Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : शहर के मानगो इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक युवक गुजरात की एक कंपनी में कार्यरत था और करीब एक महीने पहले ही वापस जमशेदपुर लौटा था। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक काफी समय से गुजरात में काम कर रहा था। काम छोड़कर जमशेदपुर लौटने के बाद से ही वह नौकरी की तलाश में जुटा हुआ था। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से नौकरी नहीं मिलने के कारण काफी तनाव में चल रहा था। परिजनों का हाल युवक…
गढ़वा : गढ़वा जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चेतना गांव के पास एक युवक को बीच सड़क पर रोककर बेरहमी से पीटा गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित रुपम चंद्रवंशी ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्यवश निकला था। इसी दौरान चेतना गांव के समीप दो बाइकों पर सवार कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से पीड़ित संभल नहीं पाया और आरोपी…
जमशेदपुर : स्वर्गीय हिमांशु सिंह की स्मृति में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत आज सायं 6:00 बजे शोकाकुल परिवार से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करेंगे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने कहा कि हिमांशु सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। संगठन इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है तथा न्याय की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुँचाने के लिए हर…
रीना सिंह की पहल से मिली नई उम्मीद, संस्था ने कहा— बुजुर्गों की सेवा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी जमशेदपुर। सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद एवं असहाय बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय दिलाया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह की पहल पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर महिला को वृद्धाश्रम में सम्मानपूर्वक स्थान उपलब्ध कराया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि बुजुर्ग महिला की परिस्थितियों और देखभाल की आवश्यकता को देखते हुए…
बिहार : यूट्यूबर मनीष कश्यप और टोयोटा के बीच चल रहा E20 पेट्रोल विवाद लगातार सुर्खियों में है। मनीष कश्यप ने आरोप लगाया था कि उनकी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में आई खराबी की वजह E20 पेट्रोल है और इसके लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, टोयोटा कंपनी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गाड़ी में खराबी E20 पेट्रोल से नहीं, बल्कि मिलावटी (Contaminated) पेट्रोल के कारण हुई थी। कंपनी का दावा है कि जांच में ईंधन के सैंपल में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद टोयोटा…
देवघर । राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को 25 जुलाई तक सभी निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही मेला अवधि में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मॉनसून को देखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल, विद्युत सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय…
जमशेदपुर : किसी भी अप्रत्याशित आपदा या आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में 13 जुलाई को शहर में सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय बैठक की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्या होगा इस मॉक ड्रिल में? प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय सरकारी तंत्र की प्रतिक्रिया (Response Time) और आपसी समन्वय को परखना है। अभ्यास के दौरान निम्नलिखित स्थितियों का सिम्युलेशन…
रांची :।राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधी करीब 80 लाख रुपये की जगुआर कार से 8 जुलाई की दोपहर रांची पहुंचे थे। कार पर उत्तर प्रदेश का नंबर प्लेट लगा था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जगन्नाथपुर स्थित बिरसा चौक के होटल पार्क रिट्रीट में ठहरे थे। होटल में कमरा लेने के लिए उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति के नाम पर बने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। सीसीटीवी फुटेज से यह भी…
लोकतंत्र सवेरा : अमेरिका ने शनिवार को ईरान के पर फिर से हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना के मुताबिक यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी (M/V G-Flex Galaxy) पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हमले के जवाब में की गई. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि शनिवार शाम 7:15 बजे (अमेरिकी समयानुसार) हमले शुरू किए गए. यह इस सप्ताह ईरान के खिलाफ अमेरिका की तीसरी सैन्य कार्रवाई है. सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि आईआरजीसी द्वारा साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर…
जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम : झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला इस समय मलेरिया की गंभीर चपेट में है। संक्रमण की रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार (11 जुलाई 2026) को 110 नए मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही, पिछले 14 दिनों में कुल संक्रमितों की संख्या 1,826 के आंकड़े को पार कर गई है। तेजी से फैल रहा संक्रमण स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में मलेरिया का प्रकोप विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में तेजी से पांव पसार रहा है। केवल शनिवार को मिले 110 मामलों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप…