Author: LOKTANTRA SAVERA

लोहरदगा : धनबाद के साथ-साथ लोहरदगा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के लेखा लिपिक (कैशियर) वरुण कुमार को ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुरिया निवासी शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी की शिकायत पर की गई।ACB के मुताबिक आंगनबाड़ी जीर्णोद्धार योजना के अंतिम भुगतान के लिए कैशियर वरुण कुमार ने शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी से 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और लोहरदगा के विशेष प्रमंडल कार्यालय में वरुण कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी…

Read More

हैदराबाद : तेलंगाना के शंकरपल्ली जिले में उत्तर प्रदेश की एक 34 साल की महिला ने अपनी कार को रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दिया। इसके चलते वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 10-15 ट्रेनें रोकी या डायवर्ट करनी पड़ीं। इस हरकत से न सिर्फ उसने अपनी जान खतरे में डाली, बल्कि कई लोगों की जिंदगी भी जोखिम में डाल दी। वायरल वीडियो में एक महिला अपनी गाड़ी को रेलवे ट्रैक पर तेजी के साथ दौड़ा रही है। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोगों ने महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की। लेकिन महिला ने…

Read More

BANGUI : सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बांगुई के बारथेलेमी बोगांडा हाई स्कूल में हुए विद्युत विस्फोट और उसके बाद मची भगदड़ में कम से कम 29 छात्रों की मौत हो गई और करीब 260 लोग घायल हुए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय घटी जब छह अन्य स्कूलों के 5,000 से अधिक छात्र बारथेलेमी बोगांडा हाई स्कूल में स्थित परीक्षा केंद्र पर अपनी अंतिम परीक्षा दे रहे थे। स्कूल परिसर में लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद उसमें विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही थी और उसी दौरान विस्फोट हो गया, जिसके…

Read More

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के शेरेमेंतयेवो एयरपोर्ट पर एक 18 महीने के बच्चे पर जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। यहां एक व्यक्ति बच्चे को हवाई अड्डे के आगमन हॉल में जोर से फर्श पर पटक देता है। इसके बाद वह व्यक्ति खुद को सामान्य दिखाने का प्रयास करता है। ताकि पकड़ा नहीं जाए। मगर पुलिस कर्मी उसे पकड़ लेते हैं और पूछताछ के लिए ले जाते हैं। मगर फर्श पर पटके जाने से 18 महीने का मासूम कोमा में चला गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में बच्चे को जमीन पर फेंकने…

Read More

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन जी के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन जी के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

Read More

जमुई : हरियाणा के हिसार के एक व्यवसायी युवक की हत्या के पीछे ‘हनीट्रैप’ साजिश का पर्दाफाश हुआ है. सोशल मीडिया के जरिए युवक की एक लड़की से जान-पहचान हुई, जिसने उसे मुंगेर बुलाया. पांच लाख रुपये की लालच में लड़की ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी. मामले की जांच के लिए पहुंची हरियाणा पुलिस ने जमुई पुलिस के सहयोग से आरोपी लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया है. हनीट्रेप में फंसा हिसार का व्यवसायी : हरियाणा के हिसार जिले से आए एक व्यवसायी युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ…

Read More

पटना : राजधानीपटना में एक बार फिर मुठभेड़ हुई है. गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर स्पेशल टास्क फोर्स ने एक खतरनाक बदमाश को गोली मारी है. घायल अपराधी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ के भी दो जवान जख्मी हुए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एसटीएफ ने पैर में मारी गोली:पुलिस के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हत्या के एक मामले में वांटेड दो अपराधी मरीन ड्राइव के आसपास मौजूद हैं. जैसे ही पुलिस की टीम ने उन्हें घेरा, अपराधियों ने फायरिंग शुरू…

Read More

रांची : सरकार ने झारखंड पुलिस के 46 इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दे दी है। इसकी प्रतीक्षा लंबे समय से चल रही थी। गृह विभाग ने 25 जून को ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। डीएसपी रैंक में प्रोन्नति जिन इंस्पेक्टरों की वरीयता सूची पर सवाल उठा है और उससे संबंधित झारखंड हाई कोर्ट में याचिका लंबित है, उसपर हाई कोर्ट के अंतिम आदेश से यह अधिसूचना प्रभावित होगी। फिलहाल, सबको प्रोन्नति दे दी गई है। सभी नवप्रोन्नत डीएसपी को उनके पद पर योगदान की तिथि से उन्हें आर्थिक लाभ…

Read More

हजारीबाग : दारू थाना क्षेत्र के जबरा मोड़ पर बुधवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गिरधारी साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चिरवा गांव निवासी गिरधारी साव अपनी बाइक से धान का बीज लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जबरा मोड़ के पास जैसे ही उन्होंने घर की ओर मुड़ने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही बस ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे में गिरधारी साव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर 108 एम्बुलेंस…

Read More

JAMSHEDPUR : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय मे मॉक यूथ पार्लियामेंट (छात्र युवा संसद) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू भी मंच पर उपस्थित थीं। इस युवा संसद में बी.एड . के विद्यार्थियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संसद की कार्यवाही को यथार्थ रूप देने हेतु छात्रों को सत्तापक्ष और विपक्ष के दो दलों में विभाजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने की, जो सदन की…

Read More