Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
राँची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के आर्थिक विकास के लिए तत्पर है। इस वर्ष हम लोगों की अपेक्षा थी कि किसानों के लिए अच्छा साल रहेगा लेकिन भारी बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ है। सरकार नुकसान का आंकलन कर रही है और जल्द से जल्द किसानों तक मदद पहुंचाई जाएगी । वे मंगलवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित रबी फसल कर्मशाला के अवसर पर बोल रहीं थी । इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कृषि से संबंधित जानकारी हेतु रबी कर्मशाला पुस्तक का विमोचन किया। किसानों के जीवन में…
राँची। रांची में तैनात दरोगा मीरा सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गंभीर आरोपों में कार्रवाई की सिफारिश भेजी है। ईडी की रिपोर्ट में खुलासा किया है कि मीरा सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीकों से बड़ी मात्रा में धन अर्जित किया और उस नाजायज कमाई को वैध दिखाने के लिए कई हथकंडे अपनाए। एजेंसी ने इस संबंध में पक्के सबूत जुटाए हैं और अब राज्य सरकार तथा आयकर विभाग से कार्रवाई की अनुशंसा की है। दरअसल ईडी ने अपनी रिपोर्ट को PMlA एक्ट की धारा 66(2) के तहत राज्य सरकार और…
रांची : झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) CGL पेपर लीक प्रकरण में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर फैसला रिज़र्व रख लिया है। इसी बीच, पेपर लीक मामले को लगातार उठाने वाले कुणाल प्रताप सिंह और प्रकाश पोद्दार को CID ने कांड संख्या 02/2025 में नोटिस जारी किया है। यह मामला आयोग द्वारा दर्ज कराया गया है। आयोग ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ लोगों ने पेपर लीक को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाईं, जिससे आयोग की छवि धूमिल हुई। गौरतलब है कि इसी मामले में झारखंड सरकार के अधिकारी संतोष मस्ताना…
गुमला : जिले से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है, यहां पर मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक लड़की मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और गर्भवती थी, हालांकि फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। जिले के सिविल सर्जन डॉ. शंभू एन चौधरी ने पीटीआई को बताया कि पीड़िता का पोस्टमार्टम कर दिया गया…
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार (6 नवंबर) को होगा। इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता इस चरण में 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतज़ाम पहले चरण के मतदान के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान…
रांची : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। खूंटी, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में इन इलाकों का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान और गिरकर 9 से 10 डिग्री तक जा सकता है। यानी नवंबर के दूसरे हफ्ते में ही झारखंड में ठिठुरन भरी सर्दी महसूस होगी। 15 नवंबर से बढ़ेगी ठंड रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, अब राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर दिशा…
बिहार : पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन, बिहार की राजधानी का सबसे व्यस्त केंद्र है. यहां रोजाना हजारों यात्री आते-जाते हैं. उनके सामान को कंधों पर लादकर ढोने वाले कूलियों की संख्या भी कम नहीं है।लेकिन इन सबके बीच एक कूली ऐसा है जो अपनी अनोखी पहचान के लिए मशहूर है. इसका नाम है धरमा यादव, उर्फ धर्मनाथ यादव. 50 वर्षीय यह कूली भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला है. 1989 से पटना जंक्शन पर कुली नंबर 1 के रूप में काम कर रहा है. दिन भर यात्रियों के थैले-बैग उठाकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 10 तक दौड़ता रहता है.…
जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक संचालन की स्थिति, ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग, रिकॉर्ड संधारण तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने ब्लड बैंक संचालन में भारत सरकार के गाइडलाइन एवं झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान, रक्त संचयन एवं वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाए। एमजीएम अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने CB NAT मशीन की…
पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से रविवार को बड़ी घटना सामने आई है। शहर के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) स्टेशन में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में फायरिंग या आत्मघाती हमले जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, अधिकारियों…
तेलंगाना : रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खानपुरा गेट (चेवेल्ला थाना क्षेत्र) के पास गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने राज्य परिवहन निगम (RTC) की बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 17 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, आरटीसी बस तंदूर से हैदराबाद की ओर जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या कॉलेज छात्रों की थी। रविवार की छुट्टी के बाद छात्र अपने-अपने कॉलेज लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों…