Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
BHUBANESWAR : ओडिशा पुलिस ने राज्य में भांग की खेती को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई.बी. खुरानिया ने सोमवार को यह जानकारी दी.डीजीपी खुरानिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान एक नवंबर को शुरू किया गया था और यह 2026 तक राज्य में भांग की खेती को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मार्च 2025 तक जारी रहेगा. खुरानिया ने कहा, इस अभियान के पहले 24 दिनों के दौरान, हम अब तक विभिन्न जिलों में 2,375 एकड़ भूमि को इस दायरे में लाने…
RANCHI : मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में 28 नवंबर को होने वाले हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. इसे लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिए. शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का जिम्मा राँची जिला प्रशासन को सौंपा गया है.इसके लिए राँची डीसी वरूण रंजन को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. कैबिनेट कोर्डिनेशन डिपार्टमेंट इस पूरे आयोजन की मॉनिटिरिंग करेगा. चीफ सेक्रेट्री के साथ हुई बैठक के बाद राँची डीसी और एसएसपी ने आयोजन स्थल मोरहाबादी मैदान का जायजा भी लिया!.
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनावी कार्यक्रम चल रहा है उसी क्रम में आज नाम वापसी के बाद 116 प्रत्याशियों का नाम प्रकाशित फाइनल लिस्ट में किया गया। जिसमें 56 लोग चुनावी मैदान में भाग लेंगे। सुबह मतदान 8:00 बजे से अपनी-अपने विभाग में संपन्न होगा। मतदान 5:00 बजे तक चलेगा इसके उपरांत केंद्रीय कार्यालय में सीसीटीवी के देखरेख में मतगणना का कार्यक्रम चलेगा और उसके उपरांत विजयी उम्मीदवारों को पर्यवेक्षक एवं चुनाव संचालन कमेटी द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
Gaya Crime: गया में पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, अपराधियों के तांडव से सहमा इलाका
बिहार के गया में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है…. Gaya Crime: गया जिले में मुफस्सिल थाना से महज डेढ़ सौ मीटर दूर बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की. इसमें गोलीबारी में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को गोली लग गई. अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार बदमाश विशाल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आया था.…
जमशेदपुर : बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व मे M.G.M. अस्पताल साकची मे रक्तदान शिविर मे विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर 1990 मे बलिदान हुये कोठारी बंधु और कारसेवकों को श्रद्धांजली अर्पित की जमशेदपुर के बजरंगदल संयोजक चंदन दास जी ने बताया कि 1990 मे 30 अक्टूबर को अयोध्या मे एकजुट हुये विवादित बाबरी ढांचे पर सर्वप्रथम कलकता से आये हुए बजरंगदल के कोठारी बंधुओं ने भगवा ध्वज फहरा दिया इसके विरोध मे उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाने का आदेश दिया जिसके बाद…
संभल। यूपी के संभल में बवाल, पथराव, आगजनी और फायरिंग में तीन युवकों की मौत के बाद शहर में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर रविवार को कोर्ट कमिश्नर की टीम शाही जामा मस्जिद में दूसरी बार सर्वे को पहुंची तो बवाल हो गया। उपद्रवियों ने पहले जामा मस्जिद के बाहर और फिर नखासा इलाके में पुलिस पर जमकर पथराव किया। उन्होंने दोनों स्थानों पर कम से कम एक दर्जन वाहनों को आग लगा दी और फायरिंग की। इस दौरान एसपी के पीआरओ, सीओ और कोतवाल समेत दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर, बार-बार समझाने…
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कस्तूरबा आवासीय छात्रावास की मूकबधिर किशोरी के साथ एक ड्राइवर ने दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को पटना के फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामला रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां 15 वर्षीय मूकबधिर छात्रा को बहला-फुसलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने डेहरी थाने में नामजद प्राथमिकी…
RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ताजपोशी की तारीख लगभग हो गई है। 26 नवंबर को हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले सकते है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक विधायक दल की बैठक के बाद गठबंधन के शीर्ष नेताओं में कैबिनेट के आंकड़ों को लेकर भी सहमति बन सकती है। जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 और कांग्रेस के चार मंत्री शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस, RJD कोटे से कितने कितने होंगे मंत्री RJD कोटे से एक मंत्री का…
RANCHI : इस बार विधानसभा में महिला शक्ति दिखेगी। इनमें कुछ नये तो कुछ पुराने चेहरे भी होंगे। इस बार सदन में सबसे ज्यादा कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनकर महिलाएं पहुंची है। इसमें कांग्रेस पार्टी की 5 महिला विधायक हैं। एक विधायक ऐसी हैं, जिन्होंने सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पाकुड़ विधानसभा सीट से आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम ने 82 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीता है। वह पहली बार विधायक बनीं हैं। कांग्रेस से 5 महिला विधायक वहीं संताल परगना के ही महगामा विधानसभा की विधायक व पूर्व मंत्री दीपिका…
जयपुर : राजस्थान में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला राजधानी जयपुर से सामने आया है, जहां एक 72 साल के बुजुर्ग को 1 घंटे तक वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधी धमकाते रहे और करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पूरे घटनाक्रम की लेकर जयपुर के बजाज नगर में रहने वाले बुजुर्ग ने इलाके के थाने में रिपोर्ट की है. बुजुर्ग ने बताया है कि 15 नवंबर को वह अपने कमरे में…