Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : डोरंडा कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार को कॉलेज परिसर में अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। यह धमाका कॉलेज के बाथरूम की ओर से हुआ, जिसकी आवाज पूरे कैंपस में गूंज उठी। उस समय कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थीं। धमाके की तेज आवाज सुनकर छात्र-छात्राएं घबराकर परीक्षा हॉल से बाहर निकल आए, और कुछ देर के लिए कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस जांच में जुटी, सुतली बम होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में…
रांची : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टिकट बिक्री शुरू होने के बाद लगातार दो दिनों से स्टेडियम के काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ रही थी. इसी बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने साफ कर दिया है कि अब सभी टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं. अब टिकट काउंटर नहीं खोले जाएंगे. वनडे मैच के सभी टिकट बिके JSCA ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दर्शकों से मिली अपार प्रतिक्रिया की वजह से टिकटें…
रांची : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर माहौल बेहद उत्साहपूर्ण है. दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-एक कर रांची पहुंच रहे हैं, और शहर में क्रिकेट fever लगातार बढ़ता जा रहा है. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पहले ही रांची पहुंच चुके थे, जबकि विराट कोहली आज सुबह ही शहर में पहुंच गए. एयरपोर्ट पर विराट का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे, जिन्होंने सुबह से ही उनका इंतजार किया. इधर, टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों का आना भी लगातार जारी है. रोहित…
अररिया : पुलिस ने फारबिसगंज-अररिया हाईवे स्थित सिरसिया के समीप विदेशी शराब से लगे कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर में विदेशी शराब लदी हुई है। इसकी पुष्टि एसएचओ राघवेंद्र कुमार सिंह ने की है। कंटेनर का नंबर डीएल1जीई/ 3906 बताया गया है। शराब कंटेनर से हरियाणा के गुड़गांव से लाई जा रही थी। कंटेनर में लदी विदेशी शराब की पुलिस जांच कर रही है। शराब लदा कंटेनर आर्मी कैंप का है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शराब लदे कंटेनर को सिरसिया के समीप रोक लिया गया है। शराब कहां से…
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. परिषद की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से एक साथ शुरू होंगी. मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी को समाप्त होगी, जबकि इंटर की परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी. अलग-अलग पाली होगी मैट्रिक-इंटर परीक्षा मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली (9:45 AM–1:00 PM) में और इंटर की परीक्षा दूसरी पाली (2:00 PM–5:15 PM) में ली जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे. जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा…
रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, बिजली चोरी के खिलाफ निगम के आदेश पर विभाग की ओर से गठित टीम ने बुधवार को इलाके में छापामारी की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये। इन पर लगभग 1 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोपियों में गुडू गडरी के इस्लाम अंसारी पिता कायम अंसारी पर (22500) अगड़ू के अख्तरी खातून पति नेसार अंसारी, बाजपुर के सुनील महतो पिता शत्रुघ्न महतो, बाजपुर के सुशील तिर्की पिता मोती तिर्की, बाजपुर के नीरज कुमार पिता केदार महतो,हिसरी चोली के ललित उराँव पिता…
चाईबासा : एमजीएम कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की मेधावी छात्रा डॉ. सौम्या भारती को MBBS में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान आज आयोजित विशेष दीक्षांत समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष गंगवार द्वारा प्रदान किया गया । डॉ. सौम्या भारती ने न केवल विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि NEET PG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1038 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। डॉ. सौम्या प्रतिष्ठित शैक्षणिक परिवार से संबंध रखती हैं। वह तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.…
जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय स्थित बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस (एएमआर) जागरूकता सप्ताह 2025 के अवसर पर दो दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “अभी कार्य करें: वर्तमान की रक्षा करें, भविष्य सुनिश्चित करें” पर आधारित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों के खतरे के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्रों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच समन्वित प्रयासों को बढ़ावा देना था। संगोष्ठी का संयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित कुमार रस्तोगी ने किया। सह-आयोजकों में डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. डॉली चक्रवर्ती, नीलब्ज़ा बनर्जी और सुश्री मेघा मेटे शामिल रहे। दो दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय…
जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के बीएड के सत्र 2020-22 की छात्रा पूजा कुमारी तथा सत्र 2021-23 के छात्र संदीप कुमार को कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में उनके बीएड की परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सुखदेव महतो ने कहा कि मैं अपने विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं । यह उनकी मेहनत का परिणाम है कि उन्होने आज यह स्वर्ण पदक पाया है, इसके साथ ही मैं अपने शिक्षकों…
जमशेदपुर : मानगो और सोनारी में महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर महिलाओं के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई है। इन मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मानगो में तो पीड़ित महिला के परिजनों के खिलाफ भी काउंटर केस दर्ज किया गया है। मानगो में दाईगुट्टू की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि यहीं के रहने वाले मदन साव ने उनके साथ छेड़खानी की। छेड़खानी का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गाली गलौज की गई ।पुलिस ने मदन साव के खिलाफ प्राथमिकी…