Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
आदित्यपुर : गम्हरिया में ऊषा मोड़ के पास खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार छोटा गम्हरिया निवासी समीर मंडल व पितांबर नामक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम भेजा, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से ऊषा मोड़ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान खड़े ट्रेलर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों के अनुसार ऊषा मोड़…
पुलिस ने अंतिम संस्कार रोक कर कराया पोस्टमार्टम CHAIBASA : चाईबासा-भरभरिया मुख्य मार्ग पर तांतनगर के तुईबाना के पास ट्रेक्टर की चपेट में आकर सालुका बारजो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पीछा किया और तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के डोबरोबासा में पकड़ लिया. रात होने के कारण ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को डोबरोबासा के ग्रामीण मुंडा को जिम्मे कर दिया. इसे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दिये बिना सालुका बारजो के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली. बाद में सूचना पर पुलिस अंतिम संस्कार स्थल तुईबाना पहुंची और शव को…
RANCHI : महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए की राशि दिसंबर माह से मिलने लगेगी।नवंबर तक जितनी भी महिला लाभुकों को योजना के तहत स्वीकृत किया गया था, उन्हें वह राशि मिल चुकी है। दिसंबर में कुछ आवेदन और बढ़ाने की संभावना है। बीडीओ और सीओ के स्तर पर आवेदन स्वीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है।
खूंटी : जिले की जरियागढ़ पुलिस ने जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांजी टोंगरी के घने जंगल से युवती का कंकाल बरामद किया था। घटनास्थल से युवती की तस्वीर बरामद हुई थी ,जिससे प्रेम प्रसंग में हत्या होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रविवार को ग्रामीणों के द्वारा जरियागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांज डोंगरी के पास एक आदमी की खोपड़ी, काले रंग के बैग में कपड़ा, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और एक युवती का फोटो…
RANCHI : दिल्ली स्थित अरविंद केजरिवाल के आवास में हेमंत सोरेन और अरविंद केजरिवाल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमे अरविंद केजरिवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को जिस तरह से जेल में डाला गया, उसके बावजूद उन्होंने बहुत ही मजबूती से चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। हम सभी के लिए हेमंत प्रेरणादायी हैं। आगे कहा, हेमंत और कल्पना सोरेन आज मेरे आवास में आए उनका मैं तहे दिल से धन्यावद देता हूं। 28 नवंबर को उनका शपथ ग्रहण समारोह हैं और उसमें हम सब आयेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं भगवान से दुआ करूंगा कि…
RANCHI : पहली बार झारखंड के किसी भी सरकारी अस्पताल में ईआरसीपी विधि से इलाज किया गया है. रांची के सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक मरीज के पित्त की नली से पत्थरी को ईआरसीपी विधि से निकाला गया.ईआरसीपी विधि द्वारा पित्त की नली से पत्थरी निकालना यह झारखंड के किसी भी सरकारी अस्पताल या सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहली बार किया गया है. सदर अस्पताल रांची के गैस्ट्रोजइन्ट्रोलाफजी विभाग में डॉ जयन्त कुमार घोष द्वारा ईआरसीपी किया गया. इस ईआरसीपी की प्रक्रिया में डॉ विकास, डॉ निरज, डॉ वसुधा, डॉ अखिलेश की टीम…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में तीसरी बार अध्यक्ष पद पर गुरमीत सिंह तोते और आरके सिंह महामंत्री चुने गये. मतदान के उपरांत ओल्ड कैंटीन कम्युनिकेशन हॉल में नवनिर्वाचित सभी कमेटी मेंबरों ने सर्वसम्मति से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का तीसरी बार गुरमीत सिंह तोते और आरके सिंह का चयन किया. कमेटी मेंबर पद पर गुरमीत सिंह तोते फाउंड्री डिवीजन और महामंत्री आरके सिंह एक्सल डिवीजन से भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. चुनाव के बाद रात में ही कमेटी मीटिंग हुई, जिसमें अशोक उपाध्याय ने महामंत्री के नाम पर आरके सिंह का प्रस्ताव दिया, जिसका सभी ने…
जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे शहर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने अपने ओल्ड केबुल टाऊन, गोलमुरी स्थित कार्यालय में एक आभार बैठक का आयोजन कर विधानसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं मतदाताओं का आभार जताया। आभार बैठक को संबोधित करते हुए कहा “विगत दिनों चुनाव प्रचार के दौरान आप सभी ने अपना मुख्य कार्य छोड़कर जिस तत्परता और पूरी निष्ठा से विजय सुनिश्चित करने हेतु कड़ी मेहनत की, कदम से कदम मिलाकर मेरा साथ दिया, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मुझे समर्थन दिया तथा सहयोग किया उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।…
जमशेदपुर। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ ली गई। वहीं, भाजपा…
जमशेदपुर : 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों की स्मृति में सनातन उत्सव समिति के सदस्यों ने गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर दीप एवं मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। समिति के संस्थापक, चिंटू सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए सरकार से यह मांग की कि इस ऐतिहासिक घटना को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां 26/11 हमले के बारे में जान सकें और सतर्क रह सकें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और अमर जवानों का बलिदान सदैव देश के लोगों की…