Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में PM-ABHIM योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने को लेकर संचालित योजना के तहत जिले में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण कार्य एवं 15वें वित्त अंतर्गत स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। योजना के तहत जिला परिषद, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल आदि एजेंसी के माध्यम से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा पूर्ण योजनाओं को हैंडओवर किए जाने तथा निर्माणधान योजनाओं में…
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में कृषि, मत्स्य, सहकारिता, भूमि संरक्षण, पशुपालन के योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया। कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में रबी वर्ष 2024-25 में बीज विनिमय योजना अन्तर्गत लैम्पस के माध्यम से गेहूं बीज वितरण की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 900 क्विंटल वितरण के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है। बिरसा फसल विस्तार योजना में गेहूं, सरसों एवं मसूर बीज संकुल समूह लाभुक प्रत्यक्षण हेतु ब्लॉक चेन के माध्यम से शत-प्रतिशत…
जमशेदपुर : चौकीदार सीधी भर्ती लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का औपबंधिक परीक्षाफल एवं अंतिम उत्तर कुंजी जिला के वेबसाईट www.jamshedpur.nic.in पर प्रकाशित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक माप एवं जाँच हेतु पुलिस लाइन गोलमुरी में प्रात: 7 बजे से निम्नवत तिथि निर्धारित की गयी है- रोल नम्बर/ तिथि/ रिपोर्टिंग समय 7 जनवरी 2025 को परीक्षाफल सूची पृष्ठ संख्या 1 से 02 तक में अंकित रॉल नम्बर 8 जनवरी 2025 को परीक्षाफल सूची पृष्ठ सं. 03 से 04 तक में अंकित रॉल नम्बर वाले अभ्यर्थी 9 जनवरी 2025 को पृष्ठ संख्या 05 से…
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी स्टेकहोल्डर के साथ किया बैठक, कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई, शिक्षा विभागीय पदाधिकारी, कंपनी व संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल जमशेदपुर : जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर के निजी कंपनियों एवं संस्थाओं में एक्सपोजर विजिट कराने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में चिन्हित कंपनियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने उक्त को लेकर बताया कि जिले में कुल…
सभी प्रखंडों को नया कल्याण छात्रावास बनाने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आई.टी.डी.ए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिल शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, साइकिल वितरण, बिरसा आवास, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सरना/ मसना/ जाहेरस्थान/ हड़गड़ी का संरक्षण एवं विकास आदि विभागीय योजनाओं…
सभी शिविरों में अस्थि, ईएनटी, मनोरोग, नेत्र रोग, ऑडियोलॉजिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों की रहेगी प्रतिनियुक्ति जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रखण्ड स्तर पर दिव्यांगता शिविर का आयोजन आगामी 11 जनवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा । साथ ही शहरी क्षेत्र में मानगो में भी दिव्यांगता शिविर प्रस्तावित है। शिविर के सफल आयोजन को लेकर सिविल सर्जन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया । सिविल सर्जन ने बताया कि सभी शिविरो में अस्थि रोग विशेषज्ञ, ENT रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ऑडियोलॉजिस्ट, विलीनिकल साइकोलॉजिस्ट की…
बारियातू / कुतुबुद्दीन : झारखंड राज्य के लातेहार जिले का बालूमाथ प्रखंड अनुमंडल बनने का सपना अब तक अधूरा है। सभी आवश्यक योग्यताएँ पूरी करने के बावजूद बालूमाथ को अनुमंडल का दर्जा न मिलने से स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरी नाराजगी है। बालूमाथ अनुमंडल संघर्ष समिति के सचिव सह पत्रकार संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 31 वर्षों से बालूमाथ को अनुमंडल और मुरपा को प्रखंड बनाने की माँग सांसद, विधायक और सत्ताधारी दलों से की जा रही है। इसके बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है। संतोष कुमार सिन्हा ने…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बाराद्वारी शास्त्री आश्रम में गुरुवार को समाज के कमजोर और अभिवंचित वर्ग के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व सनातन उत्सव समिति ने किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने विशेष रूप से उपस्थित होकर समिति के इस प्रयास की सराहना की और सेवा कार्य में भागीदारी की। कार्यक्रम में सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के…
चाईबासा : सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो को यादकर श्रदांजलि अर्पित कि गई पिछले दिनों सर्किट हाउस चाईबासा सड़क चौक का नामकरण वीर शहीद पोटो हो चौक किया गया था। इस दौरान वीर शहीद पोटो हो के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। उपस्थित लोगों के द्वारा उनके संघर्षों को भी याद किया गया। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ सिंहभूम के अलावे पूरे कोल्हान में ऐतिहासिक युद्ध का अगुआ और सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो के याद में सर्किट हाउस, चाईबासा स्थित वीर शहीद पोटो हो चौक में श्रदांजलि दि गई। इस दौरान…
जमशेदपुर : जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर की अध्यक्षता में गुरुवार को आवासीय कार्यालय शास्त्रीनगर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आत्मा के शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर का• जिला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर एवं जिला उपाध्याय बबलू झा ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने अपने शांत एवं मधुर स्वभाव से देश हित में कठोर निर्णय लेते हुए ज्यादा से ज्यादा काम किए। उनके अनेको…