Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रातू–चान्हो–मांडर क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा अपडेट: ODI मैच के दिन ट्रैफिक में रहेगा बदला रांची। 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) क्रिकेट मैच के मद्देनजर रांची यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शहर में संभावित भीड़-भाड़ और पार्किंग की समस्याओं को देखते हुए यह एडवाइजरी लागू की गई है। ट्रैफिक पर प्रतिबंध और डायवर्जन मैच के दिन, यानी 30 नवंबर को सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इन…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के टाटानगर रेलवे स्टेशन से देर रात जीआरपी और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के पश्चात पता चला कि तस्कर अपने साथ करीब 17 किलो गांजा लेकर आया है। इसके बाद प्रशासन द्वारा गंज को भी जप्त कर लिया गया अब उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने का काम किया जा रहा है। पूछताछ के मुताबिक गिरफ्तार पलामू हरिहरगंज का उदय कुमार उर्फ मंटू ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा के जरपाड़ा रेलवे स्टेशन से गंजा को ट्रेन पर लोड कर पहुंचा…
उपायुक्त ने समाहरणालय में जेल प्रबंधन को सौंपी एबुलेंस की चाबी, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल में कैदियों की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने सीएसआर मद से तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराए हैं। समाहरणालय में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने तीनों एंबुलेंसों की चाबियां संबंधित जेल काराध्यक्षों को सुपुर्द करते हुए कहा कि इन वाहनों का संचालन पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ हो। किसी भी बीमार कैदी को समय पर उपचार प्रदान किया…
जमशेदपुर : राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार पंचायतों के वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 28 एवं 29 नवम्बर 2025 को जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) जमशेदपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को स्वयं के राजस्व स्रोत (Own Source Revenue – OSR) की जानकारी प्रदान करना तथा ग्राम स्तर पर राजस्व सृजन के माध्यम से वित्तीय आत्मनिर्भरता विकसित करना रहा । सभी 11 प्रखंडों के पंचायती राज से संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अजय कुमार मिश्र एवं…
जमशेदपुर : बीते दिनों भुइयांडीह में हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान में पीड़ित गरीबो के पक्ष में समाजसेवी सुनील चौहान ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बेघर हुए इन गरीबों पर राजनीति बन्द हो तथा उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (J.N.A.C.), टाटा स्टील और ज़िला प्रशासन के संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत भुइँयाडीह क्षेत्र में कई गरीब परिवारों के आशियानों को उजाड़ दिया गया। यह एक अत्यंत दुःखद घटना थी, जिसने इन परिवारों को बेघर कर दिया। घटिया…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा महान मजदूर नेता माइकल जॉन का जन्मदिवस तथा महान उद्योगपति, भारत रत्न जेआरडी टाटा का पुण्य तिथि यूनियन परिसर में संयुक्त रूप से मनाया गया। इस दौरान महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम यूनियन के आफिस बेयरर , कमेटी मेंबर स्वर्गीय माइकल जॉन तथा स्वर्गीय जेआरडी टाटा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिये। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय परिसर स्थित गोपेश्वर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, वरीय पदाधिकारी ग़ुलाम मंडल , शिवा पात्रा, प्रियोज्योति मुखर्जी भी शिरकत किये तथा…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय स्थित रसायन विज्ञान विभाग ने बायोटेक्नोलॉजी एवं एग्रीकल्चर विभाग के सहयोग से “कैटलाइजिंग ए क्लीनर टुमॉरो: एनश्योर अफोर्डेबल एंड सस्टेनेबल एनर्जी ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज और एलबीएसएम कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. स्वेता शर्मा (जीएसडब्ल्यूसी, जमशेदपुर) और डॉ. टिटास मुखोपाध्याय (एनआईटी जमशेदपुर) ने उभरती तकनीकों जैसे उन्नत बैटरी, स्मार्ट ग्रिड तथा आणविक संरचनाओं पर प्रकाश डाला, जो किफायती और सतत ऊर्जा के बीच संतुलन स्थापित करती हैं। सेशन में शामिल प्रतिभागियों को नवीनतम शोध निष्कर्षों और…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड पंचायती राज अधिनियम और झारखंड रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (JRDA/RRDA) अधिनियम के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जहां पंचायती राज अधिनियम लागू है, वहां ग्राम पंचायत की शक्तियां सर्वोपरि होंगी, और JRDA अधिनियम की वे धाराएं जो पंचायतों के अधिकारों से टकराती हैं, उन्हें “निहित रूप से निरस्त” माना जाएगा। यह फैसला रांची के नामकुम अंचल के सिद्रौल गांव से जुड़े एक मामले में आया है, जहां ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की अनुमति से भवन निर्माण कराया था, लेकिन वर्षों बाद RRDA…
रांची : झारखंड के हजारों युवाओं के लिए आज का दिन यादगार बन गया. इसकी बड़ी वजह ये है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 9,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा है. इसके साथ ही सीएम हेमंत ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह का जश्न भी मनाया है. शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में हजारों युवा जुटे थे. बीते 1 साल में 16,000 लोगों को मिली नौकरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक साल में राज्य…
गरीबों के आशियानों की सुरक्षा में सरयू राय अग्रणी. श्री राय ने विधायक रहते अपने क्षेत्र में नही टूटने दिया एक भी मकान… जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव, मंडल महासचिव दिलीप प्रजापति एवं जिला जदयू नेता विजय सिंह ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि भुइंयाडीह श्मशान घाट के समीप रहने वाले गरीब गुरबा समुदाय की झोपड़ियों व दुकानों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन द्वारा अचानक तोड़ दिया गया। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अपना आवश्यक सामान तक सुरक्षित निकालने का अवसर नहीं…