Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : श्री श्री गुप्तेश्वर धाम मंदिर में पतंजलि योग परिवार द्वारा योग, यज्ञ – हवन और भजन के माध्यम से अंग्रेजी नव वर्ष 2025 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा के द्वारा शंखनाद और रुद्राष्टकम के सस्वर पाठ से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व ख्याति प्राप्त मैनेजमेंट गुरु और शहर के कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रखर वक्ता चंदेश्वर खां उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मंदिर कला, साहित्य शिक्षा और आध्यात्मिक का केंद्र होते थे, जिससे भारत पूरे विश्व पटल पर…
प्रतिनिधि, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा यूसिल कंपनी के द्वारा टाउनशिप में महिलाओं और कर्मचारियों के परिवारों के लिए फिटनेस सुविधाओं की कमी को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है. इसके बावजूद, कंपनी ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. महिलाओं की फिटनेस के लिए माटीगोड़ा में एक विशेष मल्टी जिम स्थित है. हालांकि यह जिम टाउनशिप के बाहर होने के कारण कर्मचारियों की पत्नियों और महिलाओं को वहां जाने में समय, पैसा और अन्य जोखिम का सामना करना पड़ता है. कई बार महिलाओं को दुर्घटनाओं का भी डर बना रहता है। महिलाओं की…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन महापर्व के तहत जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रगति को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर का दौरा किया। इस अवसर पर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मीरा मुंडा, अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं…
जमशेदपुर। कड़कड़ाती ठंड के बीच गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के रैन बसेरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने रैन बसेरों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। बर्मामाइंस, बारीडीह, छायानगर, किशोरी नगर और मानगो बस स्टैंड के रैन बसेरों का दौरा करने के बाद विधायक ने पाया कि इनमें मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने विशेष रूप से किशोरी नगर रैन…
जमशेदपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा महान आदिवासी नेता और झारखंड आंदोलन के प्रथम अगुवा मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को स्मरण किया और उनकी संघर्षशील जीवन यात्रा को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जयपाल सिंह मुंडा के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक विचारों और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्षों और योगदान पर चर्चा…
जमशेदपुर : जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने तीन थाना प्रभारियों को बदल दिया है. इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन को लाइन क्लोज कर दिया गया है. उनकी जगह बर्मामाइंस थाना प्रभारी आलोक दुबे को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं पुलिस लाइन से दिलीप कुमार यादव को बर्मामाइंस का थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सीसीआर के पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को टेल्को का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. सभी को जल्द से जल्द योगदान देने को कहा गया है।
रांची : मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो रही है। इस क्रम में एक बार फिर गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई। शेष 08 श्रमिक 3 जनवरी 2025 की सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मालूम हो कि कैमरूम में फँसे 47 श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की वापसी 29 दिसंबर 2024 को हुई थी, इसके बाद गुरुवार को 27 श्रमिकों को सुरक्षित लाया गया था। शेष श्रमिक भी भारत पहुंच चुके हैं लेकिन ये सभी शुक्रवार की सुबह झारखण्ड पहुंचेंगे। यहां फँसे से झारखण्डी श्रमिक झारखण्ड के हजारीबाग, बोकारो…
कुशीनगर। बाइक सवार अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकराए डिवाइडर से टकराते ही हवा में उछले बाइक सवार तीनों युवक – सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना- बाइक पर बैठे तीन युवक को चोटे आई है। कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के महुआरी चौराहा ढाढा HP पम्प के पास घटना हुई है। https://twitter.com/i/status/1874848017309995012
जमशेदपुर : टाइगर्स क्लब के सह संस्थापक एवं कांग्रेस के युवा नेता स्वर्गीय अलोक मुन्ना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उनके पुराने साथियों एवं टाइगर्स क्लब के मुख्य सदस्यों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके साथियों ने कहा कि उनके अतुलनीय योगदान और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को याद करते हुए हम उनकी कमी को महसूस करते रहेंगे. उनकी यादें और उनके द्वारा दिए गए प्रेरणा हमारे साथ हमेशा रहेंगे।”
झारखंड : पलामू जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. पलामू जिला के लेस्लीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक फोन कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को एसडीएम बताया और 3 लाख रुपये की मांग की। बताया जा रहा है कि गुरुवार को लेस्लीगंज ब्लॉक के बीडीओ को अनजान नंबर से फोन आया. उसने खुद को एसडीएम बताकर 3 लाख रुपये मांगे. केवल इतना ही नहीं! उस शख्स ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता को भी फोन किया. यहां खुद को आरडीएम बताकर पुलिस अधीक्षक का नंबर मांगा. जब पुलिस ने जांच की चौंकाने वाला सच सामने…