Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती क्षेत्र में गुरुवार की देर रात को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों की जलकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब तीनों गहरी नींद में सो रहे थे और अचानक उनके घर में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना का विवरण घटना पीरपैंती के परशुरामपुर पंचायत स्थित अठनिया दियारा की है, जहां गौतम यादव अपने परिवार के साथ रहते था। रात के वक्त जब घर…
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रत्याशी/ इलेक्शन एजेंट की संयुक्त ब्रीफिंग में मतगणना दिवस को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा 23 नवंबर 2024 मतगणना दिवस को लेकर प्रत्याशी/ इलेक्शन एजेंट की संयुक्त ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बगैर वैध पास के किसी भी प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट व काउंटिंग एजेंट तथा पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि, आवश्यक सेवाओं के कर्मी को कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी । वहीं काउंटिंग एजेंट…
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना दिवस को लेकर दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई । प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे बिना प्रवेश पत्र के तथा मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के साथ किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को मतगणना हॉल के अन्दर प्रवेश नहीं करने देंगे । सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का यह दायित्व होगा कि प्रतिनियुक्त स्थल पर भीड़-भाड़ न हो साथ ही पास वाले व्यक्ति ही सुगमतापूर्वक मतगणना केन्द्र…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनावी कार्यक्रम चल रहा है। उसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सूचना वोटर लिस्ट का फाइनल लिस्ट प्रकाशित किया गया एवं सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नामांकन पत्र का वितरण किया गया। कुल 137 नामांकन पत्र बिक्री हुई। कल नामांकन पत्र भरकर जमा करने की कार्यक्रम है।
उडूपी: कर्नाटक के उडूपी में नेशनल हाईवे-66 पर थेक्कट्टे में दुर्गा परमेश्वरी मंदिर के पास एक भयानक दुर्घटना हुई. जिसमें एक मछली का कैंटर और एक रिवर्सिंग इनोवा शामिल थी. बताया जा रहा है कि इनोवा में पर्यटक सवार थे. ये पर्यटक कोल्लूर मंदिर से लौट रहे थे.इसी दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि 5 को मामूली चोटें आईं. दुर्घटना का यह वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया. जिसे देखकर आप भी भयावह हादसे का अंदाजा लगा सकते हैं. सीसीटीवी के अनुसार एक सफेद रंग की इनोवा नेशनल हाईवे-66 पर जा…
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ0 संतोष सिंह (भापुसे) द्वारा रायपुर शहर में बढ़ रहे अपराधो में अंकुश लगाने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो की मीटिंग कल रात्रि 10.00 बजे ली जाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। एसएसपी रायपुर डॉ0 संतोष सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलतराम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक अमन कुमार झा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा रात्रि में ही विशेष अभियान चलाकर 12 गिरफ्तारी वारंटियो को उनके ठिकानो पर दबिश देकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा…
लखनऊ: लखनऊ में एक ऐसा मामला आया है जिसमें एक महिला ने आईएएस की पत्नी बताकर किटी पार्टी का ग्रुप बनाया और फिर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 24 मार्च को ठगी करने वाली महिला रश्मि ने खुद पुलिस चौकी में चार महिलाओं के खिलाफ शिकायत दी. उसने कहा कि नेहा गाडरू, अनामिका, प्रिया, हरप्रीत ने उसके घर से ब्लैंक चेक चोरी कर ली है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. जब…
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले वकील फैजान खान से हुई पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अभिनेता के बेटे आर्यन खान और उनके सुरक्षाकर्मियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन के जरिए शाहरुख खान और आर्यन खान के बारे में लंबी चौड़ी जानकारी जुटाने के बारे में पता चला है। यह जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि आरोपी फैजान ने ही जुटाई थी। जब आरोपी से यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर वो क्यों शाहरुख खान…
ओडिशा : ओडिशा से एक व्यथित करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां दबंगों ने एक आदिवासी युवती के साथ पहले मारपीट की और इंसान का मल खाने पर मजबूर किया। इस घटना के बाद से ही आदिवासी संगठनों में रोष है और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जानकारी दी है कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। बोलांगीर जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी महिला पर कथित रूप से हमला किया गया और उसके मुंह में जबरन (मानव) मल डाल दिया गया।…
रांची : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। इसे लेकर सीबीएसई ने शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ ही स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौंपने को कहा गया है। बता दें कि सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी की है। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि…