Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
1 नाम पर चर्चा तेज, इन JMM नेताओं की चमकने वाली है किस्मत! RANCHI : हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में झामुमो कोटे के मंत्रियों के नाम पर मंथन चल रहा है। पूर्व मंत्री दीपक बिरुआ रामदास सोरेन और हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है। नए चेहरों में भूषण तिर्की एमटी राजा और सविता महतो के नाम शामिल हैं। मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा जाएगा। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कोटे के मंत्रियों को लेकर मंथन का दौर भी आरंभ हो गया है। निर्वाचित होने वाले पूर्ववर्ती सरकार के…
कमालगंज : शादी के दौरान दुल्हन ने फेरों से पहले सरकारी नौकरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा सिविल इंजीनियर था और 1.2 लाख रुपये मासिक कमाता था लेकिन दुल्हन ने सरकारी नौकरी की मांग पर अड़ी रही। पंचायत में दोनों पक्षों ने खर्च का निपटारा किया और दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया। थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। इंजीनियर के साथ बेटी का रिश्ता तय करने के बाद शुक्रवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बरात का स्वागत हुआ। वरमाला डाली गई तथा अन्य रस्में भी की गईं। सुबह फेरों के वक्त दुल्हन…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे क्षेत्र में आभार यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को अपार जनसमर्थन और विश्वास व्यक्त करने हेतु क्षेत्र के सभी मतदाताओं और समर्थकों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया जाएगा। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू स्वयं शामिल होंगी और जनता के विश्वास और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त कर आशीर्वाद लेंगी। यह यात्रा 26 और 27 नवंबर को पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों से गुजरेगी। यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने और इसे…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की नवनिर्वाचित विधायिका पूर्णिमा दास साहू को विजयी होने पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा साहू के रूप में झारखंड विधानसभा में भाजपा का सुयोग्य और प्रभावी प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। यह जीत महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण है। अंकित आनंद ने कहा कि झारखंड ने आगामी पांच वर्षों के लिए झामुमो गठबंधन को सत्ता सौंपी है, और भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने पर केन्द्रित रहेगी।
JAMSHEDPUR : बारीडीह पटना लाइन की झामुमो नेत्री आशा सिंह भूमिज की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रशांत पांडेय को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की मानें तो आशा सिंह भूमिज की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है. मृतका का प्रशांत पांडेय से प्रेम संबंध था. दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे थे. लेकिन बाद में प्रशांत पांडेय महिला से दूरी बनाने लगा. महिला द्वारा दबाव दिये जाने पर प्रशांत पांडेय ने हत्या की योजना बनायी. उसने फोन कर महिला को बुलाया फिर हत्या कर शव को सुवर्णरेखा नदी में फेंक दिया.…
10 अगस्त 1975 को हजारीबाग के पास नेमरा गांव में जन्मे हेमंत के शुरुआती जीवन पर उनके पिता झामुमो के सह-संस्थापक शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत का रहा प्रभाव RANCHI : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (49) का सियासी करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें उन्हें कानूनी लड़ाई से लेकर पार्टी में आंतरिक कलह तक का सामना करना पड़ा है. हालांकि, वह राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में मजबूती से उभरे हैं और खुद को आदिवासी अधिकारों के प्रबल पैरोकार के रूप में स्थापित किया है. दस अगस्त 1975 को हजारीबाग के पास नेमरा गांव में जन्मे हेमंत सोरेन…
School Closed : प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है। प्रशासन के इस आदेश के बाद स्कूलों में फिलहाल ऑफलाइन क्लासेस नहीं लगेगी। प्रशासन की तरफ से स्कूलों को दिये निर्देश के बाद बच्चों को भी जानकारी दे दी गयी है। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने यह फैसला बच्चों के हितों को देखते हुए लिया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि सभी स्कूलों में 25 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी और इस बीच सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया कि गौतमबुद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में ऑफलाइन…
महाराष्ट्र : विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद चांदगढ़ विधानसभा इलाके में हादसा हुआ है। यहां से निर्ददलीय प्रत्याशी शिवाजी पाटिल ने जीत हासिल की। रात में जीत के जश्न के दौरान अचानक आग लग गई। इस दौरान शिवाजी पाटिल भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल कुछ महिलाएं भी झुलस गईं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब कुछ महिलाएं महगांव में शिवाजी पाटिल की जीत के बाद उनकी आरती कर रही थीं। इसी दौरान एक क्रेन से बड़ी…
Jharkhand Assembly Result : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम :- बाघमारा सीट : शत्रुध्न महतो (BJP) जीत गए। बगोदर सीट : नागेंद्र महतो (BJP) जीत गए। बहरागोड़ा सीट: समीर कुमार मोहंती (JMM) जीत गए। बरहेट सीट : हेमंत सोरेन (JMM) जीत गए। बरही सीट : मनोज कुमार यादव (BJP) जीत गए। बड़कागांव सीट : रोशन लाल चौधरी (BJP) जीत गए। बरकट्ठा सीट : जानकी प्रसाद यादव (JMM) जीत की और आगे बढ़ रहे है। बेरमो सीट : कुमार जयमंगल (कांग्रेस) जीत गए। भवनाथपुर सीट : अनंत प्रताप देव (JMM) जीत गए। बिश्रामपुर सीट : नरेश प्रसाद सिंह (राजद) से जीत…
जमशेदपुर : आसन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए संगठन हित में कार्य करने की बात जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कही आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि चुकी जुगसलाई विधानसभा का चुनाव प्रभारी और आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम का दायित्व निभाने के साथ साथ सांगठनिक रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान करना मेरा कर्तव्य था और एसे कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अगर मैं अपने पार्टी प्रत्यासी और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रामचंद्र सहिस को जीत नहीं दिला पाने का मलाल रह गया…