Author: LOKTANTRA SAVERA

रांची : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक नई पहल करते हुए दरियादिली दिखाया है। जामताड़ा के प्रधानाध्यापक का सड़क दुर्घटना में हुई मौत, एक करोड़ की सहायता राशि देने की पेशकश की। बताते चलें कि जे बी सी प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील मरांडी का स्कूल गेट के सामने एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया था। जिसमें प्रधनध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, और इलाज के दौरान 20 मई को उनका देहांत हो गया था। जिसके बाद मृतक सुशील मरांडी की पत्नी ने स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई,…

Read More

रांची : रांची में वज्रपात की घटना में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. सावडीह गांव की रामानी देवी और द्रौपदी देवी खेत में मवेशी चरा रही थीं, तभी अचानक बिजली गिरी और उनकी जान चली गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा. गांव में शोक की लहर है और लोग प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं.

Read More

रांची : झारखंड में त्योहारों की शोभायात्रा के दौरान अब बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी. हाईकोर्ट के निर्देश पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड यानी JBVNL ने एसओपी जारी कर दिया है. आमतौर पर रामनवमी, सरहुल और मुहर्रम की शोभा यात्रा के दौरान बिजली काटना जरूरी हो जाता था, क्योंकि बड़े-बड़े और ऊंचे महावीरी पताके, ताजिया और सरना झंडा के बिजली तार के संपर्क में आने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी. अब इससे बचने के लिए एसओपी जारी हो गया है, जिसका पालन सभी आयोजकों, समितियों, श्रद्धालुओं और नागरिकों को करना होगा. इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई…

Read More

गढ़वा : बुधवार को गढ़वा सदर अस्पताल में एक डॉक्टर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली. घटना अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर के आवास पर घटी. इससे पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई. घटना के वक्त महिला के पति अपनी ड्यूटी में व्यस्त थे और ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे. जानकारी के मुताबिक, गढ़वा सदर अस्पताल के डॉक्टर तरुण अपनी ड्यूटी में व्यस्त थे. उनके आवास पर उनके परिवार के कुछ सदस्य भी आए हुए थे. जब डॉक्टर अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास पर लौटे, तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया,…

Read More

रांची : झारखंड में ड्रग्स का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. नशा तस्करी की वजह से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, जबकि माफिया इस कारोबार से कमाए गए पैसों से आलीशान घर बना रहे हैं. ड्रग्स तस्करी में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं. हाल ही में पुलिस ने इस कारोबार में शामिल एक महत्वपूर्ण कड़ी, ‘भाभी जी’ उर्फ रूबी देवी को अपने शिकंजे में लिया. पूछताछ में रूबी देवी ने कई बड़े ड्रग माफियाओं के नाम और उनके नेटवर्क का खुलासा किया, जिससे पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. साथ ही युवाओं को इस चंगुल…

Read More

सरायकेला : खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के हेवन गांव में मंगलवार रात एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें वहां एक हाथी मृत अवस्था में मिला। इस बात की जानकारी तुरंत ही गांव के जनप्रतिनिधियों, पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हाथी की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सा विशेषज्ञों को बुलाया है, जो हाथी…

Read More

मेरठ। जिले में सोमवार को गन्ना समिति के कार्यालय में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। पति के अफेयर से नाराज महिला ने ऑफिस में ही दोनों की पिटाई कर दी। घटना दौराला गन्ना समिति कार्यालय की है, जहां महिला ने अपने पति विनय जो वहां क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और उसकी कथित प्रेमिका पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसी बीच पति ने भी पत्नी पर हाथ उठाया, जिससे महिला का एक दांत टूट गया। किसी तरह कार्यालय के…

Read More

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हादसा हो गया. जहां बिजली के खंभे में टकराने के बाद एक बाइक में आग लग गई. जिससे दो लोगों की जलकर मौत हो गई. घटना मथुरा-वृंदावन रोड पर हाथी बाबा आश्रम के पास की है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह यहां मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने और उसमें आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई. यह घटना मथुरा-वृंदावन रोड पर…

Read More

लातेहार : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दो दिवसीय दौरे पर नेतरहाट पहुंचे हैं. नेतरहाट की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर राज्यपाल गदगद हो गए. उन्होंने कहा कि नेतरहाट में पर्यटन के साथ-साथ फिल्म के शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं. नाशपाती बागान का किया दौरा इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नेतरहाट के प्रसिद्ध नाशपाती बागान का भी दौरा किया. लगभग 90 एकड़ में फैले इस बागान में नाशपाती को देखकर राज्यपाल काफी प्रसन्न हुए. नेतरहाट में विशेष वाहन से उन्होंने पूरे बागान का निरीक्षण किया. इस दौरान लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी…

Read More

BIHAR : बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कारतूसों की तस्करी करने वाले बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच तस्करों को विभिन्न बोर की 4536 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। सभी तस्कर नालंदा जिले के हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर से लाए गए इन कारतूसों की राज्य के विभिन्न जिलों में आपूर्ति की जानी थी। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने रविवार को बिहार-यूपी की सीमा पर मोहनियां टोल टैक्स के पास दो हथियार तस्करों को भारी मात्रा में अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार…

Read More