Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आज यानी 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। कैटरीना और विक्की कौशल का यह पहला बच्चा है। बेटा होने की जानकारी खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बच्चे के जन्म के बाद से दोस्त, रिश्तेदार और फैंस लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी लोगों में खुशी की लहर है। कैटरीना-विक्की बने पेरेंट्स बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पेरेंट्स बनने…
महुदा/धनबाद : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को दामोदर नदी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। लेकिन आस्था का यह मेला मातम में बदल गया, जब महुदा दामोदर पुल के समीप स्नान करने पहुंचे पांच युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीन युवकों को बचा लिया गया, जबकि दो अब भी लापता हैं। सूचना मिलते ही धनबाद सांसद ढुलू महतो मौके पर पहुंचे और धनबाद डीसी से मोबाइल पर बात कर ऑक्सीजन रहित NDRF टीम भेजने की मांग की। डीसी ने बताया कि रांची से राहत दल पहले ही रवाना हो चुका…
बीसीसीएल एरिया-III के जोगीडीह सिम-1 के पास अवैध मुहाने की भराई, CISF व पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
कतरास : बीसीसीएल एरिया-III अंतर्गत जोगीडीह सिम-1 के पास अवैध रूप से बने मुहाने की भराई की गई। इस कार्रवाई के दौरान CISF जवान, बरोरा थाना पुलिस तथा बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयला तस्करी और अवैध खनन गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। बीसीसीएल प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर मुहाने की भराई कराई गई। प्रबंधन का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ऐसे मुहानों की पहचान कर एक-एक कर बंद किया जा…
चाईबासा : झारखंड में सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत चाईबासा-हाता मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बोलेरो कार और 12 चक्का ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद घायल कार सवार को इलाज के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल भेजा गया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया। इस कारण चाईबासा-हाता मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलते…
लातेहार : झारखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने लातेहार में जिला परिषद कार्यालय के बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता संतोष पांडेय उर्फ बबलू पांडेय ने एसीबी को बताया था कि बड़वागड़हा पंचायत में दो वर्ष पहले पूरा हो चुके कार्य का टाइम एक्सटेंशन काटने के लिए बड़ा बाबू संतोष सिंह ने 65 हजार रुपये रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता बबलू पांडेय ने जब रिश्वत देने से इनकार कर दिया,…
गुमला : झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव मनोज पासवान रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं। 5 नवंबर 2025 की रात को वे एक महिला कांस्टेबल (सहायक पुलिस) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कुम्हार मोड़ स्थित उनके पुलिस क्वार्टर में छापेमारी की और पुलिस ने दोनों को रंगरलिया मनाते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ कर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि मनोज पासवान 2017 से ही एक विधवा महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में थे। महिला के पति की मौत…
जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर EYA Foundation ने आज Baug-E-Jamsheed School के सामने एक सेवा शिविर आयोजित किया। इस दौरान संगत एवं स्थानीय लोगों के बीच फल, चाय और बिस्किट का वितरण किया गया। गुरु नानक देव जी के संदेश “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” को आत्मसात करते हुए फाउंडेशन के सदस्यों ने इस सेवा के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा, “गुरु नानक देव जी ने हमें सिखाया कि सच्ची भक्ति सेवा में निहित है। किसी जरूरतमंद…
जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संकाय सदस्यों के बीच आयोजित इंटर-डिपार्टमेंट पिकलबॉल टूर्नामेंट में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पुरुष डबल्स वर्ग में सूर्यजीत सिंह और राधेश्याम तिवारी की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं डॉ. मृ्तुंजय महतो और डॉ. अमित कुमार सिंह की जोड़ी रनर-अप रही। तीसरा स्थान डॉ. सुमित रस्तोगी और अभिनव कुमार की जोड़ी को मिला। पुरुष सिंगल्स वर्ग में सूर्यजीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। अभिनव कुमार रनर-अप रहे, जबकि…
धनबाद : वासेपुर का कुख्यात बदमाश प्रिंस खान दुबई में बैठकर अपराध को अंजाम दे रहा है। धनबाद पुलिस उसकी जड़ें खोदने में जुट गई है। मंगलवार तड़के पुलिस ने उसके 30 ठिकानों पर दबिश दी। तड़के करीब 3 बजे धनबाद पुलिस ने वासेपुर के विभिन्न इलाकों-पांडर पाल, शमशेर नगर, रहमतगंज, आर मोड़, नबीनगर, कबड्डी पट्टी, नया बाजार और निषाद नगर-में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। यह ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला और पुलिस ने लगभग 30 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई का लक्ष्य कुख्यात अपराधी प्रिंस खान से जुड़े जमीन कारोबारियों, पैसों के लेन-देन करने…
झारखंड : धनबाद के बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या में बरी हुए झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में तीन याचिका दायर की गई है।जानकारी के अनुसार मृतक नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह के अलावे मृतक चालक घल्टू महतो की पत्नी और मृतक अशोक यादव की पत्नी ने भी अलग-अलग अपील याचिका दायर की है। बताया गया है कि तीनों की अपील को अभी अनरजिस्टर्ड केस की सूची में रखते हुए इनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड उच्च न्यायालय में अलग-अलग अपील दायर…