Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
SAHEBGANJ : साहिबगंज में आज यानी शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस वारदात को जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के पशुपालन कार्यालय के पास अंजाम दिया गया। युवक की शिनाख्त नवल कुमार उर्फ बड़कू के रूप में हुई है। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में खलबली मच गयी। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नवल को किसी का फोन आया था। इसके बाद वह पैदल ही घर से निकल पड़ा। इसी दौरान किसी ने पीछे से…
बोकारो : NIA की आठ टीमों ने आज एक साथ बोकारो में दबिश दी है। घोर नक्सल प्रभावित गोमिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों में NIA की टीम रेड कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई महत्वपूर्ण साक्ष्य छापामारी कर रही टीम के हाथ लगे हैं। बोकारो के पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गियार ने NIA की टीम के बोकारो आने की पुष्टि की है। SP की मानें तो NIA की टीम नक्सलियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आयी है और वह नक्सलियों से संबंध रखने वाले और नक्सली संगठन के बारे में अपनी जांच में लगी…
RANCHI : राजधानी रांची के बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आगामी 6 और 7 जनवरी को भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। संबंधित आदेश जारी कर दी गयी है। जारी आदेश के अनुसार सरकारी और गैर सरकारी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। डीसी ने कहा कि राजधानी रांची में ठंड कहर बरपा रही है। कांके का पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में बच्चों को ठंड लग सकती है। बच्चों की तबीयत खराब न हो, इस चलते स्कूलों को…
JAMMU- KASHMIR- : बांदीपोरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सेना की एक गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बांदीपोरा के उत्तरी क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और सेना के बचाव दल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर स्थित अस्पतालों में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शहीद जवानों के शवों को भी अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।…
जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 1971 वार के हीरो हवालदार रमेश कुमार सिंह के 77 वें जन्मदिन पर चेशायर होम सुंदरनगर में जाकर बच्चों के बीच मनाए गया और बच्चों के बीच कपड़ा, ब्रेड और बिस्किट का वितरण किया गया।
जमशेदपुर : मानगो एमजीएम कॉलेज के परिसर में बने नए एमजीएम अस्पताल के भवन में पानी की किल्लत को दूर करने हेतु 16 (सोलह) डीप बोरिंग किए जा रहे हैं पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने इस हो रहे डीप बोरिंग के कार्य पर विभाग को पुनः विचार करने की बात कही । विकास सिंह ने कहा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भरोसे में लेकर आधे अधूरे निर्माणाधीन भवन केवल अपने नाम जड़ित शिलापट्ट लगाने के उद्देश्य से बिना पानी की व्यवस्था किए हुए अस्पताल का उद्घाटन करवा दिया…
जमशेदपुर : गोविन्दपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा की अध्यक्षता में गोविन्दपुर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आत्मा के शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने सर्वप्रथम दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं सभी लोगों ने डॉ मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने शांत एवं मधुर स्वभाव से देश हित में कठोर निर्णय लेते हुए ज्यादा से…
जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर मानगो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मानगो के कचड़ा का उठाव एवं निष्पादन हेतु एक दिवसीय सांकेतिक धरना का आयोजन मानगो नगर निगम के पास महात्मा गांधी के स्मारक के पास दिया गया।धरना से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यअर्पण किया गया. नितेश मित्तल ने कहा कि वर्तमान विधायक के NGT में शिकायत करने से विगत 15दिनों से मानगो में कचड़ा का उठाव बंद है, हर चौक चौराहे पे गंदगी का अंबार है , वहां से आने जाने वाले लोग परेशान है, क्योंकि कचड़ा पड़े-पड़े सड़ने लगा है इसलिए अब मानगो…
जमशेदपुर : सनातन सेवा ट्रस्ट, जो समाजसेवा और सनातन धर्म की उन्नति के लिए सतत प्रयासरत है, ने परडीह कालीबाड़ी के महंत विद्यानंद सरस्वती जी के निर्देश पर प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में अपनी सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत ट्रस्ट ने 50 कंबलों का योगदान दिया है, जो महाकुंभ में सेवा शिविर के लिए उपयोग किए जाएंगे। महाकुंभ, जो कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का एक अभूतपूर्व पर्व है, प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना एक बड़ी चुनौती होती…
शिबू कुमार रजक की रिपोर्ट… बोकारो : आगामी दो फरवरी को बोकारो मैराथन के तीसरे संस्करण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।इसमें 21 किमी ,10 किमी, व 5 किमी का दौड़ होगा ।21 किमी का दौड़ 3.30 घंटे में पूरा करना होगा जबकि 10 किमी का दौड़ 2 घंटा और 5 किमी का दौड़ एक घंटे में पूरा करना होगा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बीएसएल नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि देशभर में बोकारो ही एक ऐसा जगह है जहां मैराथन में नगद राशि पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। देश भर…