Author: LOKTANTRA SAVERA

रांची : झारखंड की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। विधानसभा परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस के लिए 1,485 नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख घोषणाएं और विकास कार्य इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल वाहनों का विस्तार ही नहीं किया, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था को जमीन स्तर पर मजबूत करने के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण कदम भी उठाए: नए थानों की नींव: राज्य के विभिन्न जिलों में…

Read More

पटना : बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया तथा विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रेम कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा बलों को भी सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार धमकी मिलने के बाद विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान…

Read More

जमशेदपुर : मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दिसम्बर, जनवरी और फरवरी 2026 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विमर्श किया गया। जिसमें कुल मिलाकर 51 आवेदन में से 43 को नियम अनुसार उचित पाया गया। लाभुकों को लगभग 1603373 रुपए की राशि का लाभ मिला। लाभुकों के नाम क्रमशः है बबिता कुमारी, जैकी जॉन, विवेक कुमार, वरुण बनर्जी, मुर्शिद अहमद, सुभाष महतो, राजेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार चतुर्वेदी, मिहिर कुमार परिदा, घनश्याम सिंह, शेख तंजील बेग, खिरोद गोप। धनंजय कुमार राजा, संदीप कुमार रे, के एम उषा कुमारी, अमित ठाकुर, उमेश कुमार प्रसाद, जगन्नाथ राव,…

Read More

जमशेदपुर :  Civil Court के प्रांगण में गुरुवार को Jharkhand State Bar Council के सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह चुनाव पूरे राज्य के 28 जिला बार, 8 तालुका बार और एक उच्च न्यायालय बार संघ सहित कुल 37 बार संघों में एक साथ आयोजित किया गया।चुनाव का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। जमशेदपुर जिला बार संघ में कुल 2212 मतदाताओं में से 1473 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम 6:30 बजे तक पूरा हुआ। इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 18…

Read More

जमशेदपुर : गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी के प्रभाकर राव एवं उनकी धर्मपत्नी करवी देवी का 40वां विवाह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ दंपति को सम्मानित किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि के. प्रभाकर राव Badminton Association of India के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं और सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए…

Read More

जमशेदपुर : औद्योगिक क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए Netaji Subhas University Jamshedpur के 22 विद्यार्थियों ने देश की नामी टायर निर्माता कंपनी CEAT Limited में अपनी जगह बनाई है। यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की पहल पर आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) विभाग के छात्रों ने भाग लिया था। कड़े चयन मानदंड और तकनीकी साक्षात्कार के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद कुल 22 प्रतिभावान छात्रों का चयन कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा सिख नेता सिमरन भाटिया ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आवश्यक ईंधन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भाटिया ने कहा कि इस दिशा में बीस सूत्री समिति और जिला आपूर्ति विभाग को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने अफवाहों को लेकर जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट…

Read More

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा पु0नि0-सह-थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों, लंबित कांडों के निष्पादन, बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर लोगों में जागरूकता अभियान चलाने, वारंट और कुर्की के मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा चेन, मोबाइल और पर्स छीनतई की घटनाओं पर रोक लगाने, पासपोर्ट सत्यापन…

Read More

रांची : झारखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे (DJ) बजाने पर लगे प्रतिबंध को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस विवाद के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ा बयान देते हुए घोषणा की है कि वे खुद रामनवमी उत्सव में शामिल होंगे, लेकिन बिना डीजे के। प्रमुख बिंदु: मंत्री के बयान की बड़ी बातें सद्भावना का संदेश: डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वे हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा में आयोजित होने वाले रामनवमी जुलूसों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे “बिना डीजे वाले जुलूस”…

Read More

नई दिल्ली : देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवा अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। इस निर्णय का असर देशभर की कई ट्रेनों में मिलने वाली कैटरिंग सेवा पर पड़ेगा। आईआरसीटीसी के अनुसार एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण फिलहाल ट्रेनों में ताजा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिन यात्रियों ने पहले से ट्रेन में भोजन…

Read More