देवघर । राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को 25 जुलाई तक सभी निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।
Advertisements
Advertisements

साथ ही मेला अवधि में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मॉनसून को देखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल, विद्युत सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
