Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित देव नगर बस्ती में मानवता को शर्मसार करने वाली एक अत्यंत गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आरोपी की हुई पिटाई, पहनाई गई जूतों की माला सोमवार को जैसे ही यह घटना सामने आई, देव नगर बस्ती के लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। इस अमानवीय कृत्य से गुस्से में…
लोकतंत्र सवेरा : झारखंड के गांवों में सावन माह के आगमन से पहले आषाढ़ी पूजा की विशेष परंपरा निभाई जाती है। यह पूजा गांव की सुख-समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा और बेहतर फसल की कामना के लिए की जाती है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का आज भी ग्रामीण समाज में विशेष महत्व है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित रजक समाज के लोगों द्वारा भी आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोग एकत्र होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। गांव के निवासी नेहाल बताते हैं कि इस पूजा में सात देवियों और एक…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) एवं ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (एआईएमएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक सोनम वांगचुक तथा लोकतांत्रिक आंदोलनों पर कथित दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत साकची आमबागान मैदान से निकली छात्र रैली के साथ हुई। रैली बस स्टैंड होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंची, जहां विरोध सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि देश में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक होने से…
जमशेदपुर : सोमवार, 20 जुलाई को पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भगवान शिव से पूरे झारखंड एवं जमशेदपुरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। पूजा-अर्चना के दौरान बाबा अमरनाथ से प्रार्थना की गई कि वे राज्य और शहर के सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही प्रदेश में भाईचारा, विकास और सामाजिक सौहार्द कायम रहे तथा सभी नागरिकों का जीवन मंगलमय हो। श्रद्धालु ने कहा…
जमशेदपुर : क्राइम कन्ट्रोल व मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा संगठन के विस्तार एवं मानवाधिकार संरक्षण के उद्देश्य से विष्णू नाथ तिवारी को जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) पद पर नियुक्त किया गया है. संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री तिवारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय, अपराध नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता तथा संगठन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे संगठन के नियमों, अनुशासन एवं गोपनीयता का पूर्ण पालन करते हुए समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे । राष्ट्रीय कार्यालय ने आशा व्यक्त की है कि विष्णू…
जमशेदपुर। राजधानी रांची स्थित झारखण्ड विधानसभा में आयोजित महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के समग्र विकास, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…
जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक दायित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पर्यावरण प्रमुख संजय अग्रवाल ने रोचक प्रतियोगिताओं एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों…
झारखंड शिक्षा विभाग का कारनामा, स्कूल भवन का पता नहीं और डुमरिया में ₹2.67 करोड़ से बन रहा छात्रावास
11 साल से अधूरा मॉडल स्कूल भवन खंडहर में बदल रहा बिना भवन और शिक्षकों के छात्रावास पर उठे गंभीर सवाल रांची : झारखंड के शिक्षा विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। डुमरिया प्रखंड के कांटाशोल पंचायत स्थित बारेडीह गांव में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत 2.67 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल स्कूल के लिए भव्य छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जिस विद्यालय के छात्रों के लिए यह छात्रावास बन रहा है, उसका अपना भवन ही नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चे छात्रावास में रहकर पढ़ाई…
रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने या अन्य आवश्यक प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे. इसके लिए प्रशासन मिशन मोड में कार्य करे और गणना फॉर्म भरने की सही जानकारी राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायी जाये. रविवार को सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में चल रहे एसआइआर अभियान को लेकर सभी डीसी को आवश्यक निर्देश जारी किया. मतदाता गणना अभियान पर सीएम हेमंत का जोर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज…
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राजधानी दिल्ली में CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिनभर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर तीखी नोकझोंक और टकराव देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प संसद मार्ग पुलिस थाने और जंतर-मंतर के बीच की सड़क पर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास हुई…