कमिटी से जुड़े माओवादी नेताओं ने केंद्र और तीनों राज्य सरकारों को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में माओवादियों ने आत्मसमर्पण के लिए 15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा है। पत्र में अस्थायी तौर पर हथियार छोड़कर शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण करने की बात कही…
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसला सुनाया, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय को अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी से मिले धन को अपराध की आय के रूप में जब्त करने की इजाजत दी गई। जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल व हरिश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने नरेश बंसल और अन्य बनाम मामले में याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसने कहा कि भले ही क्रिकेट सट्टेबाजी खुद PMLA की अपराध सूची में न हो, लेकिन इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियां जैसे जालसाजी, धोखाधड़ी और साजिश इसे अपराध की आय बनाती हैं। अदालत ने साफ किया कि आपराधिक स्रोत से मिली संपत्ति…
रांची : JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। आज सुबह 9 बजे से टिकट बिक्री शुरू होने वाली थी, लेकिन फैंस का जुनून ऐसा कि कई लोग देर रात से ही स्टेडियम परिसर में लाइन में लग गए। जैसे ही सुबह हुई, JSCA स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें दिखाई देने लगीं। कई युवा, कॉलेज छात्र और परिवार सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही पहुंच गए थे। भीड़ बढ़ी, तो प्रशासन सतर्क — सुरक्षा तगड़ी स्टेडियम परिसर में बढ़ती…