Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
लंदन/कैम्ब्रिजशायर : ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में शनिवार शाम एक ट्रेन में हुए चाकू हमले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। हंटिंगडन स्टेशन के पास चल रही ट्रेन में अज्ञात हमलावरों ने अचानक यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय समयानुसार शाम 7:39 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद सशस्त्र पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और ट्रेन को हंटिंगडन में रोककर कार्रवाई…
मांडर। मांडर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान महाराष्ट्र के आई-ब्लॉक जनता कॉलोनी, प्रेम नगर, दुबे चाल, जोगेश्वरी ईस्ट, मुंबई निवासी 40 वर्षीय वसीम निजाम शेख पिता निजाम शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार की देर रात जेल भेज दिया। रांची वरीय पुलिस अधीक्षक को यूपी क्राइम ब्रांच के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक ट्रक (पंजीयन संख्या इन एल 01 ए एच -5510) में अवैध रूप से भारी मात्रा में कफ…
खूंटी : जिले के रनिया थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने गए थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल और सशस्त्र बल पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना रनिया थाना क्षेत्र के लोहागढ़ा में आयोजित डाईर मेले के दौरान हुई, जब थाना प्रभारी दो गुटों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए रनिया थाना में सीओ सह बीडीओ प्रशांत डांग के आवेदन पर दो नामजद व्यक्तियों सहित 40 से 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रनिया थाना में यह मामला कांड संख्या 33/25 के तहत दर्ज…
नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में मौसम अब करवट ले रहा है. बारिश के बाद हाड़ कंपाने वाली सर्दी की दस्तक होने वाली है. बिहार, झारखंड, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आंधी-बारिश का दौर दिखाई देगा. मौसम में बदलाव…
राँची : झारखण्ड मे मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी आ गई है. नए लाभुकों को आवेदन करने के लिए हर जिले में कैंप लगाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है. राज्य सरकार 18 नवंबर 2025 से मंईयां सम्मान योजना के लिए नए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी. ऐसे में जिन बेटियों/महिलाओँ की उम्र 18 वर्ष है औऱ अबतक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पायीं है उनके लिए ये सुनहरा मौका है. मंईयां सम्मान योजना से छूटी महिलाओं के नए आवेदन स्वीकार करने के लिए प्रत्येक ज़िले में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए…
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर दिया है। इनमें मुंबई के बांद्रा में अंबानी का पाली हिल हाउस और दिल्ली, नोएडा, मुंबई, गोवा, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई सहित अन्य शहरों में रिलायंस कम्युनिकेशन और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अन्य फ्लैट, प्लॉट और कार्यालय शामिल हैं। यह कदम कर्ज धोखाधड़ी (लोन फ्रॉड) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में उठाया गया है। कंपनी का पुराना बयान- ‘आरोप बेबुनियाद’ हालांकि, रिलायंस ग्रुप पहले ही खुद…
लोकतंत्र सवेरा : नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार देर रात भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मजबूत दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराते हुए पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिलाओं ने विश्व क्रिकेट में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। भारत तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने कोई गलती नहीं की और विश्व विजेता बनकर करोड़ों भारतीयों का सपना सच…
जयपुर : राजधानी जयपुर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 6 की छात्रा अमायरा ने स्कूल की चौथी मंज़िल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद बच्चों के अभिभावकों व स्थानीय लोगों में भी आक्रोश फैल गया। लोग स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। CCTV में कैद पूरी घटना पुलिस के मुताबिक, स्कूल के CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि अमायरा रेलिंग पर चढ़ती है और फिर…
जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के पश्चात घाटशिला उपचुनाव में पार्टी गतिविधियों में भाग लेने के क्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर हुआ। साउथ बिहारएक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर पहुंचने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के वरीय नेताओं, विभिन्न मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका आभार जताया। वहीं, उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने…
अयोध्या : उत्तर प्रदेश की तीर्थ राम नगरी अयोध्या में शनिवार को देव ठान एकादशी के मौके पर पंचकोसी परिक्रमा सुबह चार बजकर दो मिनट पर शुरू हो गयी. यह यात्रा रात दो बजकर 57 मिनट तक चलेगी. परिक्रमा 15 किलोमीटर लंबी है. इस यात्रा में देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं और जय श्री राम के नारों के साथ पोरी अयोध्या गुंजायमान हो चुकी है. माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है. उधर स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और राम नाम संकीर्तन का आयोजन…