Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर भाजपा ने मंगलवार को जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से भव्य आभार यात्रा निकाली। आभार यात्रा गोलमुरी मंडल एवं बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के संग गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह समेत मंडल क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेतागण शामिल हुए।आभार यात्रा की शुरुआत गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा गोलमुरी बाजार, टुइलाडुंगरी,…
जमशेदपुर : कोविड संक्रमण के कठिन दौर में अपनी ईमानदारी और सेवाभाव से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। वह यहां कदमा स्थित रामनगर में रहते थे। उनकी पत्नी सोनल सिन्हा ने बताया कि बीती रात उनकी पीठ में दर्द की शिकायत थी। दवा खाकर रात में सो गये। सुबह नित्यकर्म करने के बाद नाश्ता किया और फिर अपने कमरे में सोने चले गये। उनकी पत्नी सुबह करीब 9:00 बजे जगाने गयी, तो देखा कि वह अचेत अवस्था…
जमशेदपुर । उलीडीह इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ युवक शादी करने का झांसा देकर पिछले तीन सालों से यौन शोषण कर रहा था. शादी के लिए जब युवती ने ज्यादा दबाव बनाने शुरू कर दिया तब आरोपी शाहिद हुसैन ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करने का काम किया गया है. बताया जा रहा है कि युवती का पड़ोस में ही आरोपी शाहिद हुसैन रहता…
रांची : झारखंड में चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में कम से कम पांच नए चेहरे होंगे। खबर है कि नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर सोमवार को सीएम आवास में सोरेन ने अपने विश्वस्त लोगों के साथ विमर्श किया है। इसके पहले गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं के साथ बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद कोटे वाले मंत्रियों का नाम इन दलों के आलाकमान तय करेंगे। गठबंधन की एक अन्य साझीदार सीपीआई (एमएल) ने अब तक मंत्रिमंडल में भागीदारी पर निर्णय…
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी सह जिला कांग्रेस के महासचिव महेंद्र कुमार पांडे ने बयान जारी कर जुगसलाई विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने मंगल कालिंदी को झारखंड मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में मंगल कालिंदी ने इंडिया गठबंधन का मान बढ़ाया है तथा बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि विधायक रहते विगत 5 वर्षों में मंगल कालिंदी ने जीतने कार्य किए हैं। उतने कार्य विगत 18 वर्षों में एन डी ए की सरकार में नहीं हो पाया था। महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि विधायक…
BHAGALPUR : भागलपुर के एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के चलते बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। यह रेस्टोरेंट जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक मोहल्ले में है। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को भोरे-भोर उस रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। जब तक कोई कुछ कर पाता, तब तक आग ने भयंकर रूप धर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगी। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। आग बुझाने की खातिर जैसे ही बाप-बेटे ने गेट खोला, वहां रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। मौके पर ही एक ने दम तोड़ दिया। जबकी…
NEW DELHI : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि “…जब उनके (विपक्ष) पक्ष में परिणाम आते हैं तो वो कुछ नहीं बोलते, लेकिन जब उनके पक्ष में परिणाम नहीं आते तो EVM हैक हो जाती है। उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है… जनता इस बात को समझ रही है कि आज देश का नेतृत्व कोई मजबूती से कर सकता है, अगर कोई देश को आगे ले जा सकता है, तो प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली सरकार ही देश को आगे ले जा सकती है…” चिराग पासवान ने यह बातें मीडिया से बातचीत के दरम्यान कही। https://twitter.com/i/status/1860930432726131183
UP : यूपी के संभल में एक धार्मिक स्थल के सर्वे के दरम्यान बीते रविवार को भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, CO अनुज चौधरी और SP के PRO के पैर में गोली लगी है। SP समेत 22 अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हुये हैं। हिंसा के इल्जाम में पुलिस ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR की गयी है। हिंसा के बाद 24 घंटे के वास्ते संभल तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया। वहीं, सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया…
लातेहार: लातेहार पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सिकित-बंदुआ के बीच सोमवार की रात पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. हालांकि मुठभेड़ के बाद उग्रवादी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं. इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के कुछ हथियार भी बरामद किए हैं. एसपी कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है.दरअसल, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सिकित-बंदुआ गांव के बीच जंगली इलाके में…
जमशेदपुर : न्यू सीतारामडेरा की रहने वाली पूनम देवी (55) का सोमवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. 20 नवंबर को ठंड से बचने के लिए आग तापने के दौरान जलने से वह जख्मी हो गयी थी. सोमवार को मौत के बाद उनके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर ही आग ताप रही थी. उसी दौरान कपड़े में अचानक से आग पकड़ लिया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. उसके बाद परिजनों…