Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
गढ़वा : जिला के मझिआंव अंचल के सीओ को उनकी पत्नी ने घर में कैद कर दिया. प्रेमिका के साथ सीओ की पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा और गुस्से से आग-बबूला हो गयी. सरकारी आवास परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीओ की प्रेमिका को हिरासत में लिया और मामले की जांच में जुट गयी. गढ़वा के मझिआंव अंचल के सीओ प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में एक साथ थे. जिसकी सूचना उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी को लगी. जानकारी मिलते ही पत्नी शनिवार अहले सुबह चार बजे…
बिहार : मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पटना एसएसपी की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से अनंत सिंह को हिरासत में लिया गया. पुलिस उन्हें बाढ़ से पटना लेकर पहुंची है. इससे पहले जानकारी आई थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं. इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी.पटना के एसएसपी कार्तिक के…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर आ रही है। सऊदी अरब में झारखंड के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब पुलिस एक अभियान चला रही थी, इसी दौरान युवक भी वहां पहुंच गया, जहां गोली लगने से वह घायल हो गया।युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर इस मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय दूतावास, झारखंड के राज्यपाल और गिरिडीह DC को पत्र लिखा है। मृतक का नाम विजय कुमार महतो बताया…
रांची। हाईकोर्ट ने महिला सुपरवाइजर की नियुक्ति पर रोक बरकरार रखी है। इससे पहले इस मामले में शुक्रवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन की एकल पीठ में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ताओं के आग्रह पर उन्हें पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय दिया और मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को निर्धारित की। साथ ही अदालत ने फिलहाल नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक को बरकरार रखा है। 33 अभ्यर्थियों ने दी चुनौती आकांक्षा कुमारी सहित कुल 33 अभ्यर्थियों ने झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती दी थी। मामला बाल विकास परियोजना विभाग…
धनबाद। घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। JLKM के अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पर पार्टी को टारगेट करने का गंभीर आरोप लगाया है। धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हर बार JLKM के बैनर तले कोई आयोजन होते ही प्रशासन नोटिस थमाने में जुट जाता है, जबकि अन्य दलों के नेताओं को ऐसी कोई कार्यवाही नहीं झेलनी पड़ती। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे डुमरी विधायक और JLKM प्रमुख जयराम महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान घाटशिला उपचुनाव को लेकर प्रशासन की…
गोरखपुर : भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके निजी सचिव शिवम द्विवेदी के फोन पर आई। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले का अजय कुमार यादव बता रहा है। फोन पर अजय यादव ने गालियां दीं और कहा कि रवि किशन यादव समाज पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए उन्हें गोली मार देगा। सचिव ने जवाब दिया कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ गलत बात नहीं कही। इससे कॉलर और भड़क गया। उसने कहा, तुम्हारी हर हरकत की खबर है, चार दिन…
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले CM नीतीश ने एक वीडियो संदेश जारी कर जनता से अपील की है कि वे 6 और 11 नवंबर को मतदान में सक्रिय भाग लें और NDA के उम्मीदवार को जीत दिलाएं। वीडियो में CM ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत बहुत खराब थी, लेकिन उनके नेतृत्व में राज्य में विकास के कई काम हुए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले बिहारी कहलाना अपमान की बात थी, जबकि अब यह गर्व की बात बन गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि NDA सरकार ने बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क…
देवघर : बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर, जहां हर दिन आस्था उमड़ती है, वहीं अव्यवस्था भी सिर चढ़कर बोल रही है. शहर में रोजाना हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग व्यवस्था की दुर्दशा ने श्रद्धा को तनाव में बदल दिया है. शहर इन दिनों गाड़ियों के जाम, विवाद और क्षतिग्रस्त वाहनों की नई कहानी लिख रहा है. धार्मिक नगरी की पवित्रता अब पार्किंग की कुव्यवस्था के कारण कलंकित होती दिख रही है. देवघर में प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन शहर में न पार्किंग का ठिकाना है, न जिम्मेदारी तय है. स्थानीय लोगों के घरों…
रांचीः जिला के बुंडू में शुक्रवार को संपूर्ण आदिवासी समाज, पांच परगना क्षेत्र इकाई के तत्वावधान में विशाल आदिवासी जनआक्रोश महारैली का आयोजन किया गया. रैली की शुरुआत एदेलहातु मुंडा मैदान से हुई, जो बुंडू टोल गेट से निकलकर नगर क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग- 33 होते हुए अनुमंडल कार्यालय परिसर के सामने पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. इस रैली में हजारों की संख्या में आदिवासी महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए. पारंपरिक पोशाक और सरना झंडा के साथ लोग नारे लगाते हुए अपने हक और अस्तित्व की रक्षा की मांग कर रहे थे. रैली में शामिल…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला में सोनुवा प्रखंड के बालजुड़ी गांव में अंधविश्वास में हत्या का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. गांव के ही कुछ लोगों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपियों ने शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंक दिया. शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों की चहलपहल बढ़ी तो उन्होंने पुलिया के पास बुजुर्ग महिला का शव पड़ा देखा. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए…