Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हैदराबाद : व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है. आजकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी का दौर चल रहा है. इस कारण दुनियाभर की टेक कंपनियां भी अपने-अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस में एआई फीचर्स को शामिल करके यूज़र्स के लिए कई आसान और अनोखी सुविधाएं लेकर आए रही हैं. इसी क्रम में व्हाट्सएप ने एक नए फीचर को शुरू किया है, जिसका नाम AI Summarise है. इस फीचर के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इसके जरिए मैसेज को समराइज़ किया जाएगा. आइए हम आपको व्हाट्सएप के इस नए एआई फीचर के बारे…
धनबाद : धनबाद कोयलांचल का हृदय स्थली कहा जाने वाला शहर कतरास के बाघमारा अंचल के लिलोरी मंदिर के पास जल्द ही एनएच 32 से सटे जमीन पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण होगा. 12 एकड़ जमीन पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण कार्य किया जाना है. इसे लेकर 12 एकड़ की भूमि निशुल्क उपलब्ध करा दी गयी है. अंतरराज्यीय बस टर्मिनल निर्माण ऐसे स्थान पर कराया जा रहा है, जहां से हर जगह की कनेक्टिविटी मिलेगी. धनबाद वासियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है. जिले के कतरास के बाघमारा अंचल के लिलोरी मंदिर के पास एनएच 32…
● बोले रघुवर- इंदिरा गांधी सरकार ने संविधान को बेड़ियों में किया कैद जमशेदपुर : 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बुधवार को काला दिवस मनाया। गोलमुरी स्थित सीपी समिति सभागार में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोकतंत्र सेनानियों को स्मरण कर नमन किया गया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर…
जमशेदपुर। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में, बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने आपातकाल को लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के लालच में संविधान को रौंदकर पूरे देश को जेलखाना बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि अंसार खान झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का स्वागत अभिनंदन किया। शहजादा अनवर जमशेदपुर में मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। इस मौके दोनों के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीति के परिपेक्ष में चर्चाएं हुई। मौलाना अंसार खान ने श्री शहजाद अनवर को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे द्वारा जन समस्याओं को लेकर किए जा रहे आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुबे जिले में जन समस्याओं को…
जमशेदपुर : पिछले दिनों खटिक समाज के राष्ट्रीय संगठन, “अखिल भारतीय खटिक समाज” ने जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्वी सिंहभूम के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विदित हो कि धर्मेन्द्र सोनकर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष होने के अलावा ओबीसी कांग्रेस के कोल्हान प्रभारी भी हैं और वे अपनी संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। धर्मेन्द्र सोनकर की दलित-पिछड़े और आदिवासी वर्ग के युवाओं के बीच विशेष लोकप्रियता है और अपनी लोकप्रियता एवं जमीनी पकड़ के कारण ही वे संगठन के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के…
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार (25 जून 2025) को कई बड़े फैसले लिए गए. केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड को बड़ा तोहफा दिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पुणे मेट्रो की लाइन-2 के लिए 3,626 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुनर्वास के लिए 5,940 करोड़ रुपये के संशोधित झरिया मास्टर प्लान को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ये तीन बड़े फैसले लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज कैबिनेट बैठक में 3 बड़े फैसले लिए गए. पुणे मेट्रो विस्तार के लिए…
धनबाद : सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सिनिडीह गेस्ट हाउस में बीसीसीएल अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में सांसद ने हिलटॉप आउटसोर्सिंग के जीएम कौशल पांडेय को जमकर खरी-खोटी सुनाई. गुस्से में बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो ने जीएम से कहा, ‘उठो, भागो यहां से, वरना चटाक से मारकर मुंह फोड़ देंगे.’ इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि पहले इन्हें यहां से भगाओ. रैयतों के मुद्दे पर हो रही थी वार्ता यह पूरा घटनाक्रम बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग से जुड़ा है. सिनिडीह गेस्ट हाउस में रैयतों, बीसीसीएल अधिकारियों, हिलटॉप…
न्यूयॉर्क : स्वच्छ और सस्ती उड़ानों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, अमेरिका की बीटा टेक्नोलॉजीज ने अपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक विमान Alia CX300 के साथ पहली बार यात्रियों को सफलतापूर्वक उड़ाया। यह विमान 130 किलोमीटर की दूरी महज ₹694 ($8) की बिजली लागत में तय करने में सफल रहा। यह उड़ान ईस्ट हैम्पटन से न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट तक की थी और इसमें चार यात्री सवार थे। उड़ान की कुल अवधि रही 30 मिनट। यह दुनिया की पहली बार है जब कोई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्लेन यात्रियों को लेकर उड़ा है। बीटा टेक्नोलॉजीज के सीईओ…
उत्तर प्रदेश : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब शिक्षा क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।