Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुस्को के महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि गोलमुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से जेडीयू…
जोन्हा डीपाटोली में पथ निर्माण, सोनापतरा में पीसीसी और बरवादाग में उप स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास
जोन्हा- सिल्ली : विस अन्तर्गत अनगढ प्रखंड के जोन्हा डीपाटोली में एक किमी कच्ची रास्ते पर पथ निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया। शिलान्यास गाँव डीपाटोली के बुजुर्ग महिला अरसेन बेक के करकमलों से हुआ। ग्रमीण बताते हैं कि मुख्य रास्ते से गांव तक जाने का जंगल से बस यही कच्चा रास्ता था, पथ बनने से हमलोग को काफी खुशी मिलेगी। इस पर बिधायक अमित महतो ने सबको जोहार, अभिवादन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास है कि और भी ऐसे बहुत सरकार के योजना धरातल पर लाई जाएगी। इसके अलावा सोनापतरा जो काफी जंगल से घिरा…
रांची / सिल्ली : रांची पुरुलिया रोड के बरवादाग के पास एक पिक अप वैन जिसका नंबर J H 01GK 7239 है जो रांची से सब्जी लेकर कलकत्ता जाने के क्रम में बीच में ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया गाड़ी रोड से 10 मीटर दूर जा गिरा गाड़ी के चारो चक्का ऊपर हो गया ड्राइवर खलासी को कोई नुकसान नहीं हुआ दोनो सुरक्षित है गाड़ी में पत्ता गोभी एवं हरी मिर्च लदी हुई थी जो रांची मंडी से कलकत्ता के लिए जा रही थी रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा बर्मा माइन्स कंचन नगर बस्ती मे पेपर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।टाटा स्टील यूआईएसएल जुस्को के द्वारा पेपर ब्लॉक सड़क का निर्माण हो जाने से रोड की स्थिति ठीक हो जाएगा और पिछले 10–11 महीनों से बस्तीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और सड़क खराब हो जाने से वहां के बस्ती वासियों काफी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी और यह स्थानीय लोगों की प्रमुख चिंता का विषय बना हुआ था। इस समस्या की जानकारी जनता दल (यू)…
जमशेदपुर : टाटानगर के खास महल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घटना सुबह करीब 4:00 बजे की है, जब सड़क से गुजर रहे एक ट्रक (JH05DL 3966) के चालक ने अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया। घटना का विवरण: बाइक सवारों को बचाने की हड़बड़ी में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर ट्रक सीधे सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया। राहत की बात: गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर स्थिति:…
रांची : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर इन दिनों सरकारी वाहन की जगह अपने निजी वाहन से आवागमन कर रहे हैं। उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में नाराजगी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पत्रकारों ने जब उनसे सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं करने का कारण पूछा तो उन्होंने काफिले की ओर इशारा करते हुए कहा कि सभी सरकारी गाड़ियां साथ चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे स्वयं निजी वाहन से क्यों चल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वित्त मंत्री के कई कदमों…
बोकारो/झारखंड : बोकारो जिले में एक्सपायरी (समय सीमा समाप्त) बीयर की अवैध बिक्री का मामला सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कड़ा संज्ञान लिया है और दोषियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो स्थित झारखंड राज्य आबकारी निगम (JSBCL) के डिपो से करीब 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर को नष्ट करने के लिए बाहर निकाला गया था। आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए इन बीयर पेटियों को नष्ट…
नई दिल्ली : अगर आप बीयर, व्हिस्की, रम या ब्रांडी का सेवन करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शराब बनाने वाली नामी कंपनियों के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। FSSAI ने कई शराब निर्माताओं को ‘कारण बताओ’ (Show-cause) नोटिस जारी किया है। क्या है पूरा मामला? हाल ही में FSSAI की जांच में पाया गया कि कई शराब कंपनियां अपने उत्पादों की लेबलिंग और सामग्री को लेकर नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। नियामक ने इन कंपनियों पर मुख्य रूप से दो बड़े आरोप लगाए हैं: 1. मिलावटी…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से 24 जुलाई 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय सेमिनार को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमंस में जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं एवं अभिभावकों से संवाद कर राष्ट्रीय सेमिनार में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई. इस अवसर पर AIDSO के प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने कहा कि देशभर में महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने…
जमशेदपुर : मौसम में बदलाव को आमतौर पर मौसमी बीमारियों से जोड़ा जाता है, हालांकि हृदय स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता है। भारत में पूरे साल अलग-अलग मौसमों का सामना करना पड़ता है, जिसमें भीषण गर्मी से लेकर मानसून और कुछ क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड तक शामिल हैं, जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के रक्तचाप के स्तर को प्रभावित करते हैं। रक्तचाप का स्तर मौसम में होने वाले बदलावों के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। जब बाहर ठंड होती है, तो शरीर की गर्मी को बनाए रखने के लिए रक्त…