Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
गिरिडीह : जिले के धनवार थाना क्षेत्र स्थित डिस्कवरी होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान होटल से दो युवक और दो युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। वहीं, होटल संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।पुलिस के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। होटल…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्ति कर्मियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के महामंत्री आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बारी – बारी से अपने अनुभव साझा किये। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बड़ा ही भावुक ढ़ंग से अपने विचारों को व्यक्त किये। महामंत्री आरके सिंह सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए यूनियन से संबंध बनाएं रखने तथा यूनियन के गतिविधियों को और सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए…
जमशेदपुर : जिले में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, जुस्को (JUSCO) और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। संक्रमण पर त्वरित प्रहार का लक्ष्य उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रतिक्रिया का समय न्यूनतम होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जितनी शीघ्र प्रतिक्रिया होगी, संक्रमण पर उतनी ही तेजी से नियंत्रण पाया जा सकेगा।” इसके लिए उन्होंने फील्ड स्तर पर निगरानी और उपचार को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक के…
शिक्षा, राष्ट्रवाद और सेवा के प्रतीक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : डॉ. जटाशंकर पांडे चांडिल : नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपंगडीह (चांडिल) में भारत के महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।* अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं…
आदित्यपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर की नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) इकाई द्वारा आज दिनांक 6 जुलाई 2026 को एक 7 दिवसीय विशेष शिविर (स्पेशल कैंप) का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक गमहरिया के उदयपुर गाँव में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. मीनाक्षी मुंडा द्वारा ओरिएंटेशन सत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और सामुदायिक विकास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर की आगामी कार्ययोजना : इस 7 दिवसीय शिविर में ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास और…
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)’ ने रविवार को अपना छठा स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने आर.पी. पटेल चेशायर होम पहुंचकर वहां के बच्चों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया तथा उनके साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं। संस्था की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भोजन वितरण करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक अपनापन, संवेदना और मानवता का संदेश पहुंचाना है। संस्था का मानना है कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे…
जमशेदपुर : सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए अग्रणी सामाजिक संस्था प्रयत्न ने अपने साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत रविवार को जुगसलाई स्थित पहलवान मंदिर के समीप बस्ती में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 150 से अधिक जरूरतमंद परिवारों, बच्चों एवं बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने सुबह से ही बस्ती में पहुंचकर भोजन वितरण की समुचित व्यवस्था संभाली, ताकि सभी जरूरतमंदों तक बिना किसी अव्यवस्था के भोजन पहुंचाया जा सके। संस्था की ओर से समर झा ने कहा कि प्रयत्न का उद्देश्य समाज के उस वर्ग…
जमशेदपुर : एनसीवीटी (NCVT) से मान्यता प्राप्त एवं फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) द्वारा रविवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के केपी हॉल में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि वर्तमान दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कौशल का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण…
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी Z श्रेणी की सुरक्षा दोबारा बहाल होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय किया गया था और अब सरकार बैकफुट पर आ गई है। लालू यादव ने दावा किया कि सुरक्षा बहाल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि पहले लिया गया फैसला उचित नहीं था। लालू यादव ने कहा कि उनकी सुरक्षा में कटौती का फैसला गलत था और इसे लेकर उन्होंने पहले भी अपनी आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से उनके साथ भेदभाव…
जमशेदपुर : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सक्रिय सहयोग और सहभागिता की अपील की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अपना-अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ)…