Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रामगढ़ : जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामगढ़ पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने पिछले दो दिनों में कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। छापेमारी और बरामदगी: पुलिस को 8 जुलाई को एक विशेष गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने रक्तदान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपना 100वां (सौवां) रक्तदान कर ‘शतक’ पूरा किया। उनकी इस मानवीय सेवा और प्रेरणादायक उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह विशेष रूप से प्रवीण कुमार को सम्मानित करेंगे। प्रवीण कुमार का यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है, जो न केवल उनकी सक्रियता को दर्शाता है बल्कि स्वास्थ्य सेवा के प्रति…
नई दिल्ली/रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित National Stakeholders Consultation के तहत देश के विभिन्न उद्योग संगठनों और अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में झारखंड में निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और नई औद्योगिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने राज्य में लगभग 70 हजार लोगों के रोजगार सृजन की दिशा में लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) सौंपा, जिसे झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने CII के प्रतिनिधियों के साथ ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ट्रांसमिशन…
मुरी : जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं अभिभावकों ने आज बुधवार को जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य मशाल जुलूस एवं पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “JPSC अध्यक्ष मुर्दाबाद”, “झारखंड सरकार होश में आओ” तथा “छात्रों के साथ अन्याय बंद करो” जैसे नारों के साथ विरोध-प्रदर्शन…
मुरी : 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का सिल्ली प्रखण्ड के गोडा़डीह पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कानूनी सेवा प्राधिकरण में रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजुदगी पर पीएलवी शंकर महतो, बंशीधर घटवार, पंकज कुमार महतो, बंशीधर महतो, सुनील कुमार महतो ने लोगों को कानूनी सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी और कहा कि कानूनी सेवा प्राधिकरण भारत में समाज के गरीब…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला विशेष रूप से डिप्लोमा एवं बी.टेक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और एम्बेडेड सिस्टम्स के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स की मूलभूत अवधारणाओं, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, सेंसर, एक्ट्यूएटर्स, माइक्रोकंट्रोलर्स, प्रोग्रामिंग तथा रोबोट डिज़ाइन से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, लाइव डेमोंस्ट्रेशन तथा हैंड्स-ऑन…
जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा परिसर में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) ड्राइव का आयोजन किया गया। इस भर्ती अभियान में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने भाग लिया और डिप्लोमा पाठ्यक्रम के 255 से अधिक छात्रों का आकर्षक स्टाइपेंड पर चयन किया। चयनित छात्रों को कंपनियों में जॉब-सेंट्रिक एवं इंडस्ट्री-फोकस्ड ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके तकनीकी कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और पेशेवर दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऑन-द-जॉब…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार को निवेश के मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार ने जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी हिताची एनर्जी की भारतीय इकाइयों के साथ करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्य सरकार ने Hitachi Energy India Ltd और Hitachi Energy Technology Services Pvt. Ltd. के साथ यह समझौता किया है। इस निवेश से तमिलनाडु में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि यह निवेश राज्य को विनिर्माण और ऊर्जा प्रौद्योगिकी…
धनबाद : जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब हल्दी की रस्म निभा रहे दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। दूल्हे पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके परिजनों से 7.5 लाख रुपये लेने और बाद में किसी दूसरी युवती से शादी की तैयारी करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार भुइयां बीसीसीएल में कार्यरत है। करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी एक युवती से तय हुई थी। आरोप है कि तिलक के रूप में युवती पक्ष ने उसे 7.5…
पटना : बिहार में स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में निजी कार, जीप और अन्य निजी वाहनों से किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। टोल शुल्क केवल व्यावसायिक वाहनों पर ही लागू होगा। अररिया के हरिपुर में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टोल टैक्स को लेकर लोगों में किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप व्यवस्था लागू की जाएगी, लेकिन बिहार सरकार…