Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई जारी है. सोमवार को एसीबी ने इस सिलसिले में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से लंबी पूछताछ की. गौरतलब है कि कर्ण सत्यार्थी पूर्व में राज्य के उत्पाद आयुक्त के पद पर भी पदस्थापित रह चुके हैं. एसीबी ने पूछताछ के दौरान कर्ण सत्यार्थी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जानकारी ली. अधिकारियों का मुख्य ध्यान इस बात पर था कि उत्पाद आयुक्त के तौर पर उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ क्या कदम उठाए थे. उत्पाद आयुक्त रहते हुए उन्होंने फर्जीवाड़े में शामिल प्लेसमेंट…
जमशेदपुर : टेल्को स्टेडियम में रविवार सुबह ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, एक कार चालक बिना सीट बेल्ट लगाए सड़क से गुजर रहा था. ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तभी चालक ने अचानक ब्रेक व साइड मोड़ते हुए पास से गुजर रही एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और तीखी नाराज़गी व्यक्त की. आक्रोशित लोगों ने चेकिंग कर रहे एक ट्रैफिक कर्मी को घेर लिया और कुछ…
नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिल्ली-एनसीआर में एक बड़े सिंथेटिक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है. एनसीबी ने इस मामले में नोएडा से 25 साल के शेन वारिस को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए. उसी के जरिए एजेंसियों को अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक 328.54 किलो मेथाम्फेटामाइन तक पहुंचने में मदद मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 262 करोड़ रुपए बताई जा रही है.इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. शेन वारिस उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित मंगरौली गांव का…
नई दिल्ली : जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में शपथ लेंगे. वह जस्टिस बी. आर. गवई की जगह लेंगे. जस्टिस सूर्यकांत को आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी. यह समारोह आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा. CJI पद पर जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक होगा. जस्टिस सूर्यकांत के पास जज के रूप में काम करने का दो दशक से अधिक लंबा अनुभव है. वो हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में आए. उन्होंने जिन फैसलों को लिखा, उनमें अनुच्छेद-370, अभिव्यक्ति की आजादी,…
नई दिल्ली : चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी ड्रग तस्करी को नाकाम कर दिया. NCB चेन्नई ने खुफिया जानकारी मिलने पर कार्रवाई की और दो महिला यात्रियों को पकड़ा गया. उनके चेक-इन बैग से करीब 28.080 किलो हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है. NCB अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाओं के चेक-इन सूटकेस में बड़ी ही चालाकी से यह ड्रग छुपाई गई थी. जांच में सामने आया कि यह गांजा थाइलैंड के फुकेट से खरीदा गया था और दोनों महिलाएं इसे भारत में सप्लाई…
दुबई। दुनिया के सबसे बड़े विमानन आयोजन दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारतीय एचएएल तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे हुए हादसे के बाद विमान के क्रैश स्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित मौजूद दर्शकों में दहशत फैल गई। भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई। वायुसेना ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जा रही है। हादसे के बाद पाकिस्तान ने अपने पुराने…
पश्चिमी सिंहभूम : जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र इन दिनों गजराजों के आतंक से कांप उठा है। शुक्रवार सुबह बेलपोसी गांव स्थित दरोगा पुलिया के पास करीब 45 हाथियों का विशाल झुंड देखे जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह 8 बजे से ही हाथियों की चिहाड़ और चित्कार पूरे क्षेत्र में गूंज रही है, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। झुंड में कई छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के इस बड़े झुंड में कई छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। झुंड तीन भागों में बंटकर लगातार इधर-उधर…
जगन्नाथपुर/जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामतीर्थ नदी के समीप मनिकपुर गांव के सामने शनिवार सुबह एक निजी स्कूल बस और हाईवा के बीच जोरदार सीधी टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच होने की बात सामने आई है। घटना के समय इलाके में घना कुहासा छाया हुआ था, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी। प्रारंभिक अनुमान है कि कुहासे ने ही दुर्घटना को जन्म दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और हाईवा दोनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल…
जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 21 और 22 नवंबर 2025 को 64वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इस वर्ष की थीम “फार्मासिस्ट एज एडवोकेट्स ऑफ वैक्सीनेशन” रही, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से फार्मासिस्टों के बीच वैक्सीनेशन जागरूकता, इम्यूनाइजेशन एडवोकेसी और जनस्वास्थ्य संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलपति प्रो. डॉ. एस एन सिंह, रजिस्ट्रार इंचार्ज डॉ. मौसुमी महतो, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. प्रशांता कुमार महापात्रा और विश्वविद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति रही। पहले दिन की गतिविधियों में…
झारखण्ड : 1000 करोड़ के कोयला चोरी, टेंडर -जीएसटी घोटाला, bccl टेंडर गड़बड़ी, मनी लॉन्डरिंग मामले में इडी ने शुक्रवार को झारखण्ड में 17 और बंगाल के 24 ठिकानों में छापा मारा. झारखण्ड में 2.5 करोड़ कैश, जेवरात, 120 जमीन के डीड मिले और बंगाल में भी जेवरात और 8 करोड़ कैश बरामद किया गया है।