Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला अनुकंपा समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति संबंधी कुल 9 आवेदनों पर विस्तृत समीक्षा की गई। सभी दस्तावेज़ों, पात्रता एवं सेवा अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत समिति ने 7 आश्रितों को वर्ग-3 तथा 2 आश्रितों को वर्ग-4 में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की जिनके नाम निम्नवत हैं- वर्ग–3 में नियुक्ति हेतु अनुशंसित आश्रित सुरज दलाई, पिता – स्व. चन्द्र शेखर दलाई आदित्य कुमार, पिता – स्व. अरूण कुमार निराली ज्योति लकड़ा, पति – स्व. पतरस सेबेस्तियन हेंब्रम राकेश कुमार…

Read More

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता सत्र आयोजित की गई. सत्र का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने किया और एड्स जैसी बीमारी की भयावह स्थिति के बारे में बताया.वहीं वरिष्ठ शिक्षक सह एनएसएस सेल के सदस्य विनय शांडिल्य ने एड्स फैलने के कई कारणों के बारे में उपस्थित प्रशिक्षुओं को विस्तार से बताया, संक्रमित खून चढ़ाने से, संक्रमित गर्भवती महिला से शिशु को, संक्रमित उपकरणों का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति पर करने यह बीमारी फैलती है. इस गंभीर बीमारी से बचाव के कई उपायों अवगत कराया. आगे उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर : साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा जमशेदपुर टाटा स्टील द्वारा आयोजित, “दिल से दौड़ फोर जमशेदपुर”, हाफ मैराथन में शामिल हुए। 21.09 किलोमीटर की दूरी 2 घंटा 4 मिनट 44 सेकंड में तय की। आनंद मिश्रा देश भर में होने वाले दौड़ में भागीदारी देते रहते हैं और आप उनकी तैयारी कोलकाता एवं मुंबई मैराथन को लेकर है। दौड़ के प्रति उनके समर्पण भाव को इस तरह समझा जा सकता है कि वह प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। उनके अनुसार इससे शरीर फिट एवं तंदुरुस्त तथा चुस्त रहता है और विभाग के…

Read More

जमशेदपुर। देश के पहले गृहमंत्री एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात में आयोजित यूनिटी मार्च में भाग लेने के पश्चात झारखंड के युवाओं का समूह रविवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचा। जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभी युवा सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के संकल्प को दोहराते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने कहा कि कि यूनिटी मार्च भारत की एकता,…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटे और मध्यम श्रेणी के बिल्डरों की चुनौतियों और लगातार बढ़ती परेशानियों को देखते हुए स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन किया गया है। रविवार को साकची में एक निजी होटल के सभागार में हुई मीटिंग के बाद संगठन की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान संरक्षक शिवशंकर सिंह, अध्यक्ष नीरज सिंह, सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष के नामों का चयन हुआ। संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि शहर के कई बिल्डर बिल्डिंग बायलॉज और अन्य जटिल प्रक्रिया की वजह से परेशान हैं। इससे बिल्डर का परेशान हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बिल्डिंग बायलॉज में…

Read More

सिल्ली : सिल्ली – मुरी क्षेत्र में इन दिनों जाली नोटों का गिरोह सक्रिय है, जो दुकानों में भीड़ देखकर जाली नोटों का कारोबार कर रहा है। यह गिरोह दुकानदार के पास जाकर कुछ सामान खरीदता है और जल्दी से पैसा वापस करने को कहकर पैसा लेकर वहां से चला जाता है। भीड़ के कारण दुकानदार नोट चेक नहीं कर पाते हैं और पैसा रख लेते हैं, लेकिन जब चेक करते हैं तो पता चलता है कि यह जाली नोट है।मुरी निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि उनके पास एक ग्राहक आया और 200 रुपये का सामान खरीदा। वह जल्दी…

Read More

बोकारो : तलगड़िया. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर धनडाबर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घलटु रजवार(48 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना रविवार की शाम करीब साढ़े चार की है. बताया जाता है कि घलटू रजवार अपनी बाइक (जेएच 09 कियू 2311) से अमलाबाद ओपी क्षेत्र भंडारीबांध गांव में रिश्तेदार यहां पार्टी से अपने घर भवानीपुर साइड चास लौट रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी. घटना के बाद थोड़े देर के लिए सड़क जाम हो गया था. मृतक…

Read More

लोकतंत्र सवेरा : धनबाद से सटे बंगाल के रानीगंज में अब तक की सबसे बड़ी “साइबर डकैती” हुई है. चोरी-डकैती तो आम बात है, लेकिन अब साइबर फ्रॉड के जरिए बड़ी-बड़ी डकैती होने लगी है. साइबर अपराधी नए-नए तरीके से डकैती डाल रहे है. धनबाद से सटे बंगाल के रानीगंज में बहुत बड़ी “साइबर डकैती “हुई है. अब यह मामला तूल पकड़ लिया है और पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है. 15 करोड रुपए से भी अधिक का साइबर फ्रॉड हुआ है. वह भी एक चिकित्सक से. जानकारी के अनुसार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा से…

Read More

लोकतंत्र सवेरा : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में 30 नवम्बर को सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है . शिविर में नेत्र रोग के 72 लोगों की जांच हुई. जांच उपरांत 31 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए जिनका ऑपरेशन 1 दिसम्बर को निरामया अस्पताल रांची में किया गया . शिविर को सफल बनाने में प्रवीण अगरवाल ,स्वरूप दत्ता , जगदीश गोराई, प्रकाश अग्रवाल, प्रशांत रविदास , ऋषिकेश सोनार , राहुल भद्रा , आयुष अग्रवाल, एलिजाबेथ दीदी , दिलीप दे , अमर अग्रवाल आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण…

Read More

जमशेदपुर : स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में फ्रेशर्स डे का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना और उन्हें संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति तथा रचनात्मक सीखने के वातावरण से अवगत कराना था। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो और माननीय कुलपति प्रो. डॉ. एस एन सिंह की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। अपने प्रेरक संबोधन में कुलपति महोदय ने नए छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता, अनुशासन, कौशल विकास और नवाचारपूर्ण सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महोदय ने अपने…

Read More