Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : पतंजलि की योग शिक्षा हर विद्यालय तक पहुंचे इसके तहत मध्य एवं उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में साप्ताहिक योग का कार्यक्रम किया गया। जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव की अगुवाई में मध्य एवं उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में प्रत्येक शनिवार को बाल योग कक्षा लगाई जाएगी। बाल योग कक्षा में आज पतंजलि सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, भारत स्वाभिमान जिला सह प्रभारी अशोक शर्मा ने सहयोग किया। बच्चों को आज की योग कक्षा में योग प्राणायाम की विधि एवं लाभ की चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उमा रानी पाण्डेय, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, शिक्षिका इंदु देवी, अर्चना…
जमशेदपुर : टूर्नामेंट में बी.एड. और डी.एल.एड. के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लड़कियों की टीम में ‘पेले’ विजेता रही और लड़कों की टीम में ‘सीआर 6’ विजेता रही। पूरा टूर्नामेंट श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के खेल प्रशिक्षक सूर्यजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा खेला और इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में टीम भावना का विकास होता है। पुरस्कार वितरण श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ भाव्या भूषण के हाथो सम्पन्न हुआ।
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने आज बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के सीनियर छात्रों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया, जिससे कार्यक्रम में खुशनुमा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान जूनियर्स के द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों को भावनात्मक उपहार भेंट दिया गया, जिनसे विदाई का पल और भी भावुक हो गया। अंत में कई सीनियर्स की आंखें नम हो गईं और अंत में उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किया। विभागाध्यक्ष प्रभारी संजय कुमार भारती ने…
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में सरकार द्वारा संचालित आधारभूत संरचना निर्माण तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही अड़चनों के निराकरण एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाने पर बल दिया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा विकास योजना के क्रियान्वयन में विभागों के मध्य आपसी तालमेल आवश्यक है। कोई भी योजना- परियोजना अथवा कल्याणकारी योजना समन्वय के अभाव के कारण प्रभावित न हो यह सुनिश्चित किया जाए। पदाधिकारी स्वयं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ…
जमशेदपुर : जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों एवं बाल श्रम से जुड़े मुद्दों पर आमजन में जागरूकता लाने हेतु उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय से श्रमिक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे — ई-श्रम पंजीकरण, निर्माण श्रमिक निबंधन, श्रमिक सेवा योजना, प्रवासी श्रमिक सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने बाल श्रम…
जमशेदपुर : नवरात्रि महोत्सव सेवा समिति ने मनोज कुमार को झारखंड पुलिस में डीएसपी बनने पर बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नवरात्रि महोत्सव सेवा समिति के सभी सदस्यों ने उनके डीएसपी बनने पर बधाई दी. उन्होंने अपने कार्य एवं व्यवहार से अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। इस दौरान साहिल सिंह, मनीष सिंह, अभय सिंह , श्रवण सिंह बेदी, अरुणिस सिंह आदि उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : मोहर्रम के अवसर पर मोहर्रम कमिटी बारीनगर द्वारा एक बैठक साबरी चौक, बारीनगर, टेल्को में मो सलीम की अध्यक्षता में की गई. बैठक का संचालन खलीफा सह उपमुखिया आलमताज़ ने किया. बैठक में ये निर्णय लिया गया कि मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने कहा कि मोहर्रम मनाते हुए हमें इमाम हुसैन की कुर्बानी को ध्यान मे रखना चाहिये कि किस तरह अल्लाह के हुक्म पर उन्होंने अपनी कुर्बानी दी थी।मोहर्रम के जुलूस को लोग देखने आते है इसलिये देखनेवालों के लिए अच्छी प्रैक्टिस करके कुछ…
जमशेदपुर : धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के बैनर तले 60 श्रद्धालुओं का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व आदरणीय मिथिलेश शरण कर रहे हैं। यात्रा का प्रथम पड़ाव प्रयागराज होगा, जहां श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करेंगे। इसके उपरांत जत्था श्री खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान), श्री मेहंदीपुर बालाजी, श्री सालासर बालाजी एवं झारखंड महादेव के दर्शन करते हुए 3 जुलाई को श्री अमरनाथ पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा। जत्थे में सत्यनारायण मूर्ति, उमेश मंडल,…
जमशेदपुर : जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा कीनन स्टेडियम के पास मोदी पार्क क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए चना, बिस्कुट, शरबत और पानी की बोतलें निःशुल्क वितरित की गईं। यह सेवा दोपहर से प्रारंभ होकर शाम तक निरंतर जारी रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ प्राप्त किया। सेवा व्यवस्था को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों व स्वयंसेवकों ने सराहनीय भूमिका निभाई सपना, ज्योति, सोनी, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, विशाल कुमार, अमन सिंह, कुणाल कुमार, मणि पांडेय, ऋषि, अभिषेक, कृष्णा मोहन, सूरज सिंह, विजय चौहान, तपस डे, कृष्णन सिंह, गोपाल सिंह, बृज मोहन, विक्की…
रांची। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए नई समिति का गठन कर दिया है। 15 सदस्यीय इस जम्बो समिति का अध्यक्ष झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक को बनाया गया है। उक्त समिति 15 दिनों के अंदर राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पूर्व में निर्धारित पैकेज का विस्तृत अध्ययन कर नया पैकेज रेट तैयार कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ ही अस्पतालों के संबंद्धीकरण व अन्य सुविधाओं प्रदान करने के बिंदू पर स्पष्ट प्रतिवेदन देगी। दरअसल, एक मार्च 2025 से झारखंड में राज्य कर्मियों को…