Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
विधानसभा आम निर्वाचन 2024 48- जमशेदपुर पूर्व मतगणना अपडेट राउंड- 1/21 ===================== 1. डॉ. अजय कुमार, कांग्रेस -2448 2. आनंद कुमार पत्रलेख, बहुजन समाज पार्टी -26 3. पूर्णिमा साहू, भारतीय जनता पार्टी -7590 4. इंदल कुमार सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक-50 5. कृष्णा हांसदा, भारत आदिवासी पार्टी -14 6. तरुण कुमार दे, JLKM -160 7. पवन कुमार पांडेय, NCP -8 8. माधवेन्द्र मेहता, JPP -10 9. सुरजीत सिंह, राईट टू रिकॉल पार्टी प्रत्याशी-11 10. अभिषेक कुमार, निर्दलीय- 11 11. कंचन सिंह, निर्दलीय -9 12. कृष्णा लोहार, निर्दलीय -15 13. गोपाल लोहार, निर्दलीय -19 14. दिनकर कच्छप, निर्दलीय -96 15.…
RANCHI : झारखंड हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा है कि चेक बाउंसिंग के मामले NI Act की धारा 142 के तहत अपराधों का संज्ञान लेने के लिए पुलिस को रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं होती है और न ही अदालत को शिकायत की जांच करने के लिए पुलिस को निर्देश देने का अधिकार है. NI Act की धारा 142(1)(ए) के तहत चेक अनादर के लिए धारा 138 के तहत दंडनीय अपराध का संज्ञान केवल लिखित शिकायत पर ही लिया जा सकता है. दरअसल याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप यह था कि उसने शिकायतकर्ता को…
NAIROBI : केन्या ने भारत के अदाणी समूह के साथ करोड़ों डॉलर के हवाई अड्डा विस्तार और ऊर्जा सौदों को रद्द कर दिया है. केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. रूटो ने कहा कि एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका द्वारा रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद अदाणी समूह के साथ इन सौदों को रद्द करने का फैसला किया गया है. राष्ट्रपति रूटो ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह निर्णय “हमारी जांच एजेंसियों और साझेदार देशों द्वारा दी गई नई जानकारी…
New Delhi : टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी कई रणनीतिक परियोजनाओं में 4.25 अरब डॉलर के वित्तपोषण का मूल्यांकन करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. टाटा पावर ने बयान में कहा कि अजरबैजान के बाकू में एडीबी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. कंपनी ने कहा, ‘भारत के बिजली बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उसने अपनी कई रणनीतिक परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण का मूल्यांकन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर…
छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया. उन्होंने बताया कि जिले के दक्षिण क्षेत्र में कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था. दल जब भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम,…
New Delhi : अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग 14 मार्च से 25 मई के बीच होगा. बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को यह बताया है और 2026 तथा 2027 सत्र के लिये भी यही विंडो रखी है. बीसीसीआई ने जेद्दा में रविवार से होने वाली दो दिवसीय नीलामी में चोटों से जूझने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, भारतीय मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर को भी शामिल करने का फैसला किया है। टीमों को भेजे गए पत्र में बोर्ड ने कहा कि अगले तीन सत्र की तारीखें इसलिये साझा की…
सुबह 9 बजे से रुझान, बहरागोड़ा का सबसे पहले तो जमशेदपुर पश्चिमी का सबसे लेट आएगा रिजल्ट JAMSHEDPUR : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. 8.30 बजे से इवीएम के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. अगर साढ़े आठ बजे तक पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी नहीं हुई, तो वह जारी रहेगी, पर इसके लिए EVM के वोटों की गिनती नहीं रोकी जाएगी. सुबह नौ बजे से रुझान आने लगेंगे. पहले पोस्टल बैलेट के रुझान आएंगे. फिर साढ़े नौ बजे पहले राउंड का रिजल्ट आएगा. बहरागोड़ा का सबसे…
प्रयागराज। प्रयागराज के शिवकुटी इलाके में सिंचाई विभाग के ठेकेदार और उसके साथियों के हलमे में जख्मी वकील व डेयरी संचालक अखिलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार रात जैसे ही मौत की खबर आई सलोरी में तनाव के हालात हो गए। वकील अखिलेश का इलाज मेंदाता लखनऊ में चल रहा था। लखनऊ से देर रात शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव प्रयागराज लाया जाएगा। अधिवक्ता के परिवार में मातम हैं। सलोरी इलाके में सरेआम हमले के इस मामले के दो हमलावरों को अब तक अरेस्ट किया जा चुका है। आरोपित…
KOLKATA : नदिया के नकासीपाड़ा थाना इलाके में घटी एक घटना ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां गुरुवार को ट्यूशन पढ़ने गये नौवीं कक्षा के छात्र प्रीतम विश्वास की हत्या कर दी गई, शव शुक्रवार की सुबह एक मैदान से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि उसके गले पर दबाए जाने का निशान पाया गया था। इससे सुनिश्चित होता है कि उसकी हत्या की गई है। लिहाजा उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कराया है। आखिर उसने हत्या क्यों कि… गला दबाने से पहले जमकर पिटाई भी की, गिरफ्तार बहरहाल, घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने…
जमशेदपुर : टाटा स्टील से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां आइएल 6 से लेकर आइएल 2 स्तर के करीब 300 से अधिक अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी की ओर से लाये गये नये स्कीम सेकेंड इनिंग का लाभ उठाते हुए सारे अधिकारियों ने कंपनी से खुद को अलग करने के लिए आवेदन दिया था, जिसको मंजूरी दे दी गयी है. इसमें टाटा स्टील के कई उच्चाधिकारी शामिल है. टाटा स्टील के आइटी विभाग से जुड़े अधिकारी, कारपोरेट कम्यूनिकेशन, स्पोटर्स, इंजीनियरिंग समेत तमाम विभागों के अधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिया गया है. 15 नवंबर तक के लिए आवेदन जमा…